Lucknow weather update: Heavy winds up to 60 Kmph with thunderstorms hit the city. Orange alert issued by IMD. देर रात के समय में तेज आंधी के साथ में बूंदाबांदी हुई। इसके चलते 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में झोंके चले।
लखनऊ में रात से बादलों की गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच 5 से 15 मिलीमीटर के बीच बारिश की संभावना है देर रात करीब 12 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे कई इलाकों में करीब एक घंटे तक बिजली कटौती हुई। गोमती नगर में लोहिया चौराहा पर सुंदरीकरण का स्ट्रक्चर उखड़ गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.
3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 23 फीसदी रही।लखनऊ में दिन में अंधेरा छाया रहा। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते दिखे।लखनऊ में रात से हो रही रूक-रूककर बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया।लखनऊ के एल्डिको चैंबर्स फीडर, विनीत खंड फीडर ,मंत्री आवास फीडर, विशेष खंड फीडर, इंडियन आयल फीडर, विभूति व्यरहाउसिंग फीडर ,फैजाबाद रोड फीडर, विभूति पिकअप फीडर सहित जानकीपुरम के अहबरनपुर के फीडर देर रात के समय में आंधी के चलते बंद कर दिया गया था। उमसभरी गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी भी हुई।मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान-जम्मू कश्मीर क्षेत्र के आसपास पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव 31 मार्च के बाद कम हो गया। इससे मौसम का मिजाज बदला है। बारिश शुरू हो गई है। 3 अप्रैल तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, आगामी 2-3 दिनों में तापमान में 2-3°C की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। यह स्थिति गर्मी की शुरुआत को तेज कर सकती है। खासकर पूर्वी यूपी में उष्ण लहरें ज्यादा दिनों तक प्रभावित कर सकती हैं।कानपुर में रुक-रुककर हो रही बारिश, बिजली भी कड़क रहीहिमाचल में 3-4 अप्रैल को तेज बारिश-बर्फबारीखराब मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइट शेड्यूल
Lucknow Rain Lucknow Thunderstorm Lucknow Winds Orange Alert Lucknow UP Weather Weather Alert Monsoon Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
West Bengal Heavy Rain Alert: ভয়ংকর ঝড় বৃষ্টি চলবে আগামী আরও দুদিন! ভারী থেকে অতিভারী বৃ্ষ্টির সতর্কতা সারা রাজ্য জুড়ে...ব্যাপক বজ্রপাত...IMD issues rain alert heavy to extreme rainfall in multiple states Weather Update
Read more »
Bengal Weather Update: ঝড়জলে ভয়ংকর দুর্যোগ ধেয়ে আসছে ৪ জেলায়! সতর্কতা জারি হাওয়া অফিসের...Bengal Weather Update orange alert issued in 4 districts
Read more »
दरभंगा में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना: ऑरेंज अलर्ट जारी, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा जाले में 86.2 ...Possibility of heavy rain and thunderstorms in Darbhanga, Orange alert issued
Read more »
Weather Update: ধেয়ে আসছে প্রবল বৃষ্টি! হতে পারে ২০০ মিলিমিটারেরও বেশি... জারি কমলা সতর্কতা...Bengal Weather Update: Orange alert in North Bengal Very heavy rain forecast for 5 districts
Read more »
IMD Weather Alert: ৪০ কিমি বেগে কনকনে ঠান্ডা ঝোড়ো হাওয়া, প্রচণ্ড বজ্রপাত আর তুলকালাম বৃষ্টি আসছে! ফিরছে ভয়ংকর শীত... তৈরি থাকুন...Rain Thunder and 40 kmph Winds Delhi NCR Weather On IMD Alert What To Expect Today
Read more »
Severe Storms Alert: ঝড়ের তাণ্ডবের চূড়ান্ত সতর্কতা জারি আবহাওয়া দফতরের, বৃষ্টি আসছে! উঁচু এলাকায় পড়বে বরফ...Severe Storms Morocco Issues Orange Weather Alert for Heavy Rain Snow and Winds
Read more »
