क्या Gmail चुपचाप पढ़ रहा है आपके ईमेल? जानिए कैसे तुरंत बंद करें ये AI फीचर

Gmail Privacy News

क्या Gmail चुपचाप पढ़ रहा है आपके ईमेल? जानिए कैसे तुरंत बंद करें ये AI फीचर
Google AISmart Features GmailGemini AI
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है कि Google के Gmail यूजर्स को एक ऐसे फीचर में अपने आप शामिल (auto opt-in) कर दिया गया है. बात काम की

"Gmail Update: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है कि Google के Gmail यूजर्स को एक ऐसे फीचर में अपने आप शामिल कर दिया गया है, जिससे उनके ईमेल और अटैचमेंट्स का इस्तेमाल AI मॉडल ट्रेनिंग के लिए किया जा सकता है.

इस दावे ने लोगों की प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ा दी है.Advertisment इंजीनियर ने शेयर किया तरीका एक इंजीनियर डेव जोन्स ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि Gmail यूजर्स को बिना स्पष्ट जानकारी दिए “Smart Features” नाम के ऑप्शन में शामिल कर दिया गया है. उनके मुताबिक, अगर यूजर अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उन्हें सेटिंग्स में जाकर इस फीचर को मैन्युअली बंद करना होगा और वह भी दो अलग-अलग जगहों पर. क्या Privacy खतरे में है? दरअसल, आजकल टेक कंपनियां AI को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा डेटा इकट्ठा कर रही हैं. AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए बड़े पैमाने पर डेटा की जरूरत होती है, और ऐसे में यूजर्स के ईमेल, मैसेज और डॉक्यूमेंट्स एक संभावित स्रोत बन जाते हैं. यही वजह है कि लोग अब इस बात को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं कि उनका डेटा कैसे इस्तेमाल हो रहा है. Google की आई प्रतिक्रिया हालांकि, Google ने इन आरोपों को पूरी तरह सही नहीं माना है. कंपनी का कहना है कि Gmail के “Smart Features” कोई नई चीज नहीं हैं, बल्कि यह कई सालों से मौजूद हैं. Google के अनुसार, वे यूजर्स के Gmail डेटा का इस्तेमाल अपने AI मॉडल, जैसे Gemini, को ट्रेन करने के लिए नहीं करते. बनी रहती है पारदर्शिता Google की प्राइवेसी पॉलिसी में यह जरूर लिखा है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने और नए फीचर्स विकसित करने के लिए जानकारी का इस्तेमाल करती है. उदाहरण के तौर पर, Google Translate, AI ऐप्स और अन्य सेवाओं को सुधारने के लिए डेटा का उपयोग किया जाता है. लेकिन कंपनी यह भी कहती है कि वह पारदर्शिता बनाए रखती है और किसी भी बदलाव की जानकारी यूजर्स को देती है. Google के खिलाफ क्लास एक्शन मुकदमा इस बीच, एक और बड़ी खबर यह है कि Google के खिलाफ एक क्लास-एक्शन मुकदमा भी प्रस्तावित किया गया है. इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने “Gemini” फीचर को चुपचाप ऑन करके यूजर्स के ईमेल और अटैचमेंट्स तक पहुंच बनाई. हालांकि, इस मामले में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं आया है. इन फीचर्स को बंद कर दें अगर आप अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं, तो अच्छी बात यह है कि आप इन फीचर्स को बंद कर सकते हैं. इसके लिए आपको Gmail की सेटिंग्स में जाकर “Smart Features” ऑप्शन को ऑफ करना होगा. यह प्रक्रिया डेस्कटॉप पर “Settings” में जाकर “General” टैब के अंदर की जा सकती है. ध्यान रहे कि आपको इसे दो जगहों पर बंद करना पड़ सकता है. यह भी पढ़ें: Gmail Storage Full? सिर्फ 5 मिनट में ऐसे खाली करें स्पेस, ये आसान ट्रिक्स बहुत कम लोग जानते हैं डेटा पर नियंत्रण जरूरी आज के समय में जब AI तेजी से हमारी जिंदगी का हिस्सा बन रहा है, तो यह जरूरी है कि हम अपने डेटा पर नियंत्रण बनाए रखें. हर यूजर को यह समझना चाहिए कि उसकी जानकारी कहां और कैसे इस्तेमाल हो रही है, और जरूरत पड़ने पर सेटिंग्स में बदलाव करके अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखना चाहिए. यह भी पढ़ें: Gmail में भी है WhatsApp जैसा डबल टिक फीचर; बस करना होगा छोटा सा सेटअप यह भी पढ़ें: Gmail हुआ फुल? बिना पैसा खर्च किए ऐसे पाएं 15GB नया फ्री स्पेस, मिनटों में साफ होगा इनबॉक्स"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Google AI Smart Features Gmail Gemini AI Gmail Settings Data Privacy AI Training Data Email Security

