डीजीसीए ने 20 अप्रैल से एयरलाइंस को 60 सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के आवंटित करने का निर्देश दिया है। इससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ कम होगा और सीट आवंटन में पारदर्शिता आएगी। नए दिशानिर्देशों में एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वालों को साथ बैठाने, पालतू जानवरों व विशेष सामान के लिए स्पष्ट नीति बनाने और यात्रियों के अधिकारों को स्थानीय भाषाओं में...
एयरलाइंस अब यात्रियों को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 60 प्रतिशत सीटें 20 अप्रैल से ऑफर करेंगी। इससे उड़ानों में पारदर्शी सीट आवंटन को बढ़ावा मिलेगा। यह जानकारी विमान नियामक डीजीसीए की ओर से दी गई। इससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ कम होगा, क्योंकि मोजूद समय में एयरलाइंस सीट आवंटन के लिए अलग से चार्ज वसूलती हैं। 20 मार्च को सर्कुलर हुआ जारी इससे पहले नागर विमानन मंत्रालय ने 18 मार्च को नागर विमानन महानिदेशालय को निर्देश जारी कर कहा था कि 60 प्रतिशत सीटें यात्रियों को सभी उड़ान में बिना किसी चार्ज के आवंटित की जाएं। इसे लेकर डीजीसीए ने 20 मार्च को संशोधित एयर ट्रांसपोर्ट सर्कुलर जारी किया। इस दौरान डीजीसीए के माध्यम से जारी नए दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ में बैठाया जाए। कोशिश की जाएगी कि वे पास-पास की सीटों पर बैठ सकें। इससे परिवार या ग्रुप में सफर करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि स्पोर्ट्स इकिपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जेसी चीजों को भी पारदर्शी और आसान तरीके से फ्लाइट में ले जाने की सुविधा दी जाएगी, बशर्ते सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों का पालन हो। इसी तरह, एयरलाइंस को पालतू जानवरों को ले जाने के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नीति बनानी होगी। इसके अलावा, मंत्रालय ने यात्रियों के अधिकारों पर भी जोर दिया है। इसमें लेट होने, कैंसलेशन या डिनाइड बोर्डिंग जैसी स्थिति में यात्रियों के अधिकारों का पालन करना अनिवार्य होगा। एयरलाइंस को अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर यात्रियों के अधिकार स्पष्ट रूप से दिखाने होंगे। यात्रियों को उनके हक की जानकारी स्थानीय भाषाओं में भी दी जानी चाहिए ताकि ज्यादा लोग आसानी से समझ सकें। भारत घरेलू उड़ान के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। उड़ान योजना के तहत एयर ट्रैवल अब अधिक सुलभ हो गया है। देश के एयरपोर्ट्स हर दिन पांच लाख से ज्यादा यात्रियों को संभालते हैं, जो इस सेक्टर की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।.
एयरलाइंस अब यात्रियों को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 60 प्रतिशत सीटें 20 अप्रैल से ऑफर करेंगी। इससे उड़ानों में पारदर्शी सीट आवंटन को बढ़ावा मिलेगा। यह जानकारी विमान नियामक डीजीसीए की ओर से दी गई। इससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ कम होगा, क्योंकि मोजूद समय में एयरलाइंस सीट आवंटन के लिए अलग से चार्ज वसूलती हैं। 20 मार्च को सर्कुलर हुआ जारी इससे पहले नागर विमानन मंत्रालय ने 18 मार्च को नागर विमानन महानिदेशालय को निर्देश जारी कर कहा था कि 60 प्रतिशत सीटें यात्रियों को सभी उड़ान में बिना किसी चार्ज के आवंटित की जाएं। इसे लेकर डीजीसीए ने 20 मार्च को संशोधित एयर ट्रांसपोर्ट सर्कुलर जारी किया। इस दौरान डीजीसीए के माध्यम से जारी नए दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ में बैठाया जाए। कोशिश की जाएगी कि वे पास-पास की सीटों पर बैठ सकें। इससे परिवार या ग्रुप में सफर करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि स्पोर्ट्स इकिपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जेसी चीजों को भी पारदर्शी और आसान तरीके से फ्लाइट में ले जाने की सुविधा दी जाएगी, बशर्ते सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों का पालन हो। इसी तरह, एयरलाइंस को पालतू जानवरों को ले जाने के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नीति बनानी होगी। इसके अलावा, मंत्रालय ने यात्रियों के अधिकारों पर भी जोर दिया है। इसमें लेट होने, कैंसलेशन या डिनाइड बोर्डिंग जैसी स्थिति में यात्रियों के अधिकारों का पालन करना अनिवार्य होगा। एयरलाइंस को अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर यात्रियों के अधिकार स्पष्ट रूप से दिखाने होंगे। यात्रियों को उनके हक की जानकारी स्थानीय भाषाओं में भी दी जानी चाहिए ताकि ज्यादा लोग आसानी से समझ सकें। भारत घरेलू उड़ान के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। उड़ान योजना के तहत एयर ट्रैवल अब अधिक सुलभ हो गया है। देश के एयरपोर्ट्स हर दिन पांच लाख से ज्यादा यात्रियों को संभालते हैं, जो इस सेक्टर की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।
Airline Seats Free Seat Allocation Passenger Rights Air Travel India Civil Aviation Ministry Flight Tickets UDAN Scheme Transparent Policy Aviation News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आज रात 1 घंटे अंधेरे में डूबेगी दुनिया... जानिए क्यों खास हैं Earth Hour के ये 60 मिनटआज रात सिर्फ एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद होंगी, लेकिन इसका संदेश बहुत बड़ा है. अर्थ आवर 2026 के 20 साल पूरे होने पर दुनिया के 190 से ज्यादा देशों के साथ भारत में भी लोग इस वैश्विक अभियान का हिस्सा बन रहे हैं.
Read more »
164 सीटों पर डीएमके, 28 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस... 60 से ज्यादा नए चेहरों पर दांव; कहां से लड़ेंगे स्टालिन?तमिलनाडु में DMK ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 164 उम्मीदवारों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एम.के.
Read more »
इकाना स्टेडियम में दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा! LSG vs DC मैच के 60 फीसदी टिकट बुक, लोगों में जबरदस्त उत्साहआईपीएल 2024 का पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा।
Read more »
हरियाणा में आज बारिश-ओलावृष्टि की संभावना: 6 जिलों में ओरेंज, 16 में यलो अलर्ट; 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार स...Haryana weather alert: Orange & Yellow alerts issued for districts. Follow latest weather updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
Gold Price Crash: रूस के बाद इस मुस्लिम देश ने बेच दिया ₹76 हजार करोड़ का 60 टन सोना, अब आएगी असली गिरावट?Turkey Sells 60 Ton Gold: मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते तुर्किए ने 60 टन सोना बेचा, जिससे वैश्विक गोल्ड मार्केट में हलचल मच गई है। जानें ये देश सोना क्यों बेच रहे हैं?
Read more »
एयरलाइंस 20 अप्रैल से 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के देंगी: डीजीसीएडीजीसीए ने एयरलाइंस को 20 अप्रैल से यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 60% सीटें प्रदान करने का निर्देश दिया है। यह कदम सीट आवंटन में पारदर्शिता लाएगा और यात्रियों पर वित्तीय बोझ कम करेगा। मंत्रालय ने पालतू जानवरों और सामान से संबंधित नीतियों को भी स्पष्ट करने को कहा है।
Read more »
