Success Story: दिल्ली की रहने वाली प्रश्मा कंवर सिंह ने 16 साल कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने के बाद 'कारा-कारा' नामक एनर्जी ड्रिंक बनाई, जिसमें ब्राह्मी, अश्वगंधा और विटामिन्स हैं. यह तनाव कम करती है और सेहत को फायदा पहुंचाती है. बता दें कि उन्होंने 75 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर अपना स्टार्टअप किया है.
नई दिल्ली : कॉरपोरेट सेक्टर का तनाव हर कोई जानता है. वर्क प्रेशर और समय से अपने टारगेट को पूरा करने का दबाव हर किसी पर होता है. ऐसे में कई लोग इस दबाव और तनाव को दूर करने के लिए चाय- कॉफी का सहारा लेते हैं.
जो कि सेहत को नुकसान पहुंचाता है. ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली की रहने वाली प्रश्मा कंवर सिंह के साथ. जिन्होंने 16 साल कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने के बाद कॉरपोरेट सेक्टर के लोगों का दर्द जाना. इसके बाद बना दी एक ऐसी एनर्जी ड्रिंक, जिसमें कई जड़ी बूटियां हैं. बता दें कि पीने में इसका स्वाद कोल्ड ड्रिंक जैसा ही है. इसे पीने के बाद आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप रिलैक्स महसूस करेंगे. यही नहीं, इसे 8 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के लोग तक पी सकते हैं. यशोभूमि द्वारका में आयोजित स्टार्टअप के महाकुंभ में प्रश्मा अपने इस नए स्टार्टअप को लेकर पहुंची तो लोगों ने इस ड्रिंक को पीकर उन्हें बताया कि यह ड्रिंक सच में काफी तनाव को कम करती है और आपको हल्का महसूस कराती है. 75 लाख का पैकेज छोड़कर शुरू किया स्टार्टअप प्रश्मा ने बताया कि उन्होंने 16 साल अपनी जिंदगी के कॉरपोरेट सेक्टर को दिए. इस दौरान उनका जो पैकेज था. वह 75 लाख रुपए का था, लेकिन इस नौकरी में उन्हें काफी तनाव मिला. क्योंकि कॉरपोरेट सेक्टर में हमेशा वर्क प्रेशर होता है. टारगेट पूरा करने का दबाव होता है. समय पर ऑफिस पहुंचना. कभी-कभी तो ओवर टाइम तक इसमें करना पड़ता है. ऐसे में वह अपने तनाव को दूर करने के लिए चाय कॉफी का सहारा लेती थी. जबकि कुछ दूसरे साथी सिगरेट का सहारा लेते थे. उन्होंने सोचा, क्यों ना कॉरपोरेट सेक्टर में जो लोग काम करते हैं. उनके लिए कोई ऐसी ड्रिंक बनाई जाए और कॉरपोरेट सेक्टर के ऑफिस तक पहुंचाई जाए, जिसे पीकर लोगों की सेहत को नुकसान भी ना हो और उनका तनाव भी कम हो जाए. इसके लिए उन्होंने काफी रिसर्च की और तमाम जड़ी बूटियां से एक ऐसी एनर्जी ड्रिंक बनाई, जिसका नाम है ‘कारा-कारा’ रखा हुआ है. इन जड़ी बूटियां से बनाई गई है एनर्जी ड्रिंक प्रश्मा कंवर सिंह ने बताया कि इस एनर्जी ड्रिंक में प्रोटीन है. ब्राह्मी और अश्वगंधा है. इसमें विटामिन बी-5, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 12, सोडियम, मैग्नीशियम और बेहद कम मात्रा में शुगर का भी इस्तेमाल किया गया है. इसकी कीमत 119 रुपए से शुरू है. फिलहाल अभी ऑफलाइन उनका शोरूम चल रहा है. उन्होंने बताया कि इसे पीने में इसका स्वाद एक कोल्ड ड्रिंक जैसा ही लगेगा, लेकिन यह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाएगा और आपके तनाव को कम करने में आपकी मदद करेगा.
