बीजेपी के 300 सीट जीतने के दावे पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?
लोकसभा के आखिरी चरण में 19 मई को वैसे तो देशभर के 8 राज्यों और बिहार की 8 सीटों समेत 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे लेकिन बिहार में सबसे ज्यादा नजर बीजेपी के रविशंकर प्रसाद बनाम कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा पर लगी है.
शत्रुघ्न सिन्हा के लिए सिंबल भले ही बदला है लेकिन लोकेशन यानी सीट नहीं बदली है. बॉलीवुड के शॉटगन और सबको खामोश कराने वाले शत्रुघ्न सिन्हा जब चुनाव प्रचार में निकलते हैं, पटना साहिब की आम-अवाम उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखती है. भले ही इस बार कमल की जगह कांग्रेस के ‘हाथ’ छाप पर मैदान में उतरे हैं लेकिन जनसंपर्क के दौरान पटना जिले के लोग उन्हें वही प्यार-सम्मान और स्नेह दे रहे हैं. 19 मई को मतदान में क्या होगा इसकी चिंता न शत्रुघ्न सिन्हा और न ही उनके समर्थकों में दिखती है. हर सभा में शत्रुघ्न सिन्हा के निशाने पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष ही होते हैं. चुनाव प्रचार के दौरान आजतक की एक्जिक्यूटिव एडिटर अंजना ओम कश्यप ने शत्रुघ्न सिन्हा से खात बातचीत की. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 'मुझसे पूछा जाता है कि 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था, पूरा हुआ क्या? वो कहते हैं कि पुलवामा अटैक पर ये कर दिया. उनसे पूछा जाता है कि किसानों को उचित मूल्य दिया क्या? उनसे पूछा जाता है कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट संसद में रखी गई क्या? वो राष्ट्रवाद की बात करते हैं. राष्ट्रवाद है, इसे सब मानते हैं लेकिन आप शूट एंड स्कूट पॉलिसी क्यों करते हो.' शत्रुघ्न सिन्हा अपने उसी अंदाज में लोगों से समर्थन मांगने निकलते हैं. करीने से सजा-धजा परिधान और हमेशा की तरह लोगों को अपने शानदार अंदाज से लुभाने का तरीका. उन्हें पता है कि लड़ाई तगड़ी है और उन्हें चुनौती देने वाले रविशंकर प्रसाद मैदान के मजबूत खिलाड़ी हैं, वो भी जनसंपर्क में कोई कमी नहीं करना चाहते. शत्रुघ्न सिन्हा महागठबंधन के स्टार प्रचारक हैं. उनसे हाथ मिलाने और उनकी झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है. शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी-शाह जोड़ी पर पिछले 3 से 4 सालों में जमकर निशाना साधा है, टिकट तो कट गया लेकिन वे खामोश नहीं हुए लेकिन पटना साहिब चुनाव की खासियत ये है की दोनों उम्मीदवार एक दूसरे के खिलाफ तल्ख भाषा का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. रविशंकर प्रसाद कहते हैं कि उन्होंने गलत किया तो पार्टी ने टिकट काट दिया लेकिन उनके खिलाफ न कभी बोला है और न बोलेंगे. लोकेशन नहीं बदली लेकिन क्या पटना साहिब में सिचुएशन मुश्किल हो गई है? इस सवाल के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'बिल्कुल नहीं. अगर ऐसा होता तो मैं कभी नहीं कहता कि लोकेशन वही होगी. लोकेशन वही है क्योंकि पूरा बिहार परिवार मेरे साथ रहा है. पटना की जनता मुझे प्यार करती है, चाहती है, मानती है. मुझे कोई दिक्कत नहीं है इसीलिए मैंने कहा कि दिक्कत होती तो मैं यहां आता ही नहीं. गौरतलब है कि इस चुनाव को लालू प्रसाद यादव के प्रभाव और मोदी फैक्टर की साख की कसौटी के रूप में ले रहा है. बता दें कि सिन्हा को महागठबंधन का भी समर्थन हासिल है. शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा नरेंद्र मोदी को ललकारते रहे हैं. इससे जुड़े सवाल के जवाब में सिन्हा ने कहा कि 'जिन्होंने पार्टी को 200 से ज्यादा सीटों तक