तालिबान ने मंगलवार को कब्जे वाले अफगान क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली Afghanistan Taliban
तालिबान ने मंगलवार को कब्जे वाले अफगान क्षेत्र पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली. बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन का अब देश के 65% हिस्से पर नियंत्रण है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान के नेताओं से कहा है कि वे अपनी मातृभूमि के लिए खुद लड़ें.
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मंगलवार को जो बाइडेन ने कहा,"अफगान नेताओं को एक साथ आना होगा. अफगान सैनिकों की संख्या तालिबान से अधिक है और उन्हें लड़ना चाहिए. उन्हें अपने लिए लड़ना होगा, अपने देश के लिए लड़ना होगा."रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें अपने सैनिकों को वापस बुलाने के अपने फैसले पर खेद नहीं है. उन्होंने कहा कि यह देखते हुए कि वॉशिंगटन ने 20 वर्षों में एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक खर्च किया है और हजारों सैनिकों को खो दिया है, इस लिहाज से उनका फैसला जायज है. राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अमेरिका अफगान बलों को महत्वपूर्ण हवाई सहायता, भोजन, उपकरण और वेतन प्रदान करना जारी रखा है.काबुल में, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि वह उन क्षेत्रीय मिलिशिया गुटों से मदद मांग रहे हैं जिन्होंने वर्षों से तालिबान से मोर्चा लिया है. अशरफ गनी ने नागरिकों से अफगानिस्तान के"लोकतांत्रिक ताने-बाने" की रक्षा करने की अपील की है.तालिबान ने अब अफगानिस्तान में नौ प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है, जिनमें फैजाबाद, फराह, पुल-ए-खुमरी, सर-ए-पुल, शेबरगान, ऐबक, कुंदुज, तालुकान और जरंज शामिल हैं. बदख्शां प्रांत की राजधानी फैजाबाद के स्थानीय सांसद जबीहुल्लाह अतीक ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि कई दिनों तक चली भारी झड़पों के बाद सुरक्षा बल शहर से पीछे हट गए. इसके बाद तालिबान ने शहर पर कब्जा कर लिया. बाइडेन से पहले अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा कि अफगान सुरक्षा बलों को सहायता प्रदान करने के लिए वो इससे ज्यादा कुछ और नहीं कर सकता है. ब्रिटेन के अखबार डेली मेल के मुताबिक, पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने जोर देकर कहा कि अमेरिका सरकारी बलों की मदद करने के लिए 'बहुत कुछ' नहीं कर सकता है. अब उन्हें अपने देश की रक्षा खुद करनी है. किर्बी ने कहा कि अमेरिका राजनयिक चैनलों के माध्यम से मसले को सुलझाने के लिए अपने प्रयासों को तेज करेगा, और तालिबान को राजनीतिक समझौते पर बातचीत करने के लिए दबाव डालने के लिए कतर में दूत जालमय खलीलज़ाद को भेजा है. लेकिन सरकार की मदद के लिए क्या अमेरिका सैन्य रूप से तैयार है? इस पर किर्बी ने कहा, 'उनके अपने सैन्य बल हैं, ये उनकी प्रांतीय राजधानियां हैं, उनके लोग बचाव के लिए हैं और यह वास्तव में नेतृत्व के लिए चुनौती है कि क्या वे समाधान की इच्छाशक्ति रखते हैं.जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका सरकारी बलों को इस्लामिक लड़ाकों को खदेड़ने में मदद करने के लिए हवाई हमले तेज करेगा, जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा, 'यह उनका संघर्ष है.' किर्बी ने कहा कि अफगानिस्तान में लड़ाई तालिबान के पक्ष में जाने को लेकर चिंतित हैं. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन महीने के अंत तक अमेरिकी सैनिकों की वापसी को लेकर प्रतिबद्ध हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फैक्ट चेक: सौतेली मां ने नहीं, असली मां ने की बच्चों के साथ यह क्रूरतासोशल मीडिया पर दो बच्चों के साथ क्रूरता का एक चौंकाने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में रोते हुए एक लड़का और एक लड़की नजर आ रहे हैं जिनके साथ एक महिला बेहद सख्त बर्ताव कर रही है.
Read more »
भास्कर एक्सक्लूसिव: तेजी से बढ़ते तालिबान ने भारत के बनाए हाईवे पर कब्जा किया; पाकिस्तान ने तालिबान की मदद को भेजे 20,000 लड़ाकेएक बच्चे की रक्तरंजित लाश पड़ी है और उसकी बहन उसे जगाने की कोशिश कर रही है। अफगानिस्तान का यह वीडियो वहां लगातार खराब हो रहे हालात की एक झलक भर है। | Afghanistan Current Situation Reports; Latest News and Updates on US Military Withdrawal at Dainik Bhaskar
Read more »
देश के प्रमुख ब्रांडों के शहद में मिली मिलावट, महाराष्ट्र FDA ने जारी किया नोटएफडीए के मुताबिक -शहद उत्पादक कंपनियों के उत्पादकों, विक्रेताओं और वितरकों से 86 नमूने लिए गए थे. 86 नमूनों में से 52 शहद के सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है. इनके नमूने कम गुणवत्ता के मिले.
Read more »
370 के बाद दूसरे राज्यों के सिर्फ दो लोगों ने खरीदी J&K में जमीन- केंद्रलोकसभा में ये सवाल सांसद रामलिंगम और गनेशमूर्ति ने उठाया था। मंत्री के जवाब से ये साफ हो गया है कि देश के दूसरे हिस्सों में रह रहे लोग वहां बसने या कारोबार करने के इच्छुक नहीं हैं। यानि सरकार का मंसूबा पूरा नहीं हो सका।
Read more »
नाटो ने तालिबान से अफगानिस्तान में हमले बंद करने को कहा | DW | 10.08.2021अब तक तालिबान छह प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर चुका है, जबकि हेरात के बाहरी इलाके में तालिबान और सरकारी बलों के बीच भारी लड़ाई की भी खबरें हैं. NATO Taliban Afghanistan
Read more »
तालिबान के खौफ से अफगानिस्तान के वित्त मंत्री देश छोड़ भागेतालिबान की बढ़त के बीच अफगानिस्तान के कार्यवाहक वित्त मंत्री खालिद पायंडा ने इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया है. तालिबान सशस्त्र गुट के एक सप्ताह से भी कम समय में अफगानिस्तान की एक चौथाई से अधिक प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा करने के बाद वित्त मंत्री ने यह कदम उठाया है.
Read more »
