रामदेव ने कोविड में झूठे दावे कर हद पार की: IMA के प्रेसिडेंट बोले- बाबा ने मॉडर्न मेडिसिन को बेकार और दिवा...

IMA President News

रामदेव ने कोविड में झूठे दावे कर हद पार की: IMA के प्रेसिडेंट बोले- बाबा ने मॉडर्न मेडिसिन को बेकार और दिवा...
Baba RamdevModern MedicineSupreme Court
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 19 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 25%
  • Publisher: 51%

IMA president on Baba Ramdev for calling modern medicine stupid | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के प्रेसिडेंट अशोकन ने कहा कि बाबा रामदेव ने उस समय सभी हदें पार कर दीं जब उन्होंने कोविड-19 ठीक करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि रामदेव ने मॉडर्न मेडिसिन को स्टुपिड और बैंकरप्ट साइंस यानी बेकार और दिवालिया...

IMA के प्रेसिडेंट बोले- बाबा ने मॉडर्न मेडिसिन को बेकार और दिवालिया साइंस कहा थाबाबा रामदेव और बालकृष्ण 23 अप्रैल को सुनवाई के दौरान चौथी बार कोर्ट के सामने पेश हुए थे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पतंजति के 2022 के एक विज्ञापन में एलोपैथी पर गलतफहमी फैलाने का आरोप लगाया था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अशोकन ने कहा कि बाबा रामदेव ने उस समय सभी हदें पार कर दीं जब उन्होंने कोविड-19 ठीक करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि रामदेव ने मॉडर्न मेडिसिन को स्टुपिड और बैंकरप्ट साइंस यानी बेकार और दिवालिया विज्ञान भी कहा था। न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में अशोकन ने ये बातें कहीं। भ्रामक बयानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद को फटकार लगाए जाने के बाद IMA की तरफ से पहली बार कोई बयान दिया गया है। कल यानी 30 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की फिर सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट में IMA की तरफ से 2022 में दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई चल रही है। IMA ने याचिका में कहा था कि मॉडर्न मेडिसिन और कोविड वैक्सिनेशन ड्राइव को बदनाम करने के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके बाद कोर्ट ने रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को निर्देश दिया था कि भ्रामक विज्ञापन न छापने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना करने पर जनता से माफी मांगें। IMA ने सुप्रीम कोर्ट में 2022 में याचिका दाखिल कर कहा था कि मॉडर्न मेडिसिन और कोविड वैक्सिनेशन ड्राइव को बदनाम करने के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है।अशोकन से पूछा गया था कि 23 तारीख की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऑब्जर्वेशन में कहा था कि वे एक अंगुली पतंजलि को दिखा रहे हैं, लेकिन बाकी चार अंगुली IMA की तरफ हैं। अशोकन ने कहा कि ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट ने IMA और प्राइवेट डॉक्टरों की प्रैक्टिस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अस्पष्ट बयानों ने प्राइवेट डॉक्टरों का मनोबल कम किया है। हमें ऐसा लगता है कि उन्हें देखना चाहिए था कि उनके सामने क्या जानकारी रखी गई है। शायद उन्होंने इस पर ध्यान ही नहीं दिया कि मामला ये था ही नहीं, जो कोर्ट में उनके सामने रखा गया था। आप चाहे कुछ भी कहें, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में डॉक्टर्स ईमानदारी से काम करते हैं, वे अपनी नीति और उसूलों के मुताबिक प्रैक्टिस करते हैं। सुप्रीम कोर्ट को ये शोभा नहीं देता है कि देश के मेडिकल प्रोफेशन के बारे में ऐसी बातें कहें, जिसके इतने सारे डॉक्टर्स ने कोरोना के दौरान अपनी जान तक की कुर्बानी दी है। 10 जुलाई, 2022 को पब्लिश पतंजलि वेलनेस का विज्ञापन। एडवर्टाइजमेंट में एलोपैथी पर "गलतफहमियां" फैलाने का आरोप लगाया गया था। इसी विज्ञापन को लेकर IMA ने 17 अगस्त 2022 को याचिका लगाई थी।इसी सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि के माफनामे पर भी सवाल उठाए और पूछा कि क्या माफीनामे का साइज उतना ही है जितना उनके विज्ञापनों का था। अशोकन ने कहा कि मॉर्डन मेडिसिन को स्टुपिड और बैकरप्ट साइंस कहकर रामदेव सीधे तौर पर मेडिकल साइंस के खिलाफ गए थे। अशोकन ने कहा कि जब सरकार वैक्सिनेशन प्रोग्राम चला रही थी तो बाबा रामदेव नेशनल इंटरेस्ट के खिलाफ गए। रामदेव ने कहा था कि कोविड वैक्सीन की दो डोज लेने के बाद 20 हजार डॉक्टरों की जान गई थी। और रामदेव इतने जाने माने हैं कि उन्होंने जो भी कहा उसे लोगों ने मान लिया। ये सबसे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात थी। हमारी लीडरशिप ने सोचा कि इस दावे को चैलेंज करना चाहिए। ये 2022 की बात थी और हमें इसे ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडी एक्ट के तहत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। जो सुप्रीम कोर्ट में हुआ वह हमारी दो-तीन साल की मेहनत का नतीजा है।अशोकन ने कहा कि IMA के पास मजबूत लीडरशिप है, जो मेडिकल प्रोफेशल के बारे में और IMA को क्या कदम उठाने चाहिए इसके बारे में सोचती है। उन्होंने बताया कि ये फैसला सीनियर मेंबर डॉ.

केतन देसाई की अध्यक्षता वाली बैठक में लिया गया था। इस बैठक में पुराने प्रेसिडेंट और मौजूदा अधिकारी शामिल थे। अशोकन ने कहा कि तब मैं पूर्व जनरल सेक्रेटरी था। उस समय के जनरल सेक्रेटरी डॉ जयेश लेले थे। इसलिए वह एक मिलाजुला फैसला था। हम एक टीम है और हम वह करने की कोशिश करते हैं जो प्रोफेशन के लिए अच्छा है। हम वह नजरिया भी अपनाने की कोशिश करते हैं जो देश के हित में हो।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Baba Ramdev Modern Medicine Supreme Court False Advertisement Case

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तराखंड में तरसेम सिंह हत्याकांड का शार्पशूटर अमरजीत एनकाउंटर में ढेर, 12 दिन से था फरारनानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की 28 मार्च को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे में दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Read more »

Fact Check: मतदान की शुरुआत से पहले EVM के गायब होने का दावा गलतविश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत और चुनावी दुष्प्रचार पाया। चुनाव आयोग ने गायब ईवीएम के दावे को फेक बताया है।
Read more »

'अंतिम संस्कार पर भी जाता हूं तो काम मांगने लगते हैं', कास्ट‍िंग डायरेक्टर ने बताई परेशानी'अंतिम संस्कार पर भी जाता हूं तो काम मांगने लगते हैं', कास्ट‍िंग डायरेक्टर ने बताई परेशानीकास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उन न्यूकमर एक्टर्स की पोल खोली है जो काम मांगने के लिए कोई भी हद पार कर सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:07:48