कानपुर के कल्याणपुर में चल रहे किडनी रैकेट का रविवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां के अस्पताल में उत्तराखंड के युवक से करीब दस लाख रुपये में किडनी खरीदने का सौदा हुआ,
कानपुर के कल्याणपुर में चल रहे किडनी रैकेट का रविवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां के अस्पताल में उत्तराखंड के युवक से करीब दस लाख रुपये में किडनी खरीदने का सौदा हुआ, जबकि इसे दलाल के माध्यम से 60 लाख रुपये में बेचा गया। अवैध तरीके से की गई किडनी की इस खरीद-फरोख्त का सुराग लगने पर पुलिस ने अस्पताल में छापा मारा। पुलिस ने मामले में दलाल व अस्पताल संचालक, डॉक्टर दंपती समेत दस लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में क्राइम ब्रांच, रावतपुर और कल्याणपुर पुलिस जांच कर रही हैं। कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी शिवम अग्रवाल पर आरोप है कि उसने उत्तराखंड के युवक को दस लाख में किडनी बेंचने का ऑफर दिया था। कहा कि उसके रिश्तेदार को किडनी की जरूरत है। इस पर युवक ने रुपयों की जरूरत के चलते हामी भर दी। रावतपुर स्थित हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट हुआ। वहीं ,दलाल शिवम ने 60 लाख रुपये में इस किडनी का सौदा एक जरूरतमंद परिवार से कर दिया। सूत्रों के मुताबिक किडनी बेचने वाले युवक को 3.
5 लाख रुपये चेक और छह लाख रुपये नकद दिए गए। किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद दोनों मरीजों को 24 घंटे तक इसी हॉस्पिटल में रखा गया। इसके बाद डोनर को वहां से हटाकर कल्याणपुर आवास विकास तीन स्थित हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। 50 हजार रुपये न मिलने पर शिकायत की चर्चा सूत्रों की माने तो मामले में डोनर को सिर्फ 9.5 लाख रुपये शिवम ने दिए थे। 50 हजार रुपये को लेकर वह उसे टरका रहा था। इन्हीं 50 हजार रुपये को लेकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो किडनी रैकेट का खुलासा हुआ। देर रात क्राइम ब्रांच ने युवक के बताए दोनों हॉस्पिटल में छापेमारी की तो वहां उसके भर्ती होने के सबूत मिले हैं। क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनो हॉस्पिटल के संचालक, डॉक्टर दंपती और दलाल शिवम को हिरासत में लिया। वहीं,ट्रांसप्लांट के बाद किडनी लेने वाले मरीज को इलाके के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उस हॉस्पिटल में छापा मारा। जहां से पांच अन्य लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। देर रात पुलिस की टीम ने नौबस्ता, बर्रा,पनकी आदि के इलाकों के अस्पतालों में छापेमारी की। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Kanpur Crime News Kanpur Police News Kanpur News In Hindi Latest Kanpur News In Hindi Kanpur Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी की एक और सड़क का होगा चौड़ीकरण, कानपुर वालों को जाम से मिलेगी राहतभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआइ द्वारा सड़क को दोनों ओर 10-10 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा और पांच लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
Read more »
एयरलाइंस 20 अप्रैल से 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के देंगी: डीजीसीएडीजीसीए ने एयरलाइंस को 20 अप्रैल से यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 60% सीटें प्रदान करने का निर्देश दिया है। यह कदम सीट आवंटन में पारदर्शिता लाएगा और यात्रियों पर वित्तीय बोझ कम करेगा। मंत्रालय ने पालतू जानवरों और सामान से संबंधित नीतियों को भी स्पष्ट करने को कहा है।
Read more »
एयरलाइन यात्रियों को मिला बड़ा तोहफा, 60 सीटें मिलेगी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज; सस्ती होगी टिकटेडीजीसीए ने 20 अप्रैल से एयरलाइंस को 60 सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के आवंटित करने का निर्देश दिया है। इससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ कम होगा और सीट आवंटन में पारदर्शिता आएगी। नए दिशानिर्देशों में एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वालों को साथ बैठाने, पालतू जानवरों व विशेष सामान के लिए स्पष्ट नीति बनाने और यात्रियों के अधिकारों को स्थानीय भाषाओं में...
Read more »
डीजीसीए का नया निर्देश: एयरलाइंस को अब 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के देनी होंगीडीजीसीए ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वे 20 अप्रैल से किसी भी उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराएं। साथ ही, उन्हें पारदर्शी सीट आवंटन नीति का पालन करना होगा। यह कदम यात्रियों के लिए हवाई यात्रा को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में उठाया गया है।
Read more »
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच हरियाणा के चावल निर्यातकों को बड़ी राहत, मिली 60 करोड़ की सरकारी राहतअमेरिका-ईरान युद्ध के कारण हरियाणा के चावल निर्यातकों का व्यापार प्रभावित हुआ है, जिससे निर्यात धीमा पड़ गया है। केंद्र सरकार ने 497 करोड़ रुपये की राहत योजना लागू की है, जिससे हरियाणा के निर्यातकों को 50-60 करोड़ रुपये तक की मदद मिलेगी।
Read more »
स्मार्ट मीटर या स्मार्ट आफत? बिल भरने के 36 घंटे बाद भी घरों में अंधेरा, 17 दिन का बिल आया ₹17,000!पीलीभीत में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बिल भुगतान के 36 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो रही, और 17 दिनों का बिल ₹17,000 तक आ रहा है। प्रतिदिन 50-60 शिकायतें मिल रही हैं, जिनमें से अधिकांश अत्यधिक बिलिंग और कनेक्शन कटने के बाद देरी से जुड़ने की हैं। विभाग 95 समस्याओं के समाधान का दावा कर रहा है, लेकिन उपभोक्ता असंतुष्ट...
Read more »
