अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा, काले झंडे, पथराव, लाठीचार्ज- लोकसभा चुनाव 2019
बीजेपी नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर शाह के रोड शो में बाधा पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया. विजयवर्गीय ने कहा,"चुनाव आयोग ने शाह के रोड शो की अनुमति दी है. लेकिन सरकार यहां सड़क पर पार्टी के झंडे व बैनर लगाने नहीं दे रही है.
" उन्होंने बंगाल सरकार पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेगी. दरअसल सोमवार को दक्षिण 24-परगना इलाके में आयोजित चुनावी रैली में शाह की तल्ख टिप्पणियों ने दोनों राजनीतिक दलों यानी बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच कटुता बढ़ा दी है.अमित शाह ने कहा था,"मैं जय श्रीराम के नारे लगा रहा हूं और मंगलवार को कोलकाता में रहूंगा. अगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कर दिखाएं." उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर स्वर्णिम बंगाल को कंगाल बंगाल बनाने का भी आरोप लगाया था. उनकी इस टिप्पणी से तृणमूल कांग्रेस में भारी नाराजगी थी. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने मंगलवार को कहा,"शाह ने कंगाल बंगाल जैसी टिप्पणी के जरिए अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है. राज्य के लोग चुनावों के जरिए शाह को इसका जवाब देंगे." राज्य सरकार की ओर से हेलीकाप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिलने की वजह से शाह की एक रैली रद्द करनी पड़ी थी.इसबीच पुलिस ने कहा है कि उसने चुनाव आयोग के सीधे निर्देश पर बैनर, झंडे व कटआउट हटाए हैं. उनको बिना अनुमति के ही राज्य सरकार की संपत्ति पर लगाया गया था. लेकिन बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में यह काम तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता कर रहे हैं और वह लोग जान-बूझकर बैनरों व कटआउटों को नष्ट कर रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने दलील दी कि अगर चुनाव आयोग ने इनको हटाने का निर्देश दिया था तो उसका कोई प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहना चाहिए था. लेकिन इसकी बजाय तृणमूल कांग्रेस को लोग ही इनको हटा रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव में लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के 'थ्री जी' के बीच है- अमित शाहबीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का थ्री जी सोनिया (गांधी), राहुल (गांधी) और प्रियंका (गांधी) है और बीजेपी का थ्री जी गांव, गौमाता और गंगा है. शाह ने लोगों से सही थ्री जी चुनने की अपील की.
Read more »
झारखंड में बोले अमित शाह, कांग्रेस के 55 साल पर मोदी के 5 साल भारीझारखंड के पाकुड़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के 55 साल पर मोदी के पांच साल भारी है।
Read more »
अमित शाह के शोडशो में बवाल के बीच तोड़ी गई ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्तिLoksabha Elections 2019: यह घटना विद्यासागर कॉलेज की है, जहां सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के छात्र परिषद और बीजेपी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हुई थी।
Read more »
अमित शाह के रोड शो के दौरान हंगामा, काले झंडे, पथराव, लाठीचार्जपश्चिम बंगाल पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप, ममता बनर्जी ने कहा बाहर से गुंडों को लाकर हंगामा और हिंसा कराई.
Read more »
कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान भारी हिंसा, आगजनी से हालात तनावपूर्णअमित शाह ने सवाल किया कि मेरे तो देशभर में कार्यक्रम होते हैं, लेकिन हिंसा पश्चिम बंगाल में ही क्यों होती है. अमित शाह ने आरोप लगाया कि ममता दीदी की पार्टी ये हिंसा करा रही है. पुलिस के संरक्षण में ये सब हो रहा.
Read more »
एक डंडा पटका, फिर चलने लगे पत्थर; देखें शाह के रोडशो में कैसे भड़की हिंसाLoksabha Elections 2019: हिंसा से जुड़े पहले वीडियो के मुताबिक, रोडशो के दौरान भगवा और 'नमो अगेन' वाले कपड़ों में बीजेपी समर्थक सड़क के पास जमा थे। अचानक वहां कुछ लोग आए और डंडे पटकने लगे, जिसके बाद बीजेपी समर्थक एक पल के लिए तो हैरान रह गए।
Read more »
