84 साल की दादी को AI लड़के से प्यार, भेजा लव लेटर, शादी तक सोच डाली

AI Love Story China News

84 साल की दादी को AI लड़के से प्यार, भेजा लव लेटर, शादी तक सोच डाली
Elderly Woman AI BoyfriendChina AI Romance CaseVirtual Human Love Story
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 63%

चीन में एक 84 साल की महिला AI से बने वर्चुअल इंसान के प्यार में पड़ गई और उसे लव लेटर लिखने लगी. यह मामला बुजुर्गों की भावनात्मक जरूरतों और AI से जुड़े खतरों को दिखाता है.

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. यह तकनीक कई कामों को आसान बना रही है- जैसे ऑनलाइन मदद, चैटिंग, वीडियो बनाना और जानकारी देना. लेकिन इसके साथ कुछ ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जो हैरान करने वाले और थोड़े चिंताजनक हैं.

ऐसा ही एक मामला चाईना से सामने आया है, जहां 84 साल की एक बुजुर्ग महिला एक AI से बनाए गए वर्चुअल इंसान के प्यार में पड़ गईं. यह इंसान असल में कोई वास्तविक व्यक्ति नहीं था, बल्कि कंप्यूटर से बनाया गया एक कैरेक्टर था. और पढ़ेंक्या है पूरा मामला?यह घटना दिखाती है कि AI सिर्फ एक तकनीक नहीं रह गई है, बल्कि यह लोगों की भावनाओं को भी प्रभावित कर सकती है. खासकर उन लोगों को, जो अकेलापन महसूस करते हैं या जिन्हें साथ और ध्यान की जरूरत होती है. यह कहानी Zhang Yulan नाम की महिला की है, जो चीन के हुबेई प्रांत में रहती हैं. उन्हें एक वर्चुअल यानी कंप्यूटर से बनाए गए इंसान से प्यार हो गया, जिसका नाम जियांगुओ था. यह कोई असली इंसान नहीं था, बल्कि AI द्वारा बनाया गया एक कैरेक्टर था, जिसे Bossy President कहा जाता है.Bossy President क्या होता है?चीन में 'बा जोंग' नाम का एक कैरेक्टर काफी लोकप्रिय है. यह ऐसा पुरुष किरदार होता है जो थोड़ा सख्त और कंट्रोल करने वाला होता है. लेकिन अपने पार्टनर के लिए बहुत केयरिंग और प्यार करने वाला होता है. ऐसे किरदार खासकर मिडिल एज और बुजुर्ग महिलाओं को पसंद आते हैं, क्योंकि वे उन्हें सुरक्षा और ध्यान देने वाला महसूस कराते हैं. Advertisement दादी को कैसे हुआ प्यार?झांग युलान रोजाना 10 घंटे तक मोबाइल पर इन AI वीडियो को देखती थीं. धीरे-धीरे उन्हें लगने लगा कि उनका जियांगुओ के साथ सच्चा रिश्ता है. उन्होंने उसे मैसेज भेजे. इसके साथ ही हाथ से लिखकर प्रेम पत्र भी भेजा और यहां तक कि शादी के बारे में भी सोचा. उनके पत्र में उन्होंने माफी भी मांगी और लिखा कि क्या वह उनसे नाराज है.परिवार को कैसे पता चला?झांग के परिवार को इस बारे में तब पता चला जब उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग में काफी पैसे खर्च कर दिए. उन्होंने 7000 युआन से ज्यादा खर्च किए. इसके साथ ही एक सस्ता सामान बहुत महंगे दाम में खरीदा और किताबों पर भी काफी पैसा खर्च किया. इसके बाद उनकी पोती को शक हुआ और उसने शिकायत दर्ज कर दी.सरकार ने ऐसे फर्जी AI अकाउंट्स पर कार्रवाई शुरू की. जियांगुओ का अकाउंट भी बंद कर दिया गया. यह कदम ऑनलाइन धोखाधड़ी और गलत कंटेंट को रोकने के लिए उठाया गया.इस घटना से क्या सीख मिलती है?विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि एक बड़ी समस्या की ओर इशारा करता है. जहां बुजुर्गों को इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है. बुजुर्ग लोगों को प्यार, साथ और ध्यान की जरूरत होती है. कई बार उन्हें असली और नकली में फर्क समझ नहीं आता. इससे ठगी का खतरा रहता है. AI का इस्तेमाल करके लोग आसानी से धोखा दे सकते हैं. Advertisement लोगों की प्रतिक्रियाइस घटना पर लोगों ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई. एक यूजर ने कहा- AI ठगों के लिए आसान हथियार बन गया है. दूसरे ने कहा- हमें अपने बुजुर्गों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहिए.यह कहानी थोड़ी अजीब जरूर लगती है, लेकिन इसके पीछे एक गहरी सच्चाई छिपी है. अकेलापन और भावनात्मक जरूरतें किसी को भी कमजोर बना सकती हैं. खासकर बुजुर्ग लोग ऐसे मामलों में जल्दी फंस सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि हम अपने परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताएं. उन्हें नई तकनीक के बारे में समझाएं और उन्हें ऐसे ऑनलाइन जाल से बचाएं. ---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Elderly Woman AI Boyfriend China AI Romance Case Virtual Human Love Story AI Scam Elderly People Bossy President AI Trend Zhang Yulan Story AI Emotional Attachment Digital Human Relationship AI Fraud Cases China

