कानपुर का किडनी कांड: बिना स्टाफ के ऑपरेशन, सर्जनों की स्पेशल टीम और अब तक 60 ट्रांसप्लांट

Kanpur Kidney Racket News

कानपुर का किडनी कांड: बिना स्टाफ के ऑपरेशन, सर्जनों की स्पेशल टीम और अब तक 60 ट्रांसप्लांट
Illegal Kidney Transplant IndiaKidney Transplant Scam UPFake Doctor Kidney Case
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 246 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 137%
  • Publisher: 63%

कानपुर के किडनी कांड में कई बड़े खुलासे हुए हैं. बताया जा रहा है कानपुर में अब तक 60 से ज्यादा ऑपरेशन सामने आए हैं. बिना रिकॉर्ड और बिना स्टाफ के सर्जरी करने का चौंकाने वाला तरीका सामने आया. फर्जी डॉक्टर और टेलीग्राम नेटवर्क के जरिए डील होती थी. 80 लाख खर्च करने वाली मरीज की हालत गंभीर है.

कानपुर के किडनी कांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे बड़े खुलासे होते जा रहे हैं. कानपुर में अब तक 60 से ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके हैं, इतना ही नहीं जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उसने सबको चौंका दिया.

बताया जा रहा है कि इन ट्रांसप्लांट को अंजाम देने का तरीका बेहद सुनियोजित और किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा था. और पढ़ेंऑपरेशन वाले दिन अस्पताल का सामान्य स्टाफ हटा दिया जाता था. इसके बाद एक विशेष सर्जिकल टीम आती थी, जो सिर्फ उसी दिन के लिए बुलायी जाती थी. ऑपरेशन तेजी से किया जाता और फिर मरीजों को तुरंत अलग-अलग स्थानों पर शिफ्ट कर दिया जाता था, ताकि कोई लिंक न बन पाए. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इन मरीजों का कोई स्थायी मेडिकल रिकॉर्ड नहीं रखा जाता था. न ही ऑपरेशन की आधिकारिक एंट्री होती थी और न ही बाद की फॉलोअप प्रक्रिया को दर्ज किया जाता था. यानी पूरा सिस्टम इस तरह बनाया गया था कि अगर कभी जांच हो भी, तो सबूत जुटाना बेहद मुश्किल हो.पुलिस के मुताबिक इस रैकेट की भनक उन्हें पिछले साल ही लग गई थी. कुछ संदिग्ध गतिविधियों और शिकायतों के आधार पर निगरानी शुरू की गई, लेकिन नेटवर्क इतना व्यवस्थित और गोपनीय था कि इसकी मुख्य कड़ी तक पहुंचना आसान नहीं था. कई महीनों तक खामोशी से सूचनाएं जुटाई गईं, तब जाकर इस पूरे खेल की पहली बड़ी कड़ी सामने आई. कार्रवाई की शुरुआत उस वक्त हुई जब शहर के ‘आरोही हॉस्पिटल’ पर छापा पड़ा और उसे सील कर दिया गया. यह कदम जैसे ही उठाया गया, जांच का दायरा तेजी से बढ़ा और कई दूसरी कड़ियां जुड़ने लगीं. इसके बाद जांच ‘आहूजा हॉस्पिटल’ तक पहुंची, जहां से कई अहम सुराग हाथ लगे. यहीं से यह साफ होने लगा कि मामला छोटे स्तर का नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है. Advertisement 50-60 ऑपरेशन का अनुमान, विदेशी कनेक्शन भीजांच में अब तक यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सिर्फ कानपुर में ही 50 से 60 के बीच अवैध सर्जरी की गई होंगी. वहीं एक विदेशी महिला का ट्रांसप्लांट भी सामने आया है, जिसने इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की ओर इशारा किया है. आहूजा हॉस्पिटल में ही 7-8 ट्रांसप्लांट होने की बात सामने आई है. हालांकि जांच एजेंसियां मान रही हैं कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि कई मामलों की जानकारी अभी सामने आनी बाकी है. इस पूरे रैकेट में सबसे चौंकाने वाला किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है, जिसकी शैक्षिक योग्यता महज आठवीं पास है. शिवम अग्रवाल उर्फ काना नाम का यह शख्स पहले एम्बुलेंस चालक था, लेकिन धीरे-धीरे उसने खुद को डॉक्टर के रूप में पेश करना शुरू कर दिया. गले में स्टेथोस्कोप डालकर वह मरीजों और उनके परिजनों का भरोसा जीतता था. जरूरतमंद लोगों को वह ऐसे समझाता कि उन्हें लगे कि उनके सामने कोई विशेषज्ञ बैठा है. इसके बाद वह उन्हें इस अवैध ट्रांसप्लांट नेटवर्क तक पहुंचाता था. