मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है. ईरान की प्रमुख सैन्य इकाई IRGC ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है, जिसने दुनियाभर में सुरक्षा एजेंसियों और कॉर्पोरेट सेक्टर को सतर्क कर दिया है.
"मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है. ईरान की प्रमुख सैन्य इकाई IRGC ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है, जिसने दुनियाभर में सुरक्षा एजेंसियों और कॉर्पोरेट सेक्टर को सतर्क कर दिया है.
यूएस की दिग्गज कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों को दफ्तार खाली करने का अल्टीमेटम भी दे दिया गया है. ये ईरान की युद्ध में अगली रणनीति है. Advertisment अमेरिकी कंपनियों को बनाया निशाना IRGC ने साफ चेतावनी दी है कि यदि ईरान से जुड़े किसी भी व्यक्ति या नेतृत्व पर हमला होता है, तो इसका जवाब अमेरिका से जुड़ी बड़ी कंपनियों को निशाना बनाकर दिया जाएगा. इस बयान के साथ ही IRGC ने कई वैश्विक टेक और इंडस्ट्रियल कंपनियों की सूची भी जारी की है. इसमें Microsoft, Apple, Google, Meta, Intel, Tesla और Boeing जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. कर्मचारियों और आम लोगों को चेतावनी IRGC ने इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत अपने वर्कप्लेस छोड़ने की सलाह दी है. इतना ही नहीं, इन ऑफिसों के आसपास रहने वाले लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं. यह चेतावनी Tehran समय के अनुसार 1 अप्रैल रात 8 बजे से लागू करने की बात कही गई है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. अमेरिका की सख्त प्रतिक्रिया दूसरी ओर US ने भी ईरान को कड़ा संदेश दिया है. अमेरिकी रक्षा सचिव पेट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान या तो समझौता करे या फिर “भीषण सैन्य कार्रवाई” के लिए तैयार रहे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह संघर्ष केवल ट्रंप की शर्तों पर ही समाप्त होगा. यह बयान दर्शाता है कि अमेरिका इस मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं है. क्या कॉर्पोरेट सेक्टर बन सकता है नया टारगेट? IRGC के बयान ने एक नई चिंता को जन्म दिया है क्या अब युद्ध का दायरा सैन्य ठिकानों से आगे बढ़कर कॉर्पोरेट सेक्टर तक पहुंच सकता है? अगर ऐसा होता है, तो इसका असर केवल संबंधित कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था, शेयर बाजार और टेक्नोलॉजी सेक्टर पर भी पड़ेगा. वैश्विक सुरक्षा पर बढ़ा खतरा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की धमकियां अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं. इससे न सिर्फ मिडिल ईस्ट में अस्थिरता बढ़ेगी, बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी तनाव फैल सकता है. बहरहाल मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच टकराव अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है. दोनों पक्षों के सख्त रुख से यह साफ है कि स्थिति जल्द शांत होने वाली नहीं है. अब दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या कूटनीतिक प्रयास इस तनाव को कम कर पाएंगे या फिर यह संघर्ष और बड़ा रूप लेगा, जिसका असर पूरी दुनिया को भुगतना पड़ सकता है. यह भी पढ़ें - तेल नहीं, इस केमिकल की कमी से दुनिया में मचेगा हाहाकार, मिडिल ईस्ट जंग बन रही है वजह"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फोल्डेबल iPhone लाएगा 'iPhone के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव', 7.7-इंच डिस्प्ले समेत होंगे ये फीचर्सMark Gurman की रिपोर्ट के अनुसार, Apple का फोल्डेबल iPhone इतिहास का सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव लाएगा। यह बुक-स्टाइल डिजाइन, 7.7-इंच इनर और 5.3-इंच आउटर डिस्प्ले के साथ आएगा।
Read more »
कच्छ के मंदिरों में हाथ साफ करने वाली हाईटेक गैंग गिरफ्तार, Google Maps से करता था रेकीगुजरात के कच्छ में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। दो आरोपियों, पंचभाई कोली और जावेद घांची को गिरफ्तार किया गया है।
Read more »
Google के 48MP कैमरा वाले लेटेस्ट 5G फोन पर डिस्काउंट, मिस न करें ये शानदार डीलगूगल के लेटेस्ट Pixel 10 स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह डील उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस और बेहतरीन कैमरा वाला फोन चाहते हैं।
Read more »
क्या Gmail चुपचाप पढ़ रहा है आपके ईमेल? जानिए कैसे तुरंत बंद करें ये AI फीचरहाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है कि Google के Gmail यूजर्स को एक ऐसे फीचर में अपने आप शामिल (auto opt-in) कर दिया गया है. बात काम की
Read more »
Google Pixel 11 का डिजाइन रिवील, Tensor G6 प्रोसेसर समेत मिलेंगे ये फीचर्सगूगल जल्द ही अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर सकता है। Google Pixel 11 के रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें फ्लैट किनारे और बदले हुए कैमरा बार के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन दिख रहा है। इसमें 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले और Tensor G6 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
Read more »
US की टेक कंपनियों पर हमले करेगा ईरान, लिस्ट में Apple-Google समेत 18 फर्ममिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब सिर्फ सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रह गया है. इस जंग का दायरा टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल सेक्टर तक फैलता नजर आ रहा है. ईरान ने नई धमकी दी है, जिसके बाद गूगल और माइक्रोसाफ्ट जैसी कंपनियों के कान खड़े हो गए हैं.
Read more »
