Rajasthan heatwave less than average 2026 forecast. Follow Dainik Bhaskar.
राजस्थान में लू के दिन कम रहेंगे, धूप नहीं सताएगी; मार्च में हुई औसत से ज्यादा बारिशनई दिल्ली मौसम विज्ञान केन्द्र ने 31 मार्च को राजस्थान व अन्य राज्यों में गर्मी के सीजन को लेकर पूर्वानुमान जारी किया। राजस्थान में इस साल गर्मी कम रहेगी। दिन का तापमान और लू का असर भी हर साल की तुलना में काफी कम रहेगा। एक्सपर्ट के अनुसार इस बदलाव का प्रमुख कारण ज्यादा संख्या में आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बारिश है। इस साल मार्च में भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखा है। करीब 20 दिन तक रुक-रुककर हुई बरसात और ओले गिरने से गर्मी कंट्रोल में रही।इस बार दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण हीटवेव के दिन भी सामान्य से बहुत कम रहने का अनुमान है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा संभाग के एरिया में सबसे कम हीटवेव चलेगी। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में सामान्य या उससे थोड़े ज्यादा दिन हीटवेव का असर रहेगा। यहां दिन का तापमान 47 से 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, लेकिन इस साल ये कम रहेगा।मौसम विज्ञान केन्द्र ने सामान्य से 5 डिग्री अधिक तापमान में चलने वाली गर्म और सूखी हवा को हीटवेव की श्रेणी में रखता है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचने पर चलने वाली गर्म हवा को गंभीर हीटवेव माना जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार हीटवेव चलने का प्रमुख कारण है ग्लोबल वॉर्मिंग, बारिश या बादल का न होना और तेज धूप। हीटवेव का असर मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा होता है।मार्च में पारा 41 डिग्री के करीब पहुंचा, फिर गिरा इस साल मार्च के पहले 10 दिन तेज गर्मी रही। उसके बाद लगातार आए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बारिश, आंधी, ओलों ने तापमान को नियंत्रित कर दिया। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर समेत पश्चिमी राजस्थान के अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। इस मार्च सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.
8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। 11-12 मार्च के बाद से आए सिस्टम से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हुई और 32 से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया और मार्च आखिरी तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मार्च में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शेखावाटी एरिया के जिलों में अच्छी बरसात हुई। यहां दो-तीन दिन ओले भी गिरे।लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने से इस बार मार्च में भी सामान्य से ज्यादा पानी बरसा। इस सीजन एक से 30 मार्च तक सामान्य से 30 फीसदी ज्यादा बरसात हुई। मार्च में राज्य में औसत बारिश 4.2MM होती है, जबकि अब तक औसत बरसात 5.4MM हो चुकी है। सबसे ज्यादा बरसात अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और पाली जिलों में हुई है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार साल 2020 से लेकर 2025 में मार्च के महीने में औसत बारिश 10 से 15 मिलीमीटर हुई। इनमें सबसे कम 2021 में 8MM और सबसे ज्यादा 2023 में औसतन 20MM रिकॉर्ड हुई थी।राजस्थान में पहली बार 2 हत्यारों को एक साथ फांसी:सरकार देगी जमीन, EV से लंबी यात्रा होगी आसान; जानें- सबसे ज्यादा कहां होंगेगंभीर बीमारी के फर्जी सर्टिफिकेट जारी किए, लोगों ने 12.39 करोड़ रुपए पास कराएखराब मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइट शेड्यूलभिंड में बारिश, किसानों की बढ़ी चिंताएमपी के 12 जिलों में ओले, 41 में बारिश
Heatwave Forecast Western Disturbances Monsoon Rain Temperature Update Weather News India Weather Summer 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मंत्री के तंज पर जूली भड़के, बोले-मजाक बना रखा है: गहलोत ने कहा-सदन में पूर्व CM आए हैं, इसलिए जूली-डोटासरा...Rajasthan Vidhan Sabha Budget Session 2026 Live Update. Follow Rajasthan Assembly Budget Session Latest News And Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
शिक्षा मंत्री के जवाब से नाराज कांग्रेस का हंगामा: वेल में आकर दिलावर के खिलाफ नारेबाजी, 15 मिनट तक कार्यवा...Rajasthan Vidhan Sabha Budget Session 2026 [25 February] Live Update. Follow Rajasthan Assembly Budget Session Latest News And Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
रोडवेज बसों को लेकर सदन में तनातनी, एक-दूसरे पर आरोप: कांग्रेस विधायक बोले - इसे बंद कर दीजिए, मंत्री बोले-...Rajasthan Vidhan Sabha Budget Session 2026 [27 February] Live Update. Follow Rajasthan Assembly Budget Session Latest News And Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
राजस्थान में होली-धुलंडी पर गर्मी और बढ़ेगी: बाड़मेर के बाद अब फतेहपुर में पारा 35 डिग्री पार; जानिए- पूरे ...Rajasthan heatwave intensifies, Fatehpur records 35.3°C. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
देशभर में मार्च की शुरुआत में तेज गर्मी: MP-छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई शहरों में पारा 40°C के करीब; पहाड़ो...North & Central India heatwave alert 2026. Latest weather updates for MP, Chhattisgarh, Rajasthan. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
बारिश-ओले के कारण 6 डिग्री तक पारा गिरा,आज भी अलर्ट: कोटा में तेज बरसात, फसलों को नुकसान, जानें- अप्रैल में...Rajasthan weather forecast April 2026. Follow Rajasthan rain update, weather alert, April weather news on Dainik Bhaskar.
Read more »