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे गिरोह की परतें खुलनी शुरू हुईं. पुलिस को उससे कई ऐसे सुराग मिले, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई संभव हो पाई. Advertisement डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होता था सौदाजांच में यह भी सामने आया कि यह रैकेट सिर्फ फिजिकल नेटवर्क तक सीमित नहीं था, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी भरपूर इस्तेमाल करता था. मेरठ के एक डॉक्टर अफजाल का नाम सामने आया है, जो इस नेटवर्क के डिजिटल ऑपरेशन को संभालता था. उसने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बना रखा था, जहां डोनर और रिसीवर के बीच सीधा संपर्क कराया जाता था. यहीं पर सौदे तय होते थे कितने पैसे मिलेंगे, कब ऑपरेशन होगा और पूरी प्रक्रिया कैसे पूरी की जाएगी. इसी प्लेटफॉर्म के जरिए मेरठ की पारुल तोमर को रिसीवर के रूप में जोड़ा गया, जिनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं. वहीं बिहार के समस्तीपुर निवासी आयुष चौधरी, जो MBA का छात्र बताया जा रहा है, डोनर के रूप में सामने आया. यह पूरा लेन-देन इतनी सावधानी से किया जाता था कि बाहरी लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगती थी.80 लाख खर्च, फिर भी जिंदगी खतरे मेंइस पूरे मामले का सबसे संवेदनशील पहलू उन मरीजों की हालत है, जो इस रैकेट के जाल में फंस गए. पारुल तोमर का मामला इसकी एक बड़ी मिसाल बनकर सामने आया है. करीब 80 लाख रुपये खर्च कर उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया, लेकिन अब वही ऑपरेशन उनकी जिंदगी के लिए खतरा बन गया है. संक्रमण के चलते उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उन्हें लखनऊ रेफर करना पड़ा. डॉक्टरों के मुताबिक, ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को संक्रमण से बचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है. इसके लिए विशेष आइसोलेशन यूनिट में रखा जाता है, जहां बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है. लेकिन जिस अस्पताल में पारुल का इलाज हुआ, वहां इस तरह की बुनियादी सावधानियां भी नहीं बरती गईं. Advertisement लापरवाही ने बढ़ाया खतराजानकारी के अनुसार, अस्पताल में लोगों की आवाजाही जारी रही, जिससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ गया. यही वजह है कि पारुल की स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी. उनका हीमोग्लोबिन गिरकर 6.3 तक पहुंच गया और यूरिन आउटपुट भी कम हो गया जो किसी भी ट्रांसप्लांट मरीज के लिए गंभीर संकेत माने जाते हैं. डॉक्टरों ने समय रहते उन्हें बेहतर इलाज के लिए SGPGI भेजने का फैसला लिया. फिलहाल वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज चल रहा है. डोनर आयुष चौधरी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय पर सही इलाज नहीं मिला, तो उनकी स्थिति भी खराब हो सकती है.कानपुर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने साफ किया है कि उनके यहां किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, क्योंकि इसके लिए जरूरी अनुमति नहीं मिली है. साथ ही, संबंधित दवाइयों की भी कमी है. यह बयान इस बात को और मजबूत करता है कि शहर में अधिकृत केंद्रों की कमी का फायदा ऐसे रैकेट उठा रहे हैं. पुलिस अब तक इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें अस्पताल संचालक, डॉक्टर और अन्य सहयोगी शामिल हैं. लेकिन जांच एजेंसियों का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है. नेटवर्क का असली आकार अभी सामने आना बाकी है.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Illegal Kidney Transplant India Kidney Transplant Scam UP Fake Doctor Kidney Case Organ Trafficking India Kanpur Hospital Scandal Telegram Kidney Racket Kidney Transplant Infection Case UP Police Investigation Medical Scam India कानपुर किडनी कांड

