Delhi New Sports Stadium: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वालों को एक नए स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है. दिल्ली विकास प्राधिकरण की मानें तो दिल्ली का यह सबसे बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा, जिसे 75 एकड़ में बनाया जाएगा. इसमें अंतरराष्ट्रीय सुविधा खिलाड़ियों को दी जाएगी. और तो और इसे ओलंपिक मानक खेलों के अनुरूप तैयार किया जाएगा.
दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से नए स्पोर्ट्स स्टेडियम को नरेला में बनाया जाएगा. इसे नरेला के सेक्टर जी-3 और जी-4 में बनाया जाएगा. इसे 75 एकड़ में बनाया जाएगा. यह स्टेडियम एक मल्टी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड स्टेडियम होगा.
यह स्टेडियम न केवल दिल्ली का सबसे बड़ा खेल स्टेडियम होगा. बल्कि आधुनिक सुविधाओं में यह अंतरराष्ट्रीय मानकों को भी टक्कर देगा. दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव आमंत्रित कर लिए हैं. आपको बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण के अनुसार इस जमीन को 55 वर्षों के लिए लाइसेंस के आधार पर दिया जाएगा. इसके लिए बिड सिक्योरिटी के रूप में 28 करोड़ रुपए रखे गए हैं और सालाना सुरक्षित राशि 36.12 लाख निर्धारित कर दी गई है. इस स्पोर्ट्स स्टेडियम के बनने से देश के युवा खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच मिल सकेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा मिल सकेंगी और तो और दिल्ली का भी विकास होगा. दिल्ली के नरेला में बनने जा रहे इस मल्टी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड स्टेडियम की मुख्य खास बातों पर ध्यान दें तो इस नए क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता लगभग 80,000 होगी. यह दिल्ली के वर्तमान अरुण जेटली स्टेडियम जिसकी क्षमता 55000 है. उससे ज्यादा है. यानी एक बार में यहां पर 80000 लोग बैठ सकेंगे. इस पूरे प्रोजेक्ट को 75 एकड़ में बनाया जाएगा. इस नए स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट के साथ ही टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और स्विमिंग पूल समेत तमाम हाईटेक सुविधा होगी, जिसमें इन सभी खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा. भविष्य में यहां पर कई बड़े खेल का आयोजन भी हो सकता है. क्योंकि यह दिल्ली का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा. इसलिए दिल्ली विकास प्राधिकरण इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बना रहा है. आपको बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी कर दिया है. प्रोजेक्ट से जुड़ी तारीखों पर बात करें तो इसकी समय सीमा 36 महीने यानी 3 साल की है. लाइसेंस की अवधि 55 वर्ष की है. जबकि प्री बिड मीटिंग 23 मार्च को होगी. वहीं, साइट निरीक्षण की बात करें तो यह 20 अप्रैल तक रखा गया है. बिड जमा करने की अंतिम तारीख 24 मार्च रखी गई है. इस स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए और पर्यटकों के लिए काफी खास व्यवस्था की गई है. जैसे स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके कैंपस में आलीशान होटल, रिटेल आउटलेट्स और कमर्शियल ऑफिस स्पेस भी बनाए जाएंगे. खिलाड़ियों और पर्यटकों के लिए एक अत्याधुनिक क्लब हाउस होगा जिसमें ठहरने के लिए लगभग 75 एग्जीक्यूटिव कमरे बनाए जाएंगे. यहां पार्किंग भी अच्छी खासी होगी. यानी कार और बाइक सभी को यहां पर पार्क आसानी से कर सकेंगे.
Delhi Narela Biggest Sports Stadium Delhi Development Authority Biggest Stadium Delhi Multi Sports Integrated Stadium Delhi Local News दिल्ली सबसे बड़ा स्टेडियम दिल्ली नरेला बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडिमय दिल्ली विकास प्राधिकरण का बड़ा स्टेडियम दिल्ली मल्टी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड स्टेडियम दिल्ली लोकल न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Flipkart Sale: फोन से इंडक्शन चूल्हा तक, मिल रहा 75% तक का ऑफफ्लिपकार्ट सेल के दौरान ढेरों कैटेगरी का सामान सस्ता मिल रहा है. साथ ही होम एप्लाइसेंस पर भी अच्छी डील मिल रही है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
US: अमेरिका ने पाकिस्तान में बंद किया अपना वाणिज्य दूतावास, हर साल 75 लाख डॉलर की होगी बचत; जानें क्या है वजहअमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला किया है। यह राजनयिक मिशन अफगानिस्तान सीमा के सबसे करीब था। साल 2001 में अफगानिस्तान पर
Read more »
CCSU ने इन कक्षाओं में AI पढ़ना किया अनिवार्य, इसका 75 घंटे का थ्योरी-प्रैक्टिकल का कोर्स पढ़ेंगे छात्रMeerut News : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय CCSU ने स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI को अनिवार्य विषय के रूप में लागू करने का निर्णय लिया है।
Read more »
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 75 फीसदी तक मिलेगी छूट, सीएम ने शुरू की समाधान योजना, जानें कैसे मिलेगा लाभElectricity Consumers: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया है। योजना से 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
Read more »
राहुल पहली बार लखनऊ में मनाएंगे कांशीराम जयंती: सपा भी सभी 75 जिलों में कार्यक्रम करेगी; मायावती के कोर वोट...Congress Rahul Gandhi Kanshiram Jayanti Celebration News & Updates: राहुल गांधी 13 मार्च यानी आज लखनऊ में हैं। वह 4 हजार लोगों से सीधे बात करेंगे। मौका है कांशीराम जयंती से 2 दिन पहले कांग्रेस के मेगा इवेंट का।
Read more »
Success Story: 75 लाख की जॉब छोड़ी! तनाव से थककर दिल्ली की प्रश्मा ने बनाई 'स्ट्रेस-रिलीफ' ड्रिंक, अब बिजने...Success Story: दिल्ली की रहने वाली प्रश्मा कंवर सिंह ने 16 साल कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने के बाद 'कारा-कारा' नामक एनर्जी ड्रिंक बनाई, जिसमें ब्राह्मी, अश्वगंधा और विटामिन्स हैं. यह तनाव कम करती है और सेहत को फायदा पहुंचाती है. बता दें कि उन्होंने 75 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप किया है.
Read more »
