जम्मू-कश्मीर में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन, हजरतबल दरगाह में इकट्ठा हुए 80000 लोग; जामिया मस्जिद बंद

Jumma-Tul-Vida Kashmir News

जम्मू-कश्मीर में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन, हजरतबल दरगाह में इकट्ठा हुए 80000 लोग; जामिया मस्जिद बंद
Hazratbal DargahJamia Masjid SrinagarAnti-Israel Protests
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 106%
  • Publisher: 53%

रमजान के अंतिम शुक्रवार, जुमा-उल-विदा पर हजरतबल दरगाह में लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने नमाज अदा की, जिनमें फारूक अब्दुल्ला भी शामिल थे।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। पाक रमजान के अंतिम शुक्रवार को जुमा-उल-विदा के मुबारक मौके पर हजरतबल दरगाह में लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने नमाज-ए-जुम्मा अदा की और मुए मुकद्दसर का दिदार किया। नमाजियों में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.

फारूक अब्दुल्ला भी थे। अलबत्ता, श्रीनगर के डाउन-टाउन में प्रशसनिक पाबंदियों के चलते स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में नमाजी जमा नहीं हो पाए और मीरवाइज मौलवी उमर फारूक भी घर में कथित तौर पर नजरबंद रहे। इस बीच, बडगाम और मागाम समेत वादी के विभिन्न शिया बहुल इलाकों में नमाज ए जुम्मा के बाद अमेरिका, इजरायल के खिलाफ जुलूस भी निकले। जुमा-उल-विदा का दिन होता है खास उल्लेखनीय है कि पाक रमजान के अंतिम शुक्रवार को जुमा-उल-विदा पुकारा जाता है और इस्लाम के मानने वालों के लिए यह बहुत अहम दिन होता है। इसके अलावा मुस्लिम समुदाय फलीस्तीन के समर्थन में इस दिन को यौम-ए-कुद्स के रूप में भी मनाता है। प्रशासन को आशंका थी कि शरारती तत्व अमेरिका-ईरान के मौजूदा संकट का लाभ उठाकर जुमा उल विदा के मौके पर लोगों की धार्मिक भावनाओं का शोषण कर हिंसा भड़का सकता है। इसके मद्देनजर श्रीनगर के डाउन-टाउन समेत वादी के कुछ अन्य इलाकों में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासनिक पाबंदियां लगाई गई थी। जामिया मस्जिद को भी बंद रखा गया था और जामिया मस्जिद की तरफ आने वाले सभी रास्ते सील किए गए थे। मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को कथित तौर पर उनके घर में नजरबंद किया गया था। इसके चलते जामिया मस्जिद में नमाज नहीं हुई और न मीरवाइज जामिया मस्जिद पहुंच पाए। अलबत्ता, डल झील किनारे स्थित हजरतबल दरगाह में वादी के विभिन्न इलाकों से लगभग 80 हजार श्रद्धालु जुमा उल विदा की नमाज अदा करने के लिए जमा हुए। हजरतबल दरगाह में नमाज अदा करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी शामिल थे। शिया बहुल इलाकों में प्रशासनिक पाबंदियां हालांकि, आज वादी में स्थित लगभग शांत रही, लेकिन बडगाम और मागाम समेत वादी के विभिन्न शिया बहुल इलाकों में प्रशासनिक पाबंदियों के बावजूद नमाज ए जुम्मा के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने ईरान में अमेरिकी व इजरायल के हमले के खिलाफ और फलीस्तीन के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने ईरान और फलीस्तीन के ध्वज भी लहराए। कईयों ने अमेरिकी हमले में मारे गए ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के पोस्टर भी उठा रखे थे। कुछ लोगों ने दावा किया है कि कई जगह प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर हिजबुल्ला के ध्वज भी फहराए,लेकिन इस तथ्य की पुष्टि नहीं हो पाई। श्रीनगर स्थित पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह शांत और नियंत्रित है। कुछेक इलाकों में नमाज के बाद प्रदर्शन हुए हैं,लेकिन कहीं काेई हिंसा नहीं हुई। इस बीच मीरवाइज उमर फारूक ने जामिया मस्जिद केा बंद रखे जाने की निंदा करते हुए अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर पर एक पोस्ट में कहा पवित्र रमज़ान के आखिरी शुक्रवार को, जब हज़ारों लोग शहरों और गांवों से ऐतिहासिक जामिया मस्जिद श्रीनगर में नमाज और दुआ के लिए इकट्ठा होते हैं, तो इसके गेट एक बार फिर चारों तरफ से बंद कर दिए गए हैं। और क्या बोले मीरवाइज? उन्होंने कहा, यह लगातार सातवां साल है, 'शासकों ने मुसलमानों को जामिया मस्जिद में जुमा उल विदा की यहां नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी है। मीरवाइज ने कहा कि जैसे इजराइल ने रमजान के दौरान मस्जिद अल-अक्सा के गेट ज़बरदस्ती बंद कर दिए हैं, वैसी ही दर्दनाक सच्चाई यहां भी देखी जा रही है। हमारा दिल दुख रहा है। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो अल्लाह के घरों को वफादार लोगों के खिलाफ बंद कर देते हैं।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Hazratbal Dargah Jamia Masjid Srinagar Anti-Israel Protests Anti-US Protests Mirwaiz Umar Farooq Farooq Abdullah Palestine Support Ramadan Prayers Jammu And Kashmir Srinagar News Srinagar Latest News Srinagar News In Hindi Srinagar Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत में पहली बार दिखा 80 हजार साल पुराना धूमकेतु: राजस्थान के बाड़मेर में 11 दिन तक ट्रैक करने के बाद मिला ...भारत में पहली बार दिखा 80 हजार साल पुराना धूमकेतु: राजस्थान के बाड़मेर में 11 दिन तक ट्रैक करने के बाद मिला ...Barmer Bhushan Gambhir Captured 80,000 Year Old Comet Dhumketu - भारत में पहली बार 80 हजार साल पुराने धूमकेतु की एक तस्वीर सामने आई है। ये तस्वीर खास इसलिए है कि पहली बार ये कैमरे में कैद हो पाई है।
Read more »