पहुंचाया, जिन्होंने पार्टी के मुखिया माननीय नरेंद्र मोदी जी को बनाया और बचाया, ऐसे में हमारे गुरु लाल कृष्ण आडवाणी जी की क्या हालत है. परम विद्वान मुरली मनोहर जोशी जी किस हालत में हैं. अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा की क्या हालत है? मेरे साथ जो हुआ उसके बारे में ज्यादा वर्णन करने की जरूरत नहीं है. अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने में लोकशाही थी, आज के जमाने में तानाशाही है. वन मैन शो है, किसी मंत्री की नहीं चल रही है. सारा काम पीएमओ कर रहा है. ज्यादातर मंत्रियों को आप जानते नहीं हैं, जानते हैं तो मानते नहीं हैं, मानते हैं तो पहचानते नहीं हैं. उनके पास जाएं तो वे किसी काम के नहीं हैं. ऐसी हालत में जरूरी हो गया एक नई दिशा में जाना, सही दिशा में जाना.' पटना साहिब सीट का गठन साल 2008 में नए परिसीमन के तहत हुआ था. इसके बाद से यहां पर दो लोकसभा चुनाव हुए हैं. दोनों ही बार बीजेपी के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा सांसद चुने गए. जातीय समीकरण के आधार पर कायस्थों का दबदबा रहा है. लगभग पांच लाख से ज्यादा कायस्थों के अलावा यहां यादव और राजपूत मतदाताओं की भी खासी संख्या है. इस बार चुनाव मैदान में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही तरफ बड़े कायस्थ चेहरे खड़े होने की वजह से वोट बंटने का खतरा पैदा हो गया है. शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कई साल में जिस तरह से मोदी के खिलाफ बगावत करते नजर आए हैं, उन्हीं तेवर के चलते शत्रुघ्न सिन्हा का बीजेपी से टिकट कटा तो कांग्रेस से इन्हीं तेवर के चलते टिकट मिला भी. नरेंद्र मोदी का दावा है कि इस बार चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें आएंगी. इसके जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मैं जानता हूं आजकल धनशक्ति और प्रचारतंत्र का बड़ा जोर चल रहा है. धनशक्ति को जनशक्ति पर भी हावी होते देख रहा हूं और इन दिनों मीडिया पर भी हावी होते देख रहा हूं. प्रधानमंत्री का नाम आजकल प्रचारमंत्री पड़ा हुआ है. 300 सीटें जीत रहे हैं. क्या बाजार से सीटें खरीदेंगे, क्या महागठबंधन का जोर और पूरे देश में मोदी सरकार के प्रति हाहाकार है, जो डर है, जो किसानों की मांग है, जो हमारे नौजवानों की मांग है, जो इतने सारे काम अधूरे रह गए, कोई वायदे पूरे नहीं हुए, न पूरा करने की कोशिश की. उसके बावजूद उनका दावा 300 सीटें जीतने का है तो वे कह दें कि 600 सीटें जीतेंगे. कुछ सीटें चोर बाजार और चांदनी चौक से खरीद लें, बढ़िया रहेगा उनके लिए.' प्रचार के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा न रविशंकर प्रसाद का नाम लेते हैं और न रविशंकर प्रसाद अपने प्रतिद्वंद्वी शत्रुघ्न सिन्हा का नाम लेते हैं. इस सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'राजनीति की यही शालीनता है. लोगों को इससे सबक लेना चाहिए. रविशंकर जी शरीफ और हमारे पारिवारिक मित्र हैं. अगर हम एक दूसरे का नाम नहीं लेते हैं तो ये सम्मान है, आदर है. ये विचारधारा की लड़ाई है, मुद्दों की लड़ाई है, इस पर मैं रविशंकर जी से समहत हूं.' पिछले दो लोकसभा चुनावों से पटना साहिब सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार नंबर दो रहे हैं. ऐसे में महागठबंधन के तहत ये सीट कांग्रेस के खाते में गई है और कांग्रेस ने इसीलिए शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. दिलचस्प बात ये है कि पटना साहिब सीट पर कायस्थ मतदाताओं का झुकाव बीजेपी के पक्ष में रहता है. ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस के टिकट पर उतरने से यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है. अब सवाल ये है कि बीजेपी के टिकट पर दो बार चुनाव जीत चुके शत्रुघ्न सिन्हा इस बार कांग्रेस के सहारे अपनी चुनावी हैट्रिक लगा पाते हैं या नहीं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्विटर पर हुई धोनी की बेटी के किडनैपिंग की बात, माही को सावधान रहने की चेतावनीMS Dhoni Daughter Ziva Dhoni: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को किडनैप करने की धमकी दी है।
