Success Story: 50000 लोन ने बदल दी ममता की जिंदगी... आज दुकान में है 800000 का स्टॉक, पुरुषों के इस धंधे मे...

ममता कुमारी ऑटो एक्सेसरीज News

Success Story: 50000 लोन ने बदल दी ममता की जिंदगी... आज दुकान में है 800000 का स्टॉक, पुरुषों के इस धंधे मे...
Mamta Kumari Auto AccessoriesSitamarhi Mamta Success StorySitamarhi Local News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

Success Story: सीतामढ़ी की ममता देवी ने बैरगनिया में 'ममता कुमारी ऑटो एक्सेसरीज' से परिवार की माली हालत सुधार ली है. जीविका समूह से जुड़कर 50000 लोन लेकर उन्होंने खुद की दुकान खोली थी.आज वह महीने में लगभग अब 50-60 हजार की कमाई कर लेती हैं.

​​सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया की रहने वाली ममता देवी आज उन महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं, जो मुश्किल परिस्थितियों में हार मान लेती हैं. बैरगनिया के हॉस्पिटल चौक पर किराए की दुकान चलाने वाली ममता ने ‘ ममता कुमारी ऑटो एक्सेसरीज ’ के माध्यम से न केवल अपने परिवार की माली हालत सुधारी है, बल्कि एक पुरुष प्रधान व्यवसाय में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

साल 2014 में ‘जीविका’ समूह से जुड़कर शुरू हुआ उनका यह सफर आज 50 से 60 हजार रुपये प्रति माह की कमाई तक पहुंच चुका है. ममता का मानना है कि हिम्मत और सही वित्तीय सहयोग मिले तो कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है. दुकान के लिए लिया था 50000 लोन ​ममता के संघर्ष की कहानी कोरोना काल की चुनौतियों से जुड़ी है. उनके पति, कैलाश गिरी, ऑटो चलाकर घर का गुजारा करते थे, लेकिन लॉकडाउन के दौरान काम ठप होने से परिवार पर कर्ज का बोझ बढ़ गया. उस संकट की घड़ी में ममता ने घर बैठने के बजाय कुछ नया करने की ठानी. एक मिस्त्री की सलाह पर उन्होंने टेंपो स्पेयर पार्ट्स की दुकान खोलने का विचार किया. हालांकि इसके लिए 4 से 5 लाख रुपये की बड़ी पूंजी की जरूरत थी. उन्होंने अपनी सूझबूझ से जीविका से मिले 50 हजार रुपये और विभिन्न बैंकों तथा ग्रामीण ऋणों के माध्यम से पूंजी जुटाई और साल 2022 में अपनी दुकान की नींव रखी. 1 मजदूर को दिया है रोजगार आज ममता की दुकान में करीब 5 से 8 लाख रुपये का स्टॉक रहता है. वह खुद दुकान का सारा कामकाज संभालती हैं और टेंपो के स्पेयर पार्ट्स की बारीकियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं. उनके इस बढ़ते कारोबार ने न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उन्होंने एक मजदूर को रोजगार भी दिया है. उनकी आर्थिक स्थिति में इतना सुधार हुआ है कि उन्होंने न केवल पुराने कर्ज चुकाए. बल्कि अब वे अपनी बेटी को इंटर की शिक्षा दिला रही हैं. ममता कहती हैं कि अगर सरकार से और सहयोग मिले तो वे अपने काम को और बड़े स्तर पर ले जाना चाहती हैं. ताकि अधिक लोगों को रोजगार मिल सके. ​ममता देवी की यह सफलता ‘महिला सशक्तिकरण’ का जीता-जागता उदाहरण है. जहां एक तरफ उनके पति सड़क पर ऑटो चलाकर परिवार की मदद कर रहे हैं. वहीं, ममता दुकान संभालकर आर्थिक मोर्चे पर ढाल बनी हुई हैं. सीतामढ़ी के बैरगनिया जैसे छोटे क्षेत्र से निकलकर एक महिला का स्पेयर पार्ट्स जैसे तकनीकी क्षेत्र में सफल होना समाज की सोच बदलने वाला है. जीविका जैसी योजनाओं और दृढ़ संकल्प के मेल ने ममता को एक साधारण गृहणी से एक सफल उद्यमी बना दिया है, जो अब अपने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दे रही हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Mamta Kumari Auto Accessories Sitamarhi Mamta Success Story Sitamarhi Local News Sitamarhi Success Story Sitamarhi Mamta Business Mamta Success Story सीतामढ़ी ममता सक्सेस स्टोरी सीतामढ़ी लोकल न्यूज सीतामढ़ी सक्सेस स्टोरी सीतामढ़ी ममता बिजनेस ममता सक्सेस स्टोरी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सरकार ने शुरू की वीबी जी रामजी अधिनियम के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा आकर्षक पुरस्कारसरकार ने शुरू की वीबी जी रामजी अधिनियम के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा आकर्षक पुरस्कारग्रामीण विकास मंत्रालय ने 'वीबी जी रामजी' के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है। यह माइजीओवी प्लेटफॉर्म पर चल रही है। विजेता को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
Read more »

