Araria Success Story: अररिया के रामपुर गांव के किसान मोहम्मद असताक मिर्च की खेती से 1 एकड़ में 20-30 हजार खर्च कर 2 लाख तक कमा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस खेती में लागत कम आती है, जिससे किसान घर बैठे ही तगड़ी कमाई कर सकते हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.
अररिया: वैसे तो खाने के स्वाद को दमदार बनाने और बिगाड़ने का दम मिर्च रखती है. मिर्च कम हो जाए तो जायका खराब हो जाता है और ज्यादा हो जाए तो खाना मुश्किल हो जाता है. कुछ लोग तो नजर उतारने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं.
पर आप मिर्च खरीदते कहां से हैं? सिंपल है कि आप बाजार जाते हैं और मिर्च खरीदकर लाते हैं, लेकिन इसे तैयार करने के पीछे किसानों की दिन-रात की मेहनत होती है. बुवाई के समय से लेकर तमाम परेशानियों तक, हर एक बात को ध्यान में रखकर मिर्च उगाई जाती है. आज हम आपको मिर्च की खेती से होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे. बता दें कि मिर्च अन्य फसलों की तुलना में लगाते समय इसमें कीट रोग का खतरा ज्यादा रहता है. वहीं, कुछ कीट ऐसे होते हैं. जो फसल को पूरी तरीके से बर्बाद कर देते हैं. अलग-अलग पड़ाव से गुजरने के बाद मिर्च की फसल तैयार होकर आपके घरों तक पहुंचती है. जानें कब और कहां करें मिर्च की खेती मिर्च की खेती मार्च से अक्टूबर के दौरान तैयार की जाती है. वहीं, रोपाई फरवरी से जुलाई और सितंबर से अक्टूबर के बीच होती है. उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल बिहार जैसे राज्यों में मिर्च की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. ऐसे में आज हम अररिया जिले के रामपुर गांव के किसान मौहम्मद असताक के मिर्च की खेती के बारे में बताएंगे. जो कि अपने एक एकड़ जमीन पर मिर्ची के खेती से बढ़िया कमाई अर्जित कर रहे हैं. किसान ने बताया कि मिर्च की खेती में 1 एकड़ में 20-30 हजार रुपए खर्च होते हैं, जिसमें लगभग 2 लाख रुपए तक की कमाई घर बैठे कर लेते हैं. उन्होंने बताया कि मिर्च की खेती से यहां के किसान बढ़िया कमाई अर्जित कर रहे हैं. वह भी 5 सालों से इस फसल की खेती कर बढ़िया कमाई कर रहे हैं.
Araria Success Story Araria Agriculture News Araria Local News Araria Farmer Mohammad Astak अररिया मिर्च की खेती अररिया सक्सेस स्टोरी अररिया कृषि न्यूज अररिया लोकल न्यूज अररिया किसान मोहम्मद असताक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Success Story: 50000 लोन ने बदल दी ममता की जिंदगी... आज दुकान में है 800000 का स्टॉक, पुरुषों के इस धंधे मे...Success Story: सीतामढ़ी की ममता देवी ने बैरगनिया में 'ममता कुमारी ऑटो एक्सेसरीज' से परिवार की माली हालत सुधार ली है. जीविका समूह से जुड़कर 50000 लोन लेकर उन्होंने खुद की दुकान खोली थी.आज वह महीने में लगभग अब 50-60 हजार की कमाई कर लेती हैं.
Read more »
Success Story: 50000 लोन ने बदल दी ममता की जिंदगी... आज दुकान में है 800000 का स्टॉक, पुरुषों के इस धंधे मे...Success Story: सीतामढ़ी की ममता देवी ने बैरगनिया में 'ममता कुमारी ऑटो एक्सेसरीज' से परिवार की माली हालत सुधार ली है. जीविका समूह से जुड़कर 50000 लोन लेकर उन्होंने खुद की दुकान खोली थी.आज वह महीने में लगभग अब 50-60 हजार की कमाई कर लेती हैं.
Read more »
65 की उम्र में पटना की देवनी देवी का जलवा, टिफिन सर्विस से खड़ा किया 2.5 करोड़ का साम्राज्यDevni Devi Success Story: पटना की देवनी देवी, अपने स्वाद से सबको दीवाना बना रही हैं। उनकी किचन से अब हर दिन 350 डिफिन का ऑर्डर लोगों के पास पहुंचाया जाता है।
Read more »
Success Story: बीएचयू से पढ़ाई, छोड़ दी 5 करोड़ की नौकरी, आज 68,000 करोड़ वाले बैंक के बॉसकेवीएस मणियन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह सितंबर 2024 से फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। इसके पहले उन्होंने एक लंबा अरसा कोटक महिंद्रा बैंक में बिताया। जब उन्होंने इस बैंक को छोड़ा था तब वह इसमें ज्वाइंट एमडी थे। उनका पैकेज 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का...
Read more »
Success Story: लड्डू ने बदल दी जिंदगी... PM मोदी तक पहुंचा है प्रोडक्ट, गुमला की सुनैना-कविता ने बिजनेस में...Success Story: गुमला की सुनैना और कविता 'आदिवा स्वयं सहायता समूह' से जुड़कर रागी प्रोडक्ट बनाती हैं. पलाश मार्ट से जुड़े ये प्रोडक्ट दिल्ली तक पहुंचते हैं. अब वे 30-40 हजार रुपये महीना कमाती हैं. उनके लड्डू को पीएम मोदी बहुत ही पसंद करते हैं.
Read more »
Success Story: 6 साल कैंसर से लड़े, 4 सर्जरी हुई, लकवा झेला, फिर भी 38 साल में UPSC क्रैक करके ही माने संजयUPSC Success Story: छत्तीसगढ़ के संजय डहरिया ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीतकर UPSC परीक्षा को पास किया। करीब 6 साल तक कैंसर से जूझने और 4 सर्जरी के बाद उन्होंने 2022 में UPSC की तैयारी शुरू की थी और इस बार सफलता हासिल की। उनकी कहानी संघर्ष, साहस और सपनों के पीछे डटे रहने के प्रेरणा देती...
Read more »