शिक्षा विभाग से 'अनोखी ठगी', कर्मचारियों को बैंक ले गई महिला, निकलवा लिए 80-80000 हजार...शिक्षा विभाग से 'अनोखी ठगी', कर्मचारियों को बैंक ले गई महिला, निकलवा लिए 80-80000 हजार...Agra News : एक महिला ने यूपी के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से ही अनोखे ढंग से ठगी कर डाली. उसने ऐसा रास्‍ता चुना कि कर्मचार‍ियों को बैंक तक जाना पड़ा. आइये जानते हैं विस्‍तार से...
Read more »

Yamuna Flood Alert: दिल्ली में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 80 हजार क्यूसेक पानीYamuna Flood Alert: दिल्ली में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 80 हजार क्यूसेक पानीFlood threat increases again in Delhi, 80000 cusecs of water released from Hathinikund Barrage in Yamuna दिल्ली में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 80 हजार क्यूसेक पानी
Read more »

TATA ची TCS कंपनी 80,000 कर्मचाऱ्यांना कामावरुन काढणार? भारताच्या IT क्षेत्रातील सर्वात मोठी खळबळजनक घडामोडTATA ची TCS कंपनी 80,000 कर्मचाऱ्यांना कामावरुन काढणार? भारताच्या IT क्षेत्रातील सर्वात मोठी खळबळजनक घडामोडभारतातील सर्वात मोठी IT कंपनी TCS ने 80000 कर्मचाऱ्यांना कामावरुन काढणार असल्याच्या चर्चेमुळे खळबळ उडाली आहे.
Read more »

TCS Layoffs news: ১২০০০ নয়, TCS আসলে ৮০,০০০ কর্মী ছাঁটাইয়ের তালে আছে! সংখ্যাটা আরও বাড়তে পারে...গোপন রিপোর্ট...TCS Layoffs news: ১২০০০ নয়, TCS আসলে ৮০,০০০ কর্মী ছাঁটাইয়ের তালে আছে! সংখ্যাটা আরও বাড়তে পারে...গোপন রিপোর্ট...Not 12000 but TCS fired 80000 employees know whats BIG claim on social media
Read more »

दिल्ली में यहां बनेगा 75 एकड़ में सबसे बड़ा स्टेडियम! 80000 दर्शक उठा सकेंगे आनंद, क्रिकेट सहित ओलंपिक की भ...दिल्ली में यहां बनेगा 75 एकड़ में सबसे बड़ा स्टेडियम! 80000 दर्शक उठा सकेंगे आनंद, क्रिकेट सहित ओलंपिक की भ...Delhi New Sports Stadium: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वालों को एक नए स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है. दिल्ली विकास प्राधिकरण की मानें तो दिल्ली का यह सबसे बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा, जिसे 75 एकड़ में बनाया जाएगा. इसमें अंतरराष्ट्रीय सुविधा खिलाड़ियों को दी जाएगी. और तो और इसे ओलंपिक मानक खेलों के अनुरूप तैयार किया जाएगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:29:27