IND vs NZ फाइनल का The Kerala Story 2 पर नहीं पड़ा असर, 10वें दिन धड़ल्ले से छापे करारे नोटIND vs NZ फाइनल का The Kerala Story 2 पर नहीं पड़ा असर, 10वें दिन धड़ल्ले से छापे करारे नोटThe Kerala Story Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी 2 मूवी का कमाल जारी है। रिलीज के 10वें दिन भी इस मूवी ने प्रभावशाली कमाई करके दिखाई है।
Read more »

Jalaun News: पूरे देश में केवल एक पद और उस पर भी यूपी का कब्जा, जालौन की बेटी ने रचा इतिहासJalaun News: पूरे देश में केवल एक पद और उस पर भी यूपी का कब्जा, जालौन की बेटी ने रचा इतिहासSuccess Story: रक्षा मंत्रालय के सिग्नल इंटेलिजेंस निदेशालय में फारसी अनुवादक का केवल एक पद है। जालौन के उरई की रहने वालीं डॉक्टर प्रतिमा शर्मा इस पद पर सेलेक्ट हुई हैं।
Read more »

बेटी ने बढ़ाया बुंदेलखड़ का मान, UPSC में 34वीं रैंक आई तो ग्रामीण बोले- कलेक्टर वाला मेरा गांवबेटी ने बढ़ाया बुंदेलखड़ का मान, UPSC में 34वीं रैंक आई तो ग्रामीण बोले- कलेक्टर वाला मेरा गांवUPSC Success Story: नैंसी अहिरवार ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 34वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर बुंदेलखंड और हमीरपुर जिले का नाम रोशन किया है।
Read more »

Maruti Suzuki March Discount: स्विफ्ट, ब्रेजा, Eritga सहित इन कारों पर है 50,000 तक का डिस्काउंटMaruti Suzuki March Discount: स्विफ्ट, ब्रेजा, Eritga सहित इन कारों पर है 50,000 तक का डिस्काउंटMauti Suzuki Discount: भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी Maruti Suzuki मार्च 2026 में अपने एरेना डीलरशिप से बेचे जाने वाले अपने खास मॉडलों पर 50,000 रुपए तक की छूट दे रही है।
Read more »

Success Story: 3 एकड़ में 400000 का मुनाफा! अररिया के किसान रवींद्र ने किया कमाल, केले की खेती में सालाना क...Success Story: 3 एकड़ में 400000 का मुनाफा! अररिया के किसान रवींद्र ने किया कमाल, केले की खेती में सालाना क...Araria Success Story: अररिया के किसान रविन्द्र सिंह ने 3 एकड़ पर G-9 केला उगाकर 4 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. वह खेती को प्राकृतिक तरीके से करते हैं. इस खेती में लागत कम और मुनाफा अधिक होता है. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:52:27