कोर्ट ने भोजशाला सर्वे पर रोक की मांग निरस्त की, ASI को दिया आठ हफ्ते का अतिरिक्त समय; अदालत ने और क्या कहा?

Bhopal-General News

कोर्ट ने भोजशाला सर्वे पर रोक की मांग निरस्त की, ASI को दिया आठ हफ्ते का अतिरिक्त समय; अदालत ने और क्या कहा?
Bhojshala Asi SurveyDhar Bhojshala SurveyBhojshala Case
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 53%

मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के सर्वे के लिए हाई कोर्ट ने एएसआई को आठ सप्ताह का और समय दे दिया है। भोजशाला मामले को लेकर हाई कोर्ट में चार अलग-अलग याचिकाओं पर सोमवार को एक साथ सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति एसए धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति गजेंद्र सिंह की युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रस्तुत उस...

जेएनएन, इंदौर। मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के सर्वे के लिए हाई कोर्ट ने एएसआई को आठ सप्ताह का और समय दे दिया है। भोजशाला मामले को लेकर हाई कोर्ट में चार अलग-अलग याचिकाओं पर सोमवार को एक साथ सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति एसए धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति गजेंद्र सिंह की युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रस्तुत उस आवेदन को निरस्त कर दिया, जिसमें सर्वे पर रोक लगाने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि वर्तमान स्थिति में इस आवेदन का कोई मतलब नहीं है। कोर्ट ने एएसआई को यह निर्देश दिया कि चार जुलाई से पहले सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाए। अब तक 38 दिन का सर्वे रविवार को पूरा हुआ बता दें, हाई कोर्ट के 11 मार्च के आदेश के तहत छह सप्ताह यानी 42 दिन के सर्वे में से अब तक 38 दिन का सर्वे रविवार को पूरा हो चुका है। हिंदू पक्ष सर्वे का समय बढ़ाने की मांग कर रहा था। इसके बाद एएसआई ने कोर्ट में आवेदन देकर सर्वे के लिए आठ सप्ताह का और समय मांगा था। आपको सर्वे के लिए आठ सप्ताह का समय और क्यों चाहिए? सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एएसआई के वकील हिमांशु जोशी से पूछा कि सर्वे अब तक पूरा क्यों नहीं हुआ और आपको सर्वे के लिए आठ सप्ताह का समय और क्यों चाहिए? इस पर जोशी ने कोर्ट को बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार वर्तमान ढांचे को सुरक्षित रखते हुए सर्वे किया जा रहा है। यह अत्यंत धीमी प्रक्रिया है। सर्वे में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार का इस्तेमाल सर्वे में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार इस्तेमाल की जानी है। इसके लिए नेशनल ज्योग्राफिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से संपर्क किया गया है। जीपीआर मशीन 26 अप्रैल को ही पहुंची है। इसके बाद अब सर्वे आगे बढ़ेगा। कोर्ट ने एएसआई के आवेदन को स्वीकारते हुए सर्वे पूरा करने के लिए आठ सप्ताह का समय दे दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि हम इसके आगे सर्वे के लिए अतिरिक्त समय नहीं देंगे। तीन माह का समय किसी भी सर्वे को पूरा करने के लिए पर्याप्त होता है। नई जानकारियां सामने आ रहीं एएसआई की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि सर्वे जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। सर्वे का लगभग 50 प्रतिशत काम हो चुका है। जीपीआर आने के बाद खोदाई के काम में तेजी आएगी। पश्चिमी दिशा में खोदाई जारी सोमवार को 39वें दिन भी एएसआइ की टीम ने सर्वे के तहत पश्चिम दिशा में खोदाई कार्य किया। जबकि अन्य दिशा में समतल करने और मिट्टी हटाने का कार्य हुआ। भीतरी क्षेत्र में खोदाई के लिए छह प्रमुख स्थान तय किए गए थे। सोमवार को इन स्थानों पर कार्य हुआ है। यहां पर चार दीवारें निकली हैं। टीम अब इस क्षेत्र पर विशेष रूप से फोकस कर रही है। ये भी पढ़ें: Jabalpur Crime: जबलपुर में भाजपा नेता को चाकुओं से गोदा, पुरानी रंजिश बनी जानलेवा हमले की जड़; तीन गिरफ्तार.

