LIVE: बिष्णुपुर सीट पर मतदान शुरू, 9 प्रत्याशी मैदान में

United States News News

LIVE: बिष्णुपुर सीट पर मतदान शुरू, 9 प्रत्याशी मैदान में
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 181 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 63%

LokSabhaElections2019 VotingRound6 Phase6 पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर लोकसभा सीट से कुल 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर लोकसभा सीट पर आज 12 मई को सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है. यहां पर छठवें चरण पर वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में बिष्णुपुर समेत 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है.

मतदान को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. रविवार सुबह से ही लोग पोलिंग बूथ का रुख कर रहे हैं. वहीं, चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.बिष्णुपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने खान नारायण चंद्र, तृणमूल कांग्रेस ने श्याम संत्रा, भारतीय जनता पार्टी ने खान सौमित्र, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट ने खान सुनील, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट ने अजीत कुमार बौरी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट रेड स्टार ने जितेंद्र नाथ रॉय और बहुजन मुक्ति पार्टी ने बसुदेब सिकारी को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर कुल 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. 12 मई की वोटिंग के बाद 23 मई को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे. बिष्णुपुर पश्चिम बंगाल का एक महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है. पहले इसे विष्णुपुर के नाम से जाना जाता था. इस संसदीय सीट का गठन 1962 में हुआ था. परंपरागत रूप से देखा जाए तो पूरे देश की तरह पश्चिम बंगाल की इस सीट पर भी कांग्रेस का सांसद जीतता रहा है, लेकिन बाद में इस सीट पर सीपीआई का कब्जा हो गया. साल 2014 में जब हिंदी पट्टी में मोदी लहर चल रही थी, तब भी पश्चिम बंगाल में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम में ही लड़ाई चल रही थी. वहीं ट्रेंड इस लोकसभा सीट पर भी कायम रहा. बिष्णुपुर संसदीय क्षेत्र एक तरफ से बर्धवान और एक तरफ बांकुरा जिले से घिरा हुआ है. यह संसदीय क्षेत्र टेराकोटा मंदिर के लिए भी जाना जाता है. इस बार तृणमूल कांग्रेस के श्याम संत्रा को हराने के लिए बीजेपी पुरजोर कोशिश कर रही है. पिछले चुनाव में सीपीएम यहां दूसरे नंबर पर रही थी इसलिए यहां लड़ाई त्रिकोणीय होने का अनुमान है.साल 1962 और 1967 के चुनाव में यहां से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पशुपति मंडल ने चुनाव जीता. इसके बाद सीपीएम ने यह सीट कांग्रेस से छीन ली. 1971, 1977, 1980 और 1984 में यहां सीपीएम के अजीत कुमार साहा जीते. पूरे देश में जब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की हर चल रही थी पश्चिम बंगाल में उसका कोई खास असर नहीं देखा गया. 1989 और 1991 में यहां से सीपीएम के सुकेंदु खान विजयी रहे. साल 1996, 1998 और 1999 में यहां से सीपीएम के संध्या बौराई को विजय मिली. 2004 और 2009 में यह सीट सीपीएम के पास ही रही. और यहां से सुष्मिता बौराई को जीत मिलती रही. 2014 में यहां से ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सौमित्र खान ने विजय हासिल की.बिष्णुपर संसदीय क्षेत्र पश्चिम बंगाल के बांकुरा और बर्धमान जिले में आता है. 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल आबादी 20 लाख 90 हजार 451 है. इसमें 93.73 फीसदी आबादी ग्रामीण है, जबकि 6.27 फीसदी आबादी शहरी है. अनुसूचित जाति और जनजाति का रेश्यो यहां पर 37 और 3.65 फीसदी है. 2017 की वोटर लिस्ट के मुताबिक यहां मतदाताओं की संख्या 15 लाख 57 हजार 478 है.2- ओंडा से AITC के अरूप कुमार विधायक हैं.4-कातुलपुर से AITC के श्यामल संत्रा विधायक हैं.7- खंडाघोष से AITC के रबींद्र चंद्रबाग विधायक हैं.2103 में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा ने प्राधनमंत्री पद का दावेदार घोषित किया. इसके बाद से मोदी ने पूरे देश में रैलियों का झड़ी लगा दी. बीजेपी को भरोसा था कि वह पश्चिम बंगाल में भी परचम लहरा देगी लेकिन ममता बनर्जी की ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी के रथ को पश्चिम बंगाल में रोक दिया. बिष्णुपुर में भी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सोमित्र खान बिजयी रहे. उन्होंने सीपीएम के सुष्मिता बौराई को हराया. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सोमित्र खान को 578870 वोट मिले तो सीपीएम को 429185 वोट मिले. 2014 के चुनाव में यहां 86.72 फीसदी वोटिंग हुई थी जबकि 2009 में 85.16 फीसदी. 2104 में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को 45.51 फीसदी, सीपीएम को 33.74 फीसदी और बीजेपी क 14.11 फीसदी और कांग्रेस को मात्र 2.13 फीसदी वोट मिले थे. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के सौमित्र खान यहां से सांसद हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE: Loksabha Election-खजुराहो सीट पर वोटिंग शुरू, चुनाव मैदान में 17 उम्मीदवारLIVE: Loksabha Election-खजुराहो सीट पर वोटिंग शुरू, चुनाव मैदान में 17 उम्मीदवारKhajuraho Lok Sabha Seat 2019 के लोकसभा चुनाव में खजुराहो संसदीय क्षेत्र से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विष्णु दत्त शर्मा को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने महारानी कविता सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. सपा से वीर सिंह पटेल चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »

