ममता बनर्जी ने कहा- प्रधानमंत्री को थप्पड़ मारने की बात नहीं की

United States News News

ममता बनर्जी ने कहा- प्रधानमंत्री को थप्पड़ मारने की बात नहीं की
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 63%

LokSabhaElections2019 ममता ने कहा कि उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘लोकतंत्र का जोरदार थप्पड़ पड़ेगा.’

लोकसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हैं. राजनेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरूवार को इस बात से इंकार किया कि उन्होंने कभी कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थप्पड़ मारेंगी.

लेकिन ममता ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘लोकतंत्र का जोरदार थप्पड़ पड़ेगा.’ आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आज दिन में एक रैली को संबोधित किया. मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी ने कहा था कि वह उन्हे थप्पड़ मारेंगी, यह असल में उनके लिए एक आशीर्वाद होगा. इसके बाद पुरूलिया जिले के सिमुलिया में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि ‘लोकतंत्र के थप्पड़’से उनका मतलब लोगों के जनादेश से था. ममता बनर्जी ने कहा, ‘वह कहते हैं कि मैने कहा था कि मैं उन्हें थप्पड़ मारूंगी. यह लोकतंत्र का थप्पड़ था. भाषा को समझने का प्रयास कीजिए.’ अपने भाषण में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘मैं भला आपको क्यों थप्पड़ मारूंगी. मैं उस तरह की महिला नहीं हूं. मेरा मतलब लोकतंत्र से था. लोकतंत्र के थप्पड़ का मतलब लोगों के वोट से दिए जाने वाले जनादेश से था.’ आपको बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल के रघुनाथपुर में मंगलवार को एक रैली को संबोधित किया था. इसी रैली में उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘लोकतंत्र का जोरदार थप्पड़ पड़ना चाहिए.’ ममता बनर्जी का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैंने उन्हें दीदी कहा, और उन्होंने मुझे थप्पड़ मारने की बात कही. मैं आपको दीदी बुलाता हूं, आपका आदर करता हूं. आपका थप्पड़ मेरे लिए आशीर्वाद होगा.' चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मेहुल चौकसी ने कहा- बैंक ने अपनी गलतियां छिपाने के लिए गीतांजलि जेम्स को बर्बाद कियामेहुल चौकसी ने कहा- बैंक ने अपनी गलतियां छिपाने के लिए गीतांजलि जेम्स को बर्बाद कियामेहुल चौकसी 13700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी, वह एंटीगुआ में रह रहा उसकी कंपनी गीतांजलि जेम्स के खिलाफ बैंकों ने पिछले महीने दिवालिया कार्रवाई का फैसला लिया | PNB ruined Gitanjali Gems to hide its misdeeds says Mehul Choksi
Read more »

फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की सराहना, कहा...फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की सराहना, कहा...फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की सराहना, कहा... FaniCyclone CycloneFani
Read more »

कहां है मोतीनगर, जहां सीएम केजरीवाल को मारा गया थप्पड़– News18 हिंदीकहां है मोतीनगर, जहां सीएम केजरीवाल को मारा गया थप्पड़– News18 हिंदीमोतीनगर , नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आता है. मोतीनगर, दिल्ली विधानसभा सीट भी है जहां से फिलहाल शिव चरण गोयल विधायक हैं.
Read more »

केजरीवाल को एक शख्स ने मारा थप्पड़, सिसोदिया ने लगाया पीएम मोदी पर यह गंभीर आरोपकेजरीवाल को एक शख्स ने मारा थप्पड़, सिसोदिया ने लगाया पीएम मोदी पर यह गंभीर आरोपकेजरीवाल को एक शख्स ने मारा थप्पड़, सिसोदिया ने लगाया पीएम मोदी पर यह गंभीर आरोप AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »

