Araria Success Story: अररिया के किसान रविन्द्र सिंह ने 3 एकड़ पर G-9 केला उगाकर 4 लाख रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. वह खेती को प्राकृतिक तरीके से करते हैं. इस खेती में लागत कम और मुनाफा अधिक होता है. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में.
अररिया: बिहार में अररिया जिले के परसाहाट गांव के रहने वाले किसान रविन्द्र सिंह खेती के लिए दूर-दूर तक फेमस हैं. किसान ने अपने ढाई एकड़ जमीन में केला की G-9 वैरायटी की खेती की है. किसान ने बताया कि वह एक सीजन में 1 लाख रुपए खर्चा करते हैं और 3 लाख रुपए मुनाफा कमा लेते हैं.
इस खेती में उन्हें ज्यादा परेशानी भी नहीं होती है. वह घर बैठे आराम से मुनाफा कमा लेते हैं. किसान रविन्द्र सिंह ने बताया कि यदि आप भी खेती में कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने की सोचते हैं तो केले की खेती करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इसके लिए सही विधि से केले की खेती करना आपको आनी चाहिए. अगर आप प्राकृतिक विधि से खेती करते हैं तो इसकी लागत भी कम आती है, और मुनाफा भी अच्छा होता है. ऐसे में किसान रविन्द्र सिंह ने केले की खेती करते हैं, आइए जानते हैं कि केला की खेती की सही विधि क्या है. किसानों को होता है अच्छा मुनाफा किसान रविन्द्र सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह अपनी 2.5 एकड़ जमीन पर केला की खेती कर रहे हैं. जहां केले की खेती में कम लागत लगती है और मुनाफा अधिक होता है. किसान ने बताया कि इस समय केले की कीमत मार्केट में ₹40 से लेकर ₹60 प्रति दर्जन है. गर्मी के सीजन में केले की डिमांड और अधिक हो जाती है, जिससे किसानों को और भी अच्छा मुनाफा होता है. किसान न बताया कि वह G-9 केला की खेती कर रहे हैं. किसानों के लिए फायदेमंद है केले की खेती किसान रविन्द्र सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. इस विधि में कम खर्च में किसान भाई मोटा मुनाफा कमा रहे हैं. प्राकृतिक खेती लागत कम करने के साथ-साथ फसल उत्पादन बढ़ाने में भी सक्षम है. केले की खेती लगभग पूरे भारतवर्ष में की जाती है. गर्म और सम जलवायु केला की खेती के लिए उत्तम होती है. प्राकृतिक खेती से न केवल खेती की लागत कम होती है. बल्कि यह मिट्टी की उर्वरता और फसल की गुणवत्ता भी बढ़ाती है. उन्होंने बताया कि केला की फसल में प्रति एकड़ 1-2 रुपए का मुनाफा हो सकता है. वहीं, उन्होंने तीसरी बार केले की फसल लगाई है. इस समय उनके पास लगभग 3 एकड़ जमीन पर खेती है. वह इससे अब 4-5 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं. केले के इस पौधे को उन्होंने कटिहार से मंगाए हुए थे. एक सालों में तैयार होती है खेती किसान ने बताया कि G-9 केला की वैरायटी लगभग 12 महीने में तैयार हो जाती है. अभी उनका केला लगभग 12 महीने का हो गया है. जहां तकरीबन तीन महीने बाद ये केला तैयार हो जाएगा, लेकिन केला की फसल में खाद के साथ-साथ इसमें सिंचाई बहुत जरूरी हो जाती है. जानें कैसी होनी चाहिए केला की फसल के लिए जमीन केले की खेती के लिए मिट्टी का चयन बहुत जरूरी है. इसके लिए पोषक तत्वों से युक्त भूमि का चयन किया जाना चाहिए. भूमि की जांच अवश्य करवा लेनी चाहिए. ताकि भूमि में जिन पोषक तत्वों की कमी है, उसे पूरा किया जा सके, जिससे केले का बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके. वहीं, अब बात करें इसकी खेती के लिए उपयुक्त भूमि की तो इसकी खेती के लिए चिकनी बलुई मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है.
Araria Agriculture News Araria Local News Araria Success Story Araria Banana Farming Farmer Ravindra Singh Banana Farming अररिया किसान रवींद्र सिंह अररिया कृषि न्यूज अररिया लोकल न्यूज अररिया सक्सेस स्टोरी अररिया केला की खेती किसान रवींद्र सिंह केला की खेती
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Success Story: यह हैदराबादी इंजीनियर पाता है 444 करोड़ रुपये की सैलरी, इस दिग्गज कंपनी का बॉसशांतनु नारायण किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 2007 से वह एडोब के सीईओ हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे असरदार एग्जीक्यूटिव में होती है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने नई बुलंदियां छुई हैं। शांतनु मूल रूप से हैदराबाद से ताल्लुक रखते हैं।
Read more »
Success Story: दिव्यांगता, रिजेक्शन और... मैग्नीफाइंग ग्लास से पढ़कर UPSC टॉपर बने थे आनंद, IAS की कहानीUPSC IAS Success Story: जिस वजह से रिजेक्शन झेला, अपनी मेहनत और लगन से उसी को खुशी की सबसे बड़ी वजह बना लिया। कोल्हापूर के अशोक आनंद पाटिल ने 2021 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। कभी दिव्यांगता के चलते राज्य की सरकारी नौकरी का फॉर्म रिजेक्ट हो गया था।
Read more »
UPSC Success Story: फ्रांस की पढ़ाई और UN की 30 लाख की नौकरी छोड़ बने IPS, जानिए संभल के SP केके बिश्नोई की कहानीराजस्थान के बाड़मेर से निकले कृष्ण कुमार बिश्नोई की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है. उन्होंने विदेश में पढ़ाई की और संयुक्त राष्ट्र (UN) में शानदार सैलरी वाली नौकरी हासिल की, लेकिन देश सेवा के जुनून में सब कुछ छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और आईपीएस अधिकारी बने.
Read more »
IND vs NZ फाइनल का The Kerala Story 2 पर नहीं पड़ा असर, 10वें दिन धड़ल्ले से छापे करारे नोटThe Kerala Story Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी 2 मूवी का कमाल जारी है। रिलीज के 10वें दिन भी इस मूवी ने प्रभावशाली कमाई करके दिखाई है।
Read more »
Jalaun News: पूरे देश में केवल एक पद और उस पर भी यूपी का कब्जा, जालौन की बेटी ने रचा इतिहासSuccess Story: रक्षा मंत्रालय के सिग्नल इंटेलिजेंस निदेशालय में फारसी अनुवादक का केवल एक पद है। जालौन के उरई की रहने वालीं डॉक्टर प्रतिमा शर्मा इस पद पर सेलेक्ट हुई हैं।
Read more »
बेटी ने बढ़ाया बुंदेलखड़ का मान, UPSC में 34वीं रैंक आई तो ग्रामीण बोले- कलेक्टर वाला मेरा गांवUPSC Success Story: नैंसी अहिरवार ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 34वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर बुंदेलखंड और हमीरपुर जिले का नाम रोशन किया है।
Read more »