जेएनएन, इंदौर। मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला के सर्वे के लिए हाई कोर्ट ने एएसआई को आठ सप्ताह का और समय दे दिया है। भोजशाला मामले को लेकर हाई कोर्ट में चार अलग-अलग याचिकाओं पर सोमवार को एक साथ सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति एसए धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति गजेंद्र सिंह की युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से प्रस्तुत उस आवेदन को निरस्त कर दिया, जिसमें सर्वे पर रोक लगाने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि वर्तमान स्थिति में इस आवेदन का कोई मतलब नहीं है। कोर्ट ने एएसआई को यह निर्देश दिया कि चार जुलाई से पहले सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाए। अब तक 38 दिन का सर्वे रविवार को पूरा हुआ बता दें, हाई कोर्ट के 11 मार्च के आदेश के तहत छह सप्ताह यानी 42 दिन के सर्वे में से अब तक 38 दिन का सर्वे रविवार को पूरा हो चुका है। हिंदू पक्ष सर्वे का समय बढ़ाने की मांग कर रहा था। इसके बाद एएसआई ने कोर्ट में आवेदन देकर सर्वे के लिए आठ सप्ताह का और समय मांगा था। आपको सर्वे के लिए आठ सप्ताह का समय और क्यों चाहिए? सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एएसआई के वकील हिमांशु जोशी से पूछा कि सर्वे अब तक पूरा क्यों नहीं हुआ और आपको सर्वे के लिए आठ सप्ताह का समय और क्यों चाहिए? इस पर जोशी ने कोर्ट को बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार वर्तमान ढांचे को सुरक्षित रखते हुए सर्वे किया जा रहा है। यह अत्यंत धीमी प्रक्रिया है। सर्वे में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार का इस्तेमाल सर्वे में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार इस्तेमाल की जानी है। इसके लिए नेशनल ज्योग्राफिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से संपर्क किया गया है। जीपीआर मशीन 26 अप्रैल को ही पहुंची है। इसके बाद अब सर्वे आगे बढ़ेगा। कोर्ट ने एएसआई के आवेदन को स्वीकारते हुए सर्वे पूरा करने के लिए आठ सप्ताह का समय दे दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि हम इसके आगे सर्वे के लिए अतिरिक्त समय नहीं देंगे। तीन माह का समय किसी भी सर्वे को पूरा करने के लिए पर्याप्त होता है। नई जानकारियां सामने आ रहीं एएसआई की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि सर्वे जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। सर्वे का लगभग 50 प्रतिशत काम हो चुका है। जीपीआर आने के बाद खोदाई के काम में तेजी आएगी। पश्चिमी दिशा में खोदाई जारी सोमवार को 39वें दिन भी एएसआइ की टीम ने सर्वे के तहत पश्चिम दिशा में खोदाई कार्य किया। जबकि अन्य दिशा में समतल करने और मिट्टी हटाने का कार्य हुआ। भीतरी क्षेत्र में खोदाई के लिए छह प्रमुख स्थान तय किए गए थे। सोमवार को इन स्थानों पर कार्य हुआ है। यहां पर चार दीवारें निकली हैं। टीम अब इस क्षेत्र पर विशेष रूप से फोकस कर रही है। ये भी पढ़ें: Jabalpur Crime: जबलपुर में भाजपा नेता को चाकुओं से गोदा, पुरानी रंजिश बनी जानलेवा हमले की जड़; तीन गिरफ्तार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bhojshala Asi Survey Dhar Bhojshala Survey Bhojshala Case High Court Bhojshala Dhar Bhojshala Dispute Dhar Bhojshala News Bhojshala Controversy Bhojshala Temple Madhya Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SC On Bhojshala: भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, ASI सर्वे पर रोक से किया इनकारSC On Bhojshala: भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, ASI सर्वे पर रोक से किया इनकारSC On Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, ASI सर्वे पर रोक से किया इनकार
Read more »

Supreme Court: कल होगी गर्भवती नाबालिग की याचिका पर 'सुप्रीम' सुनवाई; 28 सप्ताह के गर्भ को खत्म करने की मांगSupreme Court: कल होगी गर्भवती नाबालिग की याचिका पर 'सुप्रीम' सुनवाई; 28 सप्ताह के गर्भ को खत्म करने की मांगइससे पहले, शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई की थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने 14 वर्षीय कथित दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल जांच का आदेश दिया था।
Read more »

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 28 हफ्ते की गर्भवती रेप पीड़िता को दी अबार्शन की मंजूरीSupreme Court: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 28 हफ्ते की गर्भवती रेप पीड़िता को दी अबार्शन की मंजूरीSupreme Court: देश की सर्वोच्च अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला, 30 हफ्ते की गर्भवती रेप पीड़िता को अबार्शन के लिए दी मंजूरी, पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया था खारिज
Read more »

Bhojshala ASI Survey: भोजशाला में सर्वे की अवधि बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट में आवेदन, एएसआइ ने मांगे कई हफ्तेBhojshala ASI Survey: भोजशाला में सर्वे की अवधि बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट में आवेदन, एएसआइ ने मांगे कई हफ्तेभारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआइ की टीम ने वैज्ञानिक सर्वे का समय बढ़ाने को लेकर उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में आवेदन दिया है। इसमें सर्वे की समय सीमा आठ सप्ताह और बढ़ाने की मांग की गई है। दरअसल न्यायालय के आदेश के अनुसार छह सप्ताह में भोजशाला के 50 मीटर के दायरे में वैज्ञानिक सर्वे का काम करना है। आदेश के बाद 22 मार्च से सर्वे का कार्य शुरू...
Read more »

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बकाएदारों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी नहीं कर सकते: बंबई हाईकोर्टसार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बकाएदारों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी नहीं कर सकते: बंबई हाईकोर्टकेंद्र सरकार की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत से अपने आदेश पर रोक लगाने की मांग की.
Read more »

लाहौर में भगत सिंह को लेकर ये क्या करने जा रही पंजाब सरकार? हाईकोर्ट ने दिया आदेशलाहौर में भगत सिंह को लेकर ये क्या करने जा रही पंजाब सरकार? हाईकोर्ट ने दिया आदेशपाकिस्तान की पंजाब सरकार ने शादमान चौक का नाम स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने के मुद्दे पर उच्च न्यायालय से और समय देने की मांग की.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:24:48