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Anthropic का नया AI मॉडल इतना खतरनाक कि कंपनी नहीं कर रही रिलीज, जानें क्या है Claude Mythos मॉडल?Anthropic का नया AI मॉडल इतना खतरनाक कि कंपनी नहीं कर रही रिलीज, जानें क्या है Claude Mythos मॉडल?claude mythos anthropic dangerous ai model leak hindi
Read more »

WhatsApp ने पेश किए नए फीचर्स: अब iOS-Android चैट ट्रांसफर और AI संपादन सुविधा!WhatsApp ने पेश किए नए फीचर्स: अब iOS-Android चैट ट्रांसफर और AI संपादन सुविधा!WhatsApp ने कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें क्रॉस-प्लेटफॉर्म चैट ट्रांसफर, स्टोरेज मैनेजमेंट में सुधार, iOS पर दो अकाउंट्स का उपयोग और AI-संचालित संपादन शामिल हैं। ये अपडेट यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने और प्लेटफॉर्म को अधिक उपयोगी बनाने का लक्ष्य रखते हैं।
Read more »

मेलानिया ट्रम्प के साथ दिखा AI रोबोट: घरों और फैक्ट्रियों में करेगा काममेलानिया ट्रम्प के साथ दिखा AI रोबोट: घरों और फैक्ट्रियों में करेगा कामअमेरिकी कंपनी फिगर एआई द्वारा विकसित एक AI संचालित रोबोट, जो मेलानिया ट्रम्प के साथ दिखा, घरों और फैक्ट्रियों में काम करने में सक्षम है। यह ह्यूमनॉइड रोबोट विभिन्न भाषाओं में स्वागत करता है और घरेलू कार्यों को करने में सक्षम है।
Read more »

AI का जादू: घरेलू उपकरणों में बदलाव और हाइसेंस की नई पहलAI का जादू: घरेलू उपकरणों में बदलाव और हाइसेंस की नई पहलहाइसेस के सीईओ, पंकज राणा ने बताया कि कैसे AI ने घरेलू उपकरणों को बदल दिया है, ऊर्जा दक्षता और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देते हुए। कॉपर की कीमतों और नए नियमों के प्रभाव पर भी चर्चा की गई।
Read more »

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुच AI के साथ 25,000 करोड़ रुपये का समझौता ज्ञापन रद्द कियाउत्तर प्रदेश सरकार ने पुच AI के साथ 25,000 करोड़ रुपये का समझौता ज्ञापन रद्द कियाउत्तर प्रदेश सरकार ने पुच AI के साथ हुए 25,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन को रद्द कर दिया है। सरकार ने कंपनