ईरान संघर्ष: पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 80 उड़ानें संचालित करेगा एयर इंडिया समूह

व्यापार News

ईरान संघर्ष: पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 80 उड़ानें संचालित करेगा एयर इंडिया समूह
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयईरान संघर्ष: पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 80 उड़
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

ईरान संघर्ष: पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 80 उड़ानें संचालित करेगा एयर इंडिया समूह

"नई दिल्ली, 14 मार्च । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस शनिवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 80 निर्धारित और गैर निर्धारित उड़ानें संचालित करने वाली हैं।Advertisment दोनों एयरलाइंस 14 मार्च को जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी-अपनी निर्धारित उड़ानें जारी रखेंगी। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें संचालित करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए 8 निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी। इसके अलावा, एयर इंडिया दिल्ली से जेद्दा के लिए एक राउंड-ट्रिप और मुंबई से जेद्दा के लिए दो राउंड-ट्रिप संचालित करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस कोझिकोड और मंगलुरु से जेद्दा के लिए एक-एक उड़ान संचालित करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए भी अपनी निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी, जिसमें दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई से एक-एक राउंड-ट्रिप शामिल है। निर्धारित उड़ानों के अलावा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के लिए कुल 62 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी, जो उस समय हवाई अड्डों पर उपलब्ध स्लॉट और अन्य प्रचलित स्थितियों पर निर्भर करेंगी। एयरलाइन ने कहा कि ये उड़ानें संबंधित भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमति मिलने के बाद संचालित की जा रही हैं। इस बीच इंडिगो ने घोषणा की है कि मध्य पूर्व में तनाव से जुड़े विमानन टर्बाइन ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि के मद्देनजर, वह 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ान टिकटों पर ईंधन सरचार्ज लागू करेगी। एयरलाइन ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्ग के आधार पर सरचार्ज 425 रुपए से 2,300 रुपए के बीच होगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब खाड़ी क्षेत्र में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के बीच जेट ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण एयरलाइंस को बढ़ती परिचालन लागत का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी हवाई टिकटों पर ईंधन सरचार्ज लागू करने की घोषणा की थी। एयरलाइन समूह के अनुसार, घरेलू उड़ानों पर प्रति टिकट 399 रुपए का ईंधन सरचार्ज 12 मार्च से प्रभावी हो गया है। यही अधिभार दक्षिण एशियाई क्षेत्र के डेस्टीनेशन के लिए उड़ानों पर भी लागू होता है। --आईएएनएस एसडी/वीसी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय ईरान संघर्ष: पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 80 उड़ न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गाजियाबाद के राजनगर डिस्पेंसरी में खुली पैथालाजी लैब, 80 हजार कामगारों को मिलेगा लाभगाजियाबाद के राजनगर डिस्पेंसरी में खुली पैथालाजी लैब, 80 हजार कामगारों को मिलेगा लाभगाजियाबाद के राजनगर डिस्पेंसरी में एक नई पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निदेशक सौम्या पाण्डेय ने किया।
Read more »

नोएडा से नाइजीरिया तक नेटवर्क... 80 करोड़ के ट्रांसफर की साजिश... साइबर फ्रॉड मॉड्यूल की कहानीनोएडा से नाइजीरिया तक नेटवर्क... 80 करोड़ के ट्रांसफर की साजिश... साइबर फ्रॉड मॉड्यूल की कहानीनोएडा में पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि यह गिरोह बैंकिंग सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर करीब 60 से 80 करोड़ रुपये अलग-अलग म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर करने की साजिश रच रहा था. पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा है. इस नेटवर्क के तार नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका तक जुड़े हैं.
Read more »

कोलकाता: 80 साल पुरानी जर्जर इमारत की सीढ़ी ढही, रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित निकाले गए 22 लोगकोलकाता: 80 साल पुरानी जर्जर इमारत की सीढ़ी ढही, रेस्क्यू ऑपरेशन में सुरक्षित निकाले गए 22 लोगकोलकाता के जोड़ासांको में एक पुरानी, जर्जर इमारत की सीढ़ी का हिस्सा गिरने से 22 लोग फंस गए। पुलिस और दमकल ने सभी को सुरक्षित निकाला।
Read more »

जम्मू-कश्मीर में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन, हजरतबल दरगाह में इकट्ठा हुए 80000 लोग; जामिया मस्जिद बंदजम्मू-कश्मीर में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन, हजरतबल दरगाह में इकट्ठा हुए 80000 लोग; जामिया मस्जिद बंदरमजान के अंतिम शुक्रवार, जुमा-उल-विदा पर हजरतबल दरगाह में लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने नमाज अदा की, जिनमें फारूक अब्दुल्ला भी शामिल थे।
Read more »

रांची से साहिबगंज के बीच बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, 80 से 100 KM तक घटेगी दूरीरांची से साहिबगंज के बीच बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर, 80 से 100 KM तक घटेगी दूरीरांची से साहिबगंज के बीच प्रस्तावित नया ग्रीनफील्ड कॉरिडोर झारखंड की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव लाएगा। यह एक्सप्रेस-वे 80-100 किमी दूरी कम करेगा और अप्रैल में इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट शुरू होगी।
Read more »

सिलिंडर की किल्लत से दिल्ली हुई बेबस, बिगड़ा बजट; 35 की थाली पहुंची 80 के पारसिलिंडर की किल्लत से दिल्ली हुई बेबस, बिगड़ा बजट; 35 की थाली पहुंची 80 के पारराजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की कमी का असर अब छोटी दुकानों और रेस्टोरेंट पर साफ देखा जा सकता है। कई छोटी दुकानें बंद होने की कगार पर आ गई हैं तो कई बंद हो चुकी हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:35:11