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Meta के रियलिटी लैब्स में बड़ा बदलाव, अब कर्मचारी कहलाएंगे 'AI बिल्डर्स'; एआई के दम पर बढ़ेगी काम की रफ्तारMeta के रियलिटी लैब्स में बड़ा बदलाव, अब कर्मचारी कहलाएंगे 'AI बिल्डर्स'; एआई के दम पर बढ़ेगी काम की रफ्तारMeta अपने Reality Labs डिवीजन में फंडामेंटल रिस्ट्रक्चरिंग कर रहा है। ताकि एक चुस्त और AI-ड्रिवन वर्कफोर्स क्रिएट किया जा सके। कंपनी अपने कर्मचारियों को 'AI बिल्डर्स' के तौर पर रीब्रांड कर रही है।
Read more »

मन की बात का 132वां एपिसोड आज: मिडिल-ईस्ट संघर्ष पर बोल सकते हैं; पिछली बार ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट का जिक्...मन की बात का 132वां एपिसोड आज: मिडिल-ईस्ट संघर्ष पर बोल सकते हैं; पिछली बार ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट का जिक्...Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat 132nd Episode Today: Latest Updates. PM Modi to discuss Middle East conflict, oil-gas issues, Ambedkar Jayanti, Baisakhi, and upcoming assembly elections.
Read more »

84 साल की दादी को AI लड़के से प्यार, भेजा लव लेटर, शादी तक सोच डाली84 साल की दादी को AI लड़के से प्यार, भेजा लव लेटर, शादी तक सोच डालीचीन में एक 84 साल की महिला AI से बने वर्चुअल इंसान के प्यार में पड़ गई और उसे लव लेटर लिखने लगी. यह मामला बुजुर्गों की भावनात्मक जरूरतों और AI से जुड़े खतरों को दिखाता है.
Read more »

AI की मदद से बना लें अपना करियर, शुरू हुआ नया प्रोग्रामAI की मदद से बना लें अपना करियर, शुरू हुआ नया प्रोग्रामभारत में AI को लेकर कई तरह की चर्चा आए दिन सामने आ रही हैं. इसे लेकर कई युवाओं के मन में डर है तो, कई इसे सीखने के लिए उत्सुक हैं. इसके लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (IICT) ने एक प्रोग्राम की शुरुआत की है.
Read more »

'बच्चा है तू मेरा', जमील जमाली के अंदाज में AI से बनवाएं मजेदार तस्वीरें, समझें तरीका'बच्चा है तू मेरा', जमील जमाली के अंदाज में AI से बनवाएं मजेदार तस्वीरें, समझें तरीकाJameel Jamali AI Photo Generator Tutorial: जमील जमाली का किरदार इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। ऐसे में उनके मीम्स और कार्ड भी इस समय खूब पॉपुलर हो रहे हैं। लोग जन्मदिन की बधाई देने से लेकर त्यौहारों की शुभकामनाएं तक उन्हीं के अंदाज और डायलॉग बच्चा है तू मेरा के साथ दे रहे हैं। ऐसे में आप भी इस तरह की फोटो और कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए आप मनचाहा...
Read more »

धोनी ने AI स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म Kuku में निवेश किया: शॉर्ट्स-ड्रामा ऐप के ब्रांड एंबेसडर बने; बोले- छोटे...धोनी ने AI स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म Kuku में निवेश किया: शॉर्ट्स-ड्रामा ऐप के ब्रांड एंबेसडर बने; बोले- छोटे...भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने AI-ऑपरेटेड स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म कुकू (कुकू) में निवेश किया है। इसके साथ ही वे इसके शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और ड्रामा ऐप कुकू TV के ब्रांड एंबेसडर भी बन गए हैं। Former Indian cricket captain MS Dhoni has invested in Kuku, an AI-powered storytelling platform, and joined as the brand ambassador for its...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:24:59