कांग्रेस और ट्विटर की जंग तेज: पार्टी के कई नेताओं ने अकाउंट से खुद का नाम हटाकर राहुल गांधी का लिखा, प्रियंका ने भी प्रोफाइल फोटो बदली

United States News News

कांग्रेस और ट्विटर की जंग तेज: पार्टी के कई नेताओं ने अकाउंट से खुद का नाम हटाकर राहुल गांधी का लिखा, प्रियंका ने भी प्रोफाइल फोटो बदली
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 51%

कांग्रेस और ट्विटर की जंग तेज: पार्टी के कई नेताओं ने अकाउंट से खुद का नाम हटाकर राहुल गांधी का लिखा, प्रियंका ने भी प्रोफाइल फोटो बदली Congress Twitter RahulGandhi INCIndia priyankagandhi

Rahul Gandhi Twitter Account Blocked | Congress Alka Lamba Ajay Kumar Lallu Renamed Twitter Accounts As Rahul Gandhiपार्टी के कई नेताओं ने अकाउंट से खुद का नाम हटाकर राहुल गांधी का लिखा, प्रियंका ने भी प्रोफाइल फोटो बदलीकांग्रेस और ट्विटर की जंग तेज हो गई है। पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना ट्विटर अकाउंट राहुल गांधी के नाम पर कर दिया है। इनमें दिल्ली कांग्रेस नेता अलका लांबा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी की फोटो लगा दी है। श्रीनिवास ने ट्वीट करके कहा कि तुम कितने ट्विटर अकाउंट रोकोगे? हर कार्यकर्ता राहुल गांधी की आवाज बनकर तुमसे तीखे सवाल पूछेगा। आइए मिलकर इस जन-आंदोलन का हिस्सा बनते हैं। कांग्रेस का आरोप है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने पार्टी और राहुल गांधी समेत कई सीनियर नेताओं के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल लॉक कर दिए हैं। बुधवार रात कांग्रेस के पांच सीनियर लीडर्स के ट्विटर अकाउंट लॉक किए गए। इनमें पार्टी महासचिव और पूर्व मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के व्हिप मणिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव शामिल हैं।कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए फेसबुक पर लिखा, 'जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या खाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर बलात्कार पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो यह अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद.

..सत्यमेव जयते।'कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के करीब 5,000 अकाउंट को ब्लॉक किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विटर सरकार के दबाव में आकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्विटर निश्चित तौर पर सरकार के दबाव में है, क्योंकि जब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने उन्हीं तस्वीरों को शेयर किया गया तो उन्हें नहीं हटाया गया।राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले दिल्ली कैंट रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की फोटो ट्वीट की थी। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में ट्विटर ने कहा कि हमने राहुल के उस ट्वीट को हटा दिया, क्योंकि इससे हमारी पॉलिसी का उल्लंघन हुआ। कंपनी ने यह भी बताया कि कांग्रेस नेता के अकाउंट को लॉक किया गया है।ट्विटर का कहना है कि अगर कोई ट्वीट उसके नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है और अकाउंट होल्डर की ओर से इसे डिलीट नहीं किया जाता तो माइक्रोब्लॉगिंग साइट इस पर एक नोटिस देता है। इसके बाद ट्वीट छिपा दिया जाता है और यह अकाउंट तब तक लॉक रहता है, जब तक संबंधित ट्वीट हटाया नहीं जाता या फिर अपील पर कार्यवाही पूरी नहीं होती।राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस और ट्विटर से शिकायत की थी। NCPCR ने पीड़िता के परिवार की तस्वीर पोस्ट करने के लिए राहुल पर कार्रवाई की मांग की थी। आयोग का कहना था कि यह जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस एक्ट का उल्लंघन है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के साथ हर्ड इम्युनिटी संभव नहीं, विशेषज्ञों ने किया आगाहकोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के साथ हर्ड इम्युनिटी संभव नहीं, विशेषज्ञों ने किया आगाहयूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंगलिया में औषधि के प्रोफेसर और संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ पॉल हंटर ने भी इसका समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ‘‘हर्ड इम्युनिटी की अवधारणा हासिल नहीं की जा सकती क्योंकि हम जानते हैं कि यह संक्रमण टीका न लगवाने वाले लोगों में फैलेगा और ताजा आंकड़ें यह दिखाते हैं कि टीकों की दो खुराक संक्रमण के खिलाफ संभवत: केवल 50 फीसदी सुरक्षा देती हैं.’’
Read more »

मुख्यमंत्री के दौरे की बच्चे ने की गजब रिपोर्टिंग, CM बीरेन ने शेयर किया VIDEOमुख्यमंत्री के दौरे की बच्चे ने की गजब रिपोर्टिंग, CM बीरेन ने शेयर किया VIDEOमणिपुर के एक बच्चे (Manipur Kid Video Reporting) का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बच्चा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (Manipur Chief Minister N Biren Singh) के दौरे की अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग करता हुआ नजर आ रहा है.
Read more »

तालिबान के कब्जे के बीच बाइडेन ने अफगानिस्तान को दिया झटका, कही ये बाततालिबान के कब्जे के बीच बाइडेन ने अफगानिस्तान को दिया झटका, कही ये बाततालिबान ने मंगलवार को कब्जे वाले अफगान क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन का अब देश के 65% हिस्से पर नियंत्रण है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान के नेताओं से अपनी मातृभूमि के लिए लड़ने का आग्रह किया है.
Read more »

शुक्र है देश की बागडोर इन लुटेरों के हाथ नहीं, फिल्ममेकर ने कांग्रेस पर ली चुटकीशुक्र है देश की बागडोर इन लुटेरों के हाथ नहीं, फिल्ममेकर ने कांग्रेस पर ली चुटकीइस वीडियो को शेयर करते हुए फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा- 'शुक्र है देश की बाग डोर इन लुटेरों के हाथ नहीं'।
Read more »

पाकिस्‍तान के पख्‍तूनों ने उठाई इमरान खान सरकार के खिलाफ आवाज, अफगानिस्‍तान का किया समर्थनपाकिस्‍तान के पख्‍तूनों ने उठाई इमरान खान सरकार के खिलाफ आवाज, अफगानिस्‍तान का किया समर्थनपाकिस्तान के उदार पश्तूनों ने तालिबान की सहायता कर पड़ोसी देश अफगानिस्तान में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्‍तानी सरकार के प्रयासों के खिलाफ आवाज उठाई है। पीटीएम ने तालिबान की निंदा की और अफगान सरकार के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।
Read more »

अफ़ग़ान सरकार ने हार के बीच तालिबान के सामने रखा ये प्रस्ताव - BBC News हिंदीअफ़ग़ान सरकार ने हार के बीच तालिबान के सामने रखा ये प्रस्ताव - BBC News हिंदीअफ़ग़ान सरकार के हाथ से पिछले कुछ घंटों में ग़ज़नी, हेरात और कंधार भी निकल गए हैं. इन बड़ी हारों के बीच तालिबान के सामने क़तर में अफ़ग़ान सरकार ने ये प्रस्ताव रखा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 15:21:07