भाजपा नेता गिरिराज सिंह के विवादित बयान की EC ने की निंदा mewatisanjoo
चुनाव आयोग ने रविवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह के सांप्रदायिक बयान को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. चुनाव आयोग ने उनके बयान की निंदा करते हुए कहा कि आचार संहिता के दौरान टिप्पणियों को लेकर सतर्क रहें.
बता दें कि गिरिराज ने 24 अप्रैल को बेगूसराय में मुस्लिमों पर विवादास्पद टिप्पणी की थी. चुनाव आयोग ने कहा कि गिरिराज ने चुनाव आचार संहिता और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है. चुनाव प्रचार के दौरान बयान देते वक्त धर्म का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. बेगूसराय रैली में जब गिरिराज ने यह बयान दिया था, उस वक्त बीजेपी चीफ अमित शाह भी मंच पर मौजूद थे. गिरिराज ने अपने बयान में कहा, 'जो लोग वंदे मातरम नहीं कह सकते या मातृभूमि की इज्जत नहीं कर सकते, उन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा. गिरिराज ने कहा कि मेरे पूर्वजों का सिमरिया घाट पर निधन हो गया था और उन्हें कब्र की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन आपको तीन हाथ जगह की जरूरत होती है.' इस बयान को लेकर उन्होंने बेगूसराय की एक अदालत में सरेंडर भी किया था, जिसमें उन्हें जमानत मिल गई थी. Election Commission issues show cause notice to Giriraj Singh, Union Minister & BJP LS candidate from Bihar's Begusarai, for violation of model code of conduct, for a controversial speech he made in Begusarai on April 24 pic.twitter.com/8EXhQJIejl — ANI May 12, 2019साल 2014 के लोकसभा चुनाव में गिरिराज पर सांप्रदायिक भाषण देने को लेकर बिहार और झारखंड में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी गई थी. फिलहाल गिरिराज नवादा लोकसभा सीट से सांसद हैं लेकिन इस बार उन्हें बीजेपी ने बेगूसराय से टिकट दिया है. यहां उनका मुकाबला सीपीआई प्रत्याशी और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी तनवीर हसन से है. बेगूसराय लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को चौथे चरण में वोट डाले गए थे.गौरतलब है कि हाल ही में गिरिराज सिंह ने एक भड़काऊ भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई भी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्म बना सकता है लेकिन फातिमा या पैगम्बर मोहम्मद पर फिल्म बनाने की हिम्मत किसी में नहीं है. दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में गिरिराज ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा बताया था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या US राष्ट्रपति को नहीं आती इंग्लिश? जानें क्यों उड़ रहा है डोनाल्ड ट्रंप का मज़ाक– News18 हिंदीकई विचारक कह गए हैं कि गलती करने में बुराई नहीं है लेकिन एक ही गलती रिपीट करने में है. अमेरिका के राष्ट्रपति ने गलती दोहराई तो ट्विटर पर सक्रिय यूज़रों ने उन्हें बख़्शा नहीं बल्कि उनका मज़ाक बनाकर रख दिया.
Read more »
मोदी सरकार ने आजतक किसी किसान की सहायता नहीं की: प्रियंका गांधी– News18 हिंदीप्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा- मोदी सरकार ने आजतक किसी किसान की सहायता नहीं की. आज किसान कर्ज में डूब रहा है
Read more »
योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'कांग्रेस को देश की नहीं, पाकिस्तान की चिंता हो रही है'योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस के 55 साल के कार्यकाल से मोदी के पांच साल के कार्यकाल की तुलना करते हुए मोदी के पांच साल के कार्यकाल को कांग्रेस के 55 साल पर भारी बताया.
Read more »
जजों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार की आपत्तियां की खारिज– News18 हिंदीसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 12 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अनिरुद्ध बोस और गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ए एस बोपन्ना के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के लिए की थी.
Read more »
राफेल पर राहुल ने की बाघ की सवारी, लेकिन उतरना नहीं जानते: रक्षा मंत्री
Read more »
ममता बनर्जी ने कहा- प्रधानमंत्री को थप्पड़ मारने की बात नहीं कीतृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, मेरा मतलब लोकतंत्र के थप्पड़ से था. लोकतंत्र के थप्पड़ का मतलब लोगों के वोट से दिए जाने वाले जनादेश से था.
Read more »
दर्शकों ने पसंद की 'ब्लैंक', सनी देओल की फिल्म ने कर ली टोटल इतनी कमाईBlank Box Office Collection Day 7: इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर से अपनी माचो मैन वाली छवि से बड़े पर्दे पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देते दिख रहे हैं। ऐसे में सनी के फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Read more »
दिल्ली: बदमाशों ने की कैश वैन लूटने की कोशिश, गार्ड ने सिर में मारी गोलीराजधानी दिल्ली में एक कैश वैन को लूटने की कोशिश के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से चली गोली बदमाश के सिर में जा लगी और बदमाश की मौत हो गई. वहीं दूसरी खबर में दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पिछले 3 दिन से लापता हैं. उनकी कार कोंडली नहर के पास से बरामद हुई है. परिजनों ने मामले में अपरहण की आशंका जताई है.
Read more »
मोदी ने कहा- कांग्रेस की सरकारों ने 'जो हुआ,सो हुआ' की तर्ज पर काम कियासपा-बसपा गठबंधन के लिए कहा- जो पहले एक दूसरे को जेल भेजना चाहते थे वो आज उन्हें महल भेजना चाहते हैं रॉबर्ट्सगंज के बाद गाजीपुर में चुनावी सभा काे संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 19 मई को होना है मतदान | pm modi live update on Rabartsganj and Ghazipur railly in uttar pradesh
Read more »
ममता सरकार ने शाह को हेलिकॉप्टर उतारने की मंजूरी नहीं दी, जाधवपुर की रैली रद्दममता सरकार ने पहले भी भाजपा को रथ यात्रा की इजाजत देने से इनकार किया था इसे लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं | Amit Shah denied permission to hold road show in wb Jadavpur says BJP sources
Read more »