LIVE: Loksabha Election-दमोह सीट पर मतदान शुरू, चुनाव मैदान में 15 उम्मीदवारLIVE: Loksabha Election-दमोह सीट पर मतदान शुरू, चुनाव मैदान में 15 उम्मीदवारDamoh Lok Sabha Seat 2019 लोकसभा चुनाव के लिए दमोह लोकसभा सीट से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर प्रहलाद सिंह पटेल को चुनावी रण में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से जित्तू खरे मैदान में हैं, जबकि 5 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »

चुनाव आजतक: गुना के सियासी गणित में क्या है लोगों की गणना? Chunav AajTak:Which way voters will swing in Scindia bastion - Lok Sabha Election 2019 AajTakचुनाव आजतक: गुना के सियासी गणित में क्या है लोगों की गणना? Chunav AajTak:Which way voters will swing in Scindia bastion - Lok Sabha Election 2019 AajTakचुनाव आजतक का कारवां मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र में आ पहुंचा है. मध्य प्रदेश की गुना सीट कांग्रेस के लिए बेहद खास है क्योंकि यहां सिंधिया परिवार का वर्चस्व रहा है. इस सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं. पिछली 4 बार से इस सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया जीत दर्ज करते आए हैं. 1957 में पहली बार गुना लोकसभा सीट पर चुनाव हुआ था. इस चुनाव में विजया राजे सिंधिया ने जीत दर्ज की थी. माधवराव सिंधिया के निधन के बाद 2002 में पहली बार ज्योतिरादित्य गुना सीट पर जीते थे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर.
Read more »

त्रिपुरा पश्चिमी सीट के 168 पोलिंग बूथ पर फिर से चुनाव कराए जाने की हुई घोषणात्रिपुरा पश्चिमी सीट के 168 पोलिंग बूथ पर फिर से चुनाव कराए जाने की हुई घोषणानिर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा पश्चिम सीट के कुछ पोलिंग बूथ पर फिर से चुनाव कराए जाने की घोषणा की है... LokSabhaEelctions2019 Tripura ElectionCommission ElectionWithJagran
Read more »

हिंसा पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पूर्वोत्तर की इस सीट पर दोबारा होगा मतदानहिंसा पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पूर्वोत्तर की इस सीट पर दोबारा होगा मतदान
Read more »

दिल्ली में प्रवेश वर्मा के लिए रोड करेंगे शो सनी देओलदिल्ली में प्रवेश वर्मा के लिए रोड करेंगे शो सनी देओलसनी देओल परिवार के तीसरे ऐसे सदस्य हैं जो राजनीति में आए हैं. इससे पहले उनके पिता और अभिनेता धर्मेंद्र और उनकी पत्नी हेमा मालिनी भी राजनीति में आ चुके हैं. दोनों सांसद भी रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: मुनमुन सेन की सीट पर मंत्री सुब्रत मुखर्जी की साख दांव परलोकसभा चुनाव 2019: मुनमुन सेन की सीट पर मंत्री सुब्रत मुखर्जी की साख दांव परलोकसभा चुनाव 2019: मुनमुन सेन की सीट पर मंत्री सुब्रत मुखर्जी की साख दांव पर LokSabhaElection2019 LokSabhaChunav2019 SubrataMukherjee moonmoonsen Mahasangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो
Read more »

कांग्रेस प्रत्याशी ने मंच पर गाया भजन, राहुल गांधी ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर ट्वीट कियाकांग्रेस प्रत्याशी ने मंच पर गाया भजन, राहुल गांधी ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर ट्वीट कियाभजन गायक प्रहलाद टिपानिया देवास सीट से हैं कांग्रेस प्रत्याशी भजन के माध्यम से दो पहियों का जिक्र, पहला राज्य सरकार और दूसरा राहुल को बताया | Congress candidate hymns in front of Rahul Gandhi
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव LIVE: रोहतक सीट पर मतदान जारी, दीपेंद्र हुड्डा के सामने गढ़ बचाने की चुनौतीलोकसभा चुनाव LIVE: रोहतक सीट पर मतदान जारी, दीपेंद्र हुड्डा के सामने गढ़ बचाने की चुनौतीRohtak Lok Sabha Seat 2019 के लोकसभा चुनाव में रोहतक सीट से इस बार कुल 18 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से अरविंद कुमार शर्मा चुनाव मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस की ओर से दीपेंद्र हुड्डा बिना कोई चुनाव हारे चौथी बार किस्मत आजमा रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी से कृष्ण लाल चुनावी रण में हैं जबकि कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:34:16