मोदी ने कहा- कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया

United States News News

मोदी ने कहा- कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 51%

हरियाणा /मोदी ने कहा- कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी को मप्र का मुख्यमंत्री बनाया LokSabhaElections2019 haryana fatehabad INCIndia

प्रधानमंत्री मोदी ने फतेहाबाद में फिर बोर्फोस सौदे में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठायामोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र और दिल्ली के रामलीला मैदान में भी सभा करेंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा के फतेहाबाद में रैली को संबोधित किया। उन्होंने बोफोर्स रक्षा सौदे में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर लगे भ्रष्टाचार का मुद्दा फिर से उठाया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस न्याय की बात करती है, लेकिन पार्टी दलित वर्ग से आने वाले अपने अध्यक्ष को भी न्याय नहीं दिला पाई। 1984 में कांग्रेस परिवार और दरबारियों के इशारे पर मासूमों को मारा गया। भाजपा सरकार आने के बाद दोषियों को फांसी और उम्रकैद मिलना शुरू हुई। सिख दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने साफ कर दिया कि उसे किसी की भावना की चिंता नहीं।मोदी ने कहा, ''एक तरफ किसानों के हितों के लिए जहां हम पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने झूठ और धोखे की नीति अपना रखी है। कर्जमाफी के नाम पर उसने राजस्थान में, मध्यप्रदेश में किसानों को कैसे छला है, अब इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आपने जो नई सरकार दिल्ली में बनाई उसने सैनिकों की भुजाओं में नई ताकत दी। अब हमारे सपूत पाकिस्तान में आतंकियों के अड्डे में घुसकर मारते हैं। जो आतंकी कभी हमें डराते थे वे आज दुबककर बैठे हुए हैं। साथियों तमाम आतंकी हमलों का गुनहगार अब ग्लोबल टेररिस्ट घोषित हो चुका है।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ''कांग्रेस ने आपसे वादा किया था कि वह वन रैंक वन पेंशन लागू करेगी। ये वादा करते-करते उसने चार दशक निकाल दिए। जब आपने दबाव बनाया तो 2013-14 में चुनाव के पहले सिर्फ 500 करोड़ रखकर, कांग्रेस ने झूठ बोला कि वन रैंक वन पेंशन लागू कर दी। देश की रक्षा करने वालों से झूठ बोलने, उन्हें सम्मान न देने की कांग्रेस की नीति की वजह से दिल्ली में कभी वॉर मेमोरियल तक नहीं बना। वीरों के परिवार कहते रहे कि जिन्होंने देश के लिए जान दी उनके लिए कोई वॉर मेमोरियल नहीं है। अपने परिवार के लिए तो हर कोई मेमोरियल बनाता है।''मोदी ने कहा, ''हरियाणा और दिल्ली में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कैसे कौड़ियों के दाम पर किसानों की जमीन ली गई। आप सभी के आशीर्वाद से किसानों को लूटने वालों को चौकीदार कोर्ट तक ले गया। अब वो जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। ईडी के दफ्तर में जूते घिस रहे हैं। पहले वे मानते थे कि वह शहंशाह हैं। देश को जिन्होंने लूटा है उन्हें लौटाना ही पड़ेगा। 5 साल और दीजिए वह सभी जेल के अंदर होंगे।''.

प्रधानमंत्री मोदी ने फतेहाबाद में फिर बोर्फोस सौदे में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठायामोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र और दिल्ली के रामलीला मैदान में भी सभा करेंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा के फतेहाबाद में रैली को संबोधित किया। उन्होंने बोफोर्स रक्षा सौदे में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर लगे भ्रष्टाचार का मुद्दा फिर से उठाया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस न्याय की बात करती है, लेकिन पार्टी दलित वर्ग से आने वाले अपने अध्यक्ष को भी न्याय नहीं दिला पाई। 1984 में कांग्रेस परिवार और दरबारियों के इशारे पर मासूमों को मारा गया। भाजपा सरकार आने के बाद दोषियों को फांसी और उम्रकैद मिलना शुरू हुई। सिख दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने साफ कर दिया कि उसे किसी की भावना की चिंता नहीं।मोदी ने कहा, ''एक तरफ किसानों के हितों के लिए जहां हम पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस ने झूठ और धोखे की नीति अपना रखी है। कर्जमाफी के नाम पर उसने राजस्थान में, मध्यप्रदेश में किसानों को कैसे छला है, अब इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आपने जो नई सरकार दिल्ली में बनाई उसने सैनिकों की भुजाओं में नई ताकत दी। अब हमारे सपूत पाकिस्तान में आतंकियों के अड्डे में घुसकर मारते हैं। जो आतंकी कभी हमें डराते थे वे आज दुबककर बैठे हुए हैं। साथियों तमाम आतंकी हमलों का गुनहगार अब ग्लोबल टेररिस्ट घोषित हो चुका है।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ''कांग्रेस ने आपसे वादा किया था कि वह वन रैंक वन पेंशन लागू करेगी। ये वादा करते-करते उसने चार दशक निकाल दिए। जब आपने दबाव बनाया तो 2013-14 में चुनाव के पहले सिर्फ 500 करोड़ रखकर, कांग्रेस ने झूठ बोला कि वन रैंक वन पेंशन लागू कर दी। देश की रक्षा करने वालों से झूठ बोलने, उन्हें सम्मान न देने की कांग्रेस की नीति की वजह से दिल्ली में कभी वॉर मेमोरियल तक नहीं बना। वीरों के परिवार कहते रहे कि जिन्होंने देश के लिए जान दी उनके लिए कोई वॉर मेमोरियल नहीं है। अपने परिवार के लिए तो हर कोई मेमोरियल बनाता है।''मोदी ने कहा, ''हरियाणा और दिल्ली में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कैसे कौड़ियों के दाम पर किसानों की जमीन ली गई। आप सभी के आशीर्वाद से किसानों को लूटने वालों को चौकीदार कोर्ट तक ले गया। अब वो जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। ईडी के दफ्तर में जूते घिस रहे हैं। पहले वे मानते थे कि वह शहंशाह हैं। देश को जिन्होंने लूटा है उन्हें लौटाना ही पड़ेगा। 5 साल और दीजिए वह सभी जेल के अंदर होंगे।''