Prashma Kanwar Singh Energy Drink Prashma Kanwar Singh Stress Reduction Drink Prashma Kanwar Singh Kara-Kara Energy Drink Prashma Kanwar Singh Success Story Prashma Kanwar Singh Left IT Job दिल्ली प्रश्मा कंवर सिंह स्टार्टअप प्रश्मा कंवर सिंह एनर्जी ड्रिंक प्रश्मा कंवर सिंह तनाव कम करने वाली ड्रिंक प्रश्मा कंवर सिंह कारा-कारा एनर्जी ड्रिंक प्रश्मा कंवर सिंह सक्सेस स्टोरी प्रश्मा कंवर सिंह आईटी जॉब छोड़ी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Success Story: लड्डू ने बदल दी जिंदगी... PM मोदी तक पहुंचा है प्रोडक्ट, गुमला की सुनैना-कविता ने बिजनेस में...Success Story: गुमला की सुनैना और कविता 'आदिवा स्वयं सहायता समूह' से जुड़कर रागी प्रोडक्ट बनाती हैं. पलाश मार्ट से जुड़े ये प्रोडक्ट दिल्ली तक पहुंचते हैं. अब वे 30-40 हजार रुपये महीना कमाती हैं. उनके लड्डू को पीएम मोदी बहुत ही पसंद करते हैं.
Read more »
Flipkart Sale: फोन से इंडक्शन चूल्हा तक, मिल रहा 75% तक का ऑफफ्लिपकार्ट सेल के दौरान ढेरों कैटेगरी का सामान सस्ता मिल रहा है. साथ ही होम एप्लाइसेंस पर भी अच्छी डील मिल रही है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
Success Story: 6 साल कैंसर से लड़े, 4 सर्जरी हुई, लकवा झेला, फिर भी 38 साल में UPSC क्रैक करके ही माने संजयUPSC Success Story: छत्तीसगढ़ के संजय डहरिया ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीतकर UPSC परीक्षा को पास किया। करीब 6 साल तक कैंसर से जूझने और 4 सर्जरी के बाद उन्होंने 2022 में UPSC की तैयारी शुरू की थी और इस बार सफलता हासिल की। उनकी कहानी संघर्ष, साहस और सपनों के पीछे डटे रहने के प्रेरणा देती...
Read more »
Success Story: पति ने छोड़ा तो ₹100 की दिहाड़ी से किया शुरू काम, आज स्वाद के दम पर बनीं 'ढाबा क्वीन'Success Story: बिहार के पूर्वी चंपारण की संजू देवी की कहानी संघर्ष और स्वाभिमान की अनूठी मिसाल है. पति के छोड़ने और अपनों के मुंह मोड़ने के बाद दो बच्चों के साथ संजू ने ₹100 की दिहाड़ी से सफर शुरू किया. आज वे बिना किसी स्टाफ के अकेले अपना प्रसिद्ध ढाबा चला रही हैं. जानिए कैसे एक मां की ममता और मेहनत ने समाज की बेरुखी को सफलता में बदल दिया.
Read more »
Success Story: ₹20000 की लागत, ₹200000 का मुनाफा: अररिया के किसान ने की इस फसल की खेती, हो रही छप्परफाड़ कम...Araria Success Story: अररिया के रामपुर गांव के किसान मोहम्मद असताक मिर्च की खेती से 1 एकड़ में 20-30 हजार खर्च कर 2 लाख तक कमा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस खेती में लागत कम आती है, जिससे किसान घर बैठे ही तगड़ी कमाई कर सकते हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.
Read more »
Success Story: 20 परीक्षाओं में फेल… पर जिंदा रहे सपने, लगातार 2 बार UPSC क्रैक कर अफसर बना ड्राइवर का बेटाInspiring UPSC Story in Hindi: ड्राइवर पिता के बेटे ने 20 परीक्षाओं में असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी। अपने सपनों के प्रति अडिग रहते हुए उसने लगातार मेहनत की और 2 बार UPSC परीक्षा क्रैक कर अफसर बनने का गौरव हासिल किया।
Read more »