Read more »
देशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakलोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ रोड़ शो करने के लिए लिए दिल्ली पहुंची. दिल्ली में चुनाव से पहले जनता का पक्ष कांग्रेस की ओर करने के लिए प्रियंका गांधी ने यह रोड़ शो किया है.प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हुई और उनहोनें प्रियंका पर फूलों से वर्षो भी की. प्रियंका गांधी ने रोड़ शो के दौरान प्रधाननमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खुदको दिल्ली की बेटी बताया. प्रियंका गांधी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की, आप सब अपने हक के लिए लड़िए.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
MP के प्रोफेसर ने की बीजेपी को 300 सीटें मिलने की भविष्यवाणी, हुए निलंबितलोग किसी पार्टी को कितनी सीट मिलने जा रही है इस पर भविष्यवाणी कर रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के एक प्रोफेसर को ऐसी ही एक भविष्यवाणी करना भारी पड़ गया।
Read more »
84 दंगों पर पित्रोदा बोले- हुआ तो हुआ..., भड़की बीजेपी ने की माफी की मांग
Read more »
उत्तर प्रदेश में ये फार्मूला तय करेगा किसकी होगी जीत !– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में जिन 13 सीटों पर वोट डाले जाने हैं, ये तेरह की तेरह सीटें वर्ष 2014 में बीजेपी और उसके सहयोगी अपना दल के पाले में थीं. अब 2019 में हालात बदले हुए हैं , एसपी-बीएसपी के गठबंधन के बाद चुनाव अहम मुद्दों के बजाय जाति पर टिका हुआ है. ऐसे में एसपी-बीएसपी गठबंधन जहां बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है, वहीं बीजेपी की नजर इस पर टिकी है कि गठबंधन को वोट ट्रांसफर न होने पाए. बीजेपी के स्टार प्रचारक इसीलिए यहां विकास और राष्ट्रवाद पर ज्यादा जोर देते हैं. हालांकि, सभी दलों ने इन सीटों पर टिकट बांटने में जातीय समीकरण का ख़ासा ध्यान रखा है.
Read more »
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रार JNU Chandrashekhar PatnaHighCourt जेएनयू चंद्रशेखर पटनाहाईकोर्ट
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण की इन 20 सीटों पर दिग्गजों का मुकाबला-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 7 राज्यों की कुल 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 979 उम्मीदवार हैं। भोपाल में दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा के बहुचर्चित मुकाबले पर हर किसी की नजर है। इस चरण में दिल्ली की सभी 7 और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव, भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, मनोज तिवारी और क्रिकेटर गौतम गंभीर के अलावा हरियाणा में हुड्डा ऐंड संस की किस्मत भी दांव पर है। एक नजर छठे चरण की 20 हॉट सीटों पर जहां दिलचस्प टक्कर है:
Read more »
ममता की तस्वीर से छेड़छाड़ करने वाली बीजेपी कार्यकर्ता की जमानत पर SC करेगा सुनवाई– News18 हिंदीसुप्रीम कोर्ट ने ने भाजपा की यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति जताई है.
Read more »
