इससे पहले, शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई की थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने 14 वर्षीय कथित दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल जांच का आदेश दिया था।
28 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की मांग वाली नाबालिग की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर इस मामले की सुनवाई के बारे में जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करेगी। इससे पहले, शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई की थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने 14 वर्षीय कथित दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल जांच का आदेश दिया था। मामले में नाबालिग की मां ने शीर्ष कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में बॉम्बे हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें गर्भावस्था को काफी समय हो जाने के कारण गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था। शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने पीड़िता की ओर से तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की मांग को लेकर भेजे गए एक ई-मेल पर गौर किया। इसके बाद मामले की तत्काल सुनवाई के लिए शाम करीब साढ़े चार बजे कार्यवाही शुरू हुई। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से पेश हुईं। पीठ ने मुंबई के सायन अस्पताल से पीड़िता की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। पीठ ने कहा था कि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एक मेडिकल बोर्ड का गठन करेंगे और इसकी रिपोर्ट सुनवाई की अगली तारीख 22 अप्रैल को अदालत के समक्ष रखी जाएगी। मामले पर सोमवार को 10.
30 बजे सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि नाबालिग 28 सप्ताह की गर्भवती है और फिलहाल मुंबई में है। बता दें कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी अधिनियम के तहत गर्भावस्था को समाप्त करने की ऊपरी सीमा विवाहित महिलाओं के साथ-साथ विशेष श्रेणियों की महिलाओं के लिए 24 सप्ताह रखी गई है। इनमें बलात्कार पीड़िताओं और कुछ अन्य महिलाओं जैसे कि विकलांग और नाबालिग को शामिल किया गया है।
Nationalindia News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Liquor Policy: केजरीवाल के शुगर लेवल की नियमित जांच की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई, ED ने दिया ये जवाबदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपने शुगर स्तर की नियमित जांच और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने नियमित डॉक्टर से परामर्श की याचिका पर आज सुनवाई होगी।
Read more »
Delhi Liquor Policy: '48 बार घर के बने भोजन में से केवल तीन बार आम आया', केजरीवाल ने ED के दावे का किया खंडनदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपने शुगर स्तर की नियमित जांच और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने नियमित डॉक्टर से परामर्श की याचिका पर आज सुनवाई होगी।
Read more »
बलात्कार पीड़ित नाबालिग 28 हफ्ते की प्रेग्नेंट, सुप्रीम कोर्ट ने अबॉर्शन की मांग वाली याचिका पर की फौरन सुनवाईसुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बलात्कार की शिकार 14 वर्षीय लड़की की 28 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की.
Read more »
Supreme Court: 28 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट नाबालिग की याचिका पर सोमवार को करेगा सुनवाईसुप्रीम कोर्ट Supreme Court सोमवार को 14 वर्षीय कथित दुष्कर्म पीड़िता की 28 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। इससे पहले 19 अप्रैल को शीर्ष अदालत ने पीड़िता की मां द्वारा दायर याचिका पर उसकी मेडिकल जांच का आदेश दिया था। दरअसल बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने फैसले में पीड़िता को गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति...
Read more »