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में आईडीडी के ज़रिये किए गए विस्फोट में जवानों को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर की भी मौत. इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में ही सड़क निर्माण कर रही टीम की 25 गाड़ियों को आग लगा दी थी.
Read more »

PM मोदी का प्रियंका गांधी पर तंज- सांप का खेला दिखाकर वोट मांग रही चौथी पीढ़ीPM मोदी का प्रियंका गांधी पर तंज- सांप का खेला दिखाकर वोट मांग रही चौथी पीढ़ीराजस्थान के बीकानेर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक दौर था, जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों को सांप, नेवलों का खेल दिखाकर खुश करते थे. आज ये नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही दिखाकर यही काम कर रही है. ये चौथी पीढ़ी आज भी सांप-सपेरों के खेला दिखाकर वोट मांग रही है.
Read more »

प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींप्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »

मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »

मोदी के खिलाफ मुखर रहे यशवंत सिन्हा ने डाला बेटे के संसदीय क्षेत्र में वोटमोदी के खिलाफ मुखर रहे यशवंत सिन्हा ने डाला बेटे के संसदीय क्षेत्र में वोटयशवंत सिन्हा ने झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में मतदान किया. यशवंत सिन्हा के साथ उनकी पत्नी निलिमा सिन्हा भी थीं. दोनों ने सवेरे ही ही मतदान किया. दिलचस्प बात ये है कि हजारीबाग सीट से बीजेपी के प्रत्याशी जयंत सिन्हा हैं. जयंत यशवंत सिन्हा के बेटे हैं और मोदी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था. लेकिन फिलहाल, हालात जुदा हैं.
Read more »

पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की सुनवाई बुधवार कोपीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की सुनवाई बुधवार कोपीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव को इजाजत दी है कि वह चुनाव आयोग के फैसलों के रिकॉर्ड दाखिल करने की अनुमति दी है. अब मामले की सुनवाई बुधवार को होगी. कांग्रेस सांसद की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा है कि  चुनाव आयोग ने इन शिकायतों का निपटारा किया है लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को विस्तार से देखने और गाइडलाइन जारी करने की जरूरत है.  इसके तहत कितने वक्त में शिकायतों का निपटारा किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के फैसले में कारण दिए जाएं. ये मामला सिर्फ आचार संहिता के उल्लंघन का नहीं है बल्कि जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत है. सिंघवी ने कहा  पीएम मोदी के खिलाफ 6 मामलों में  5 में असहमति थी. कांग्रेस को विस्तार से कारण भी नहीं बताए गए. ऐसे ही बयानों पर दूसरी पार्टियों के नेताओं को सजा दी गई.
Read more »

तूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की तारीफ में बोले पीएम मोदी- नवीन बाबू ने बहुत अच्छा काम किया हैतूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की तारीफ में बोले पीएम मोदी- नवीन बाबू ने बहुत अच्छा काम किया हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने तूफान फानी से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जमकर तारीफ की है. पीएम मोदी ने कहा कि नवीन बाबू ने बहुत अच्चा काम किया है. राज्य और केंद्र सरकार के बीच संवाद बहुत अच्छा था. मैं खुद भी निगरानी कर रहा था. जिस तरह से ओडिशा के लोगों ने सरकार के हर निर्देश का पालन किया है, वे भी तारीफ के काबिल हैं. पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि भारत सरकार ओडिशा की मदद के लिए तुरंत 381 करोड़ रुपए की मदद का करती है. इसके आगे 1000 करोड़ रुपया और भी दिया जाएगा.  इससे पहले पीएम मोदी ने राज्यपाल गनेशी लाल जोशी, सीएम नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ तूफान प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण भी किया. इस दौरान पीएम मोदी और सीएम पटनायक और अधिकारियों ने हालात की समीक्षा भी की.
Read more »

भाजपा के आरोप-पत्र के जवाब में कांग्रेसियों ने शिवराज घर जाकर सौंपे कर्जमाफी के सबूतभाजपा के आरोप-पत्र के जवाब में कांग्रेसियों ने शिवराज घर जाकर सौंपे कर्जमाफी के सबूतगाड़ियों में भरकर कर्जमाफी से जुड़े सर्टिफिकेट और फाइलों के बंडल लेकर शिवराज सिंह के निवास पहुंचे कांग्रेसी सुरेश पचौरी ने कहा- भाजपा और शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच झूठ परोस रहे हैं | Congress reverses the charge sheet of BJP, Shivraj lodged a complaint and submitted proof of debt waiver
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:42:59