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच हरियाणा के चावल निर्यातकों को बड़ी राहत, मिली 60 करोड़ की सरकारी राहतअमेरिका-ईरान युद्ध के बीच हरियाणा के चावल निर्यातकों को बड़ी राहत, मिली 60 करोड़ की सरकारी राहतअमेरिका-ईरान युद्ध के कारण हरियाणा के चावल निर्यातकों का व्यापार प्रभावित हुआ है, जिससे निर्यात धीमा पड़ गया है। केंद्र सरकार ने 497 करोड़ रुपये की राहत योजना लागू की है, जिससे हरियाणा के निर्यातकों को 50-60 करोड़ रुपये तक की मदद मिलेगी।
Read more »

हवाई यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: अब एयरलाइंस को देनी होंगी 60% सीटें मुफ्त मेंहवाई यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला: अब एयरलाइंस को देनी होंगी 60% सीटें मुफ्त मेंउड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को प्रत्येक उड़ान में 60% सीटें मुफ्त में आवंटित करने का निर्देश दिया है। यह फैसला यात्रियों के लिए हवाई यात्रा को अधिक सुविधाजनक और किफायती बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। एयरलाइंस के विरोध के बावजूद, सरकार इस आदेश को लागू करने के लिए दृढ़ है। डीजीसीए उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेगा। यह नियम 20 अप्रैल से लागू होगा।
Read more »

नक्सलवाद मुक्त भारत: 60 साल में कैसे नौ राज्यों से चंद जिलों तक सिमटा, किन कदमों से हुआ इसका सफाया?नक्सलवाद मुक्त भारत: 60 साल में कैसे नौ राज्यों से चंद जिलों तक सिमटा, किन कदमों से हुआ इसका सफाया?बीते करीब छह दशक से नक्सलवाद भारत के लिए सबसे बड़ी आंतरिक चुनौती बना हुआ था। हालांकि, 31 मार्च (मंगलवार) इस बड़े खतरे के अंत की घोषणा का दिन साबित हो सकता है। दरअसल,
Read more »

LPG Shortage: गैस सिलेंडर की किल्‍लत और 60-दिन का इमरजेंसी प्‍लान, सरकार के इस कदम के मायनेLPG Shortage: गैस सिलेंडर की किल्‍लत और 60-दिन का इमरजेंसी प्‍लान, सरकार के इस कदम के मायनेLPG Shortage: देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्‍लत के बीच सरकार ने दूसरे विकल्‍पों पर फोकस बढ़ा दिया है। इसमें केरोसिन भी शामिल है। सरकार ने केरोसिन की सप्‍लाई अस्‍थायी तौर पर फिर से शुरू करने का प्‍लान बनाया है। इस कदम के पीछे सरकार की एक सोची-समझी रणनीति...
Read more »

किडनी रैकेट का भंडाफोड़ : 10 लाख में खरीदी 60 लाख में दलाल ने किया सौदा, 50 हजार के चक्कर में हुआ खुलासाकिडनी रैकेट का भंडाफोड़ : 10 लाख में खरीदी 60 लाख में दलाल ने किया सौदा, 50 हजार के चक्कर में हुआ खुलासाकानपुर के कल्याणपुर में चल रहे किडनी रैकेट का रविवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां के अस्पताल में उत्तराखंड के युवक से करीब दस लाख रुपये में किडनी खरीदने का सौदा हुआ,
Read more »

लखनऊ में रात से गरज-चमक के साथ बारिश: 60KM की रफ्तार से आंधी, 15MM तक बरसात का अलर्टलखनऊ में रात से गरज-चमक के साथ बारिश: 60KM की रफ्तार से आंधी, 15MM तक बरसात का अलर्टLucknow weather update: Heavy winds up to 60 Kmph with thunderstorms hit the city. Orange alert issued by IMD. देर रात के समय में तेज आंधी के साथ में बूंदाबांदी हुई। इसके चलते 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में झोंके चले।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 16:57:26