हल्ला बोल: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को शख्स ने मारा थप्पड़ Halla Bol: Kejriwal slapped by man during roadshow in Delhi - Halla Bol AajTakहल्ला बोल: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को शख्स ने मारा थप्पड़ Halla Bol: Kejriwal slapped by man during roadshow in Delhi - Halla Bol AajTakदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक युवक ने रोड शो के दौरान थप्पड़ जड़ दिया. नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान केजरीवाल को सुरेश नामक के एक शख्स ने थप्पड़ मारा. हालांकि सुरेश को आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने मौके पर ही पकड़ लिया और बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे मोती नगर पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ कर रही है. बता दें, इससे पहले 4 अप्रैल, 2014 को भी रोड शो के दौरान एक शख्स ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा था.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

शिवसेना ने कहा, भाजपा के लिए 280 के आंकड़े पर पहुंचना मुश्किलशिवसेना ने कहा, भाजपा के लिए 280 के आंकड़े पर पहुंचना मुश्किलशिवसेना के प्रमुख नेता ने भाजपा महासचिव राम माधव के बयान को दोहराया है कि भाजपा लोकसभा में पूर्ण बहुमत नहीं पा सकेगी।
Read more »

कांग्रेस के दावे के उलट सेना ने कहा, 2016 से पहले सर्जिकल स्ट्राइक का रिकॉर्ड नहींकांग्रेस के दावे के उलट सेना ने कहा, 2016 से पहले सर्जिकल स्ट्राइक का रिकॉर्ड नहींदेश में हो रहे आम चुनाव के बीच सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा गहराता जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस के लगातार दावे के बीच रक्षा मंत्रालय का एक बयान आरटीआई के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में आया है, जिसमें मंत्रालय का कहना है कि 2016 से पहले भारतीय सेना की ओर से ऐसी किसी स्ट्राइक की सूचना उसके पास नहीं है।
Read more »

मोदी ने कहा- कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनायामोदी ने कहा- कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनायाप्रधानमंत्री मोदी ने फतेहाबाद में फिर बोर्फोस सौदे में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया कहा- कौड़ियों के दाम पर जमीन लेने वाले कोर्ट और ईडी के दफ्तर में चप्पल घिस रहे मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र और दिल्ली के रामलीला मैदान में भी सभा करेंगे | lok sabha election PM Narender Modi rally fatehabad live and update, haryana, lok sabha election, political news, haryana news, haryana latest news, haryana lok sabha election news, election news haryana
Read more »

राहुल ने कहा- अनिल अंबानी के घर के चौकीदारों में पहली पंक्ति पर खड़े हैं मोदीराहुल ने कहा- अनिल अंबानी के घर के चौकीदारों में पहली पंक्ति पर खड़े हैं मोदीराहुल बोले- चौकीदार ने भिंड के युवाओं की चोरी की है 'चौकीदार चोर है' नारा कांग्रेस का नहीं, देश के युवाओं का है रोजगार आपसे छीना और उसका कांट्रेक्ट अनिल को दे दिया | Elections 2019 Rahul Gandhi rally gwalior bhind morena
Read more »

पीएम मोदी ने गिनाई गालियां, कहा- ये हैं विपक्ष के प्रेम की डिक्शनरी के शब्दपीएम मोदी ने गिनाई गालियां, कहा- ये हैं विपक्ष के प्रेम की डिक्शनरी के शब्दLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019):
Read more »

अखिलेश के लिए मायावती ने मांगे वोट, कहा- 'जाति के हिसाब से महामिलावटी PM मोदी हैं'अखिलेश के लिए मायावती ने मांगे वोट, कहा- 'जाति के हिसाब से महामिलावटी PM मोदी हैं'मायावती ने कहा कि सपा-बसपा का रिश्ता हमारी संस्कृति और सभ्यता के हिसाब से बना है, मगर गठबंधन की कामयाबी से बौखलाई बीजेपी इस रिश्ते का सम्मान करने के बजाय हमारी सभ्यता और संस्कृति पर ही तंज कर रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:30:48