ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त ने मंत्री से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय News

ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त ने मंत्री से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर की चर्चा
ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त ने मंत्री से मुलाकन्यूज़ नेशनNews Nation
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त ने मंत्री से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर की चर्चा

"बंदर सेरी बेगावान, 30 मार्च । ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त रामू अब्बागानी ने सोमवार को ब्रुनेई के संस्कृति, युवा और खेल मंत्री दातो सेरी सेतिया हाजी नाजमी मोहम्मद के साथ बैठक की, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा हुई।Advertisment ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग की ओर से सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में जारी एक बयान में कहा गया, “उच्चायुक्त ने दातो सेरी सेतिया हाजी नाज़मी मोहम्मद, संस्कृति, युवा और खेल मंत्री से शिष्टाचार भेंट की, जिससे द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों को बल मिला।” 27 मार्च को रामू अब्बागानी और उनकी पत्नी ने ब्रुनेई के प्रधानमंत्री कार्यालय में उपमंत्री दातो सेरी पादुका अवांग मोहम्मद रि‍ज़ा की ओर से आयोजित हरि राया चाय समारोह में भाग लिया। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, “उच्चायुक्त और उनकी पत्नी ने दातो सेरी पादुका अवांग मोहम्मद रि‍ज़ा, प्रधानमंत्री कार्यालय के उपमंत्री की ओर से आयोजित हरि राया चाय समारोह में भाग लिया। चाय पार्टी की हार्दिक शुभकामनाएं और आतिथ्य के लिए आभार।” इससे पहले 16 मार्च को रामू अब्बागानी ने ब्रुनेई के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्रालय की स्थायी सचिव डॉ.

हाजा मे फ़ैज़ा बिंती हाजी अहमद आरिफ़िन से मुलाकात की और आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, “उच्चायुक्त ने मंत्रालय की स्थायी सचिव डॉ. हाजा मे फ़ैज़ा बिंती हाजी अहमद आरिफ़िन के साथ बैठक की और आर्थिक तथा व्यापारिक सहयोग को मज़बूत करने पर चर्चा की।” इससे पहले 4 मार्च को रामू अब्बागानी ने संस्कृति के स्थायी सचिव पीजी हाजी मोहम्मद हसनान पीजी हाजी अली हसन से मुलाकात की, जिसमें सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंध 1984 में स्थापित हुए थे। भारतीय उच्चायोग के अनुसार, दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध पारंपरिक और सांस्कृतिक जुड़ाव तथा संयुक्त राष्ट्र , गुटनिरपेक्ष आंदोलन, राष्ट्रमंडल और आसियान जैसी संस्थाओं में साझा सदस्यता पर आधारित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2024 में सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर ब्रुनेई का दौरा किया। यह यात्रा भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ पर हुई थी। --आईएएनएस एवाई/डीएससी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

ब्रुनेई में भारत के उच्चायुक्त ने मंत्री से मुलाक न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 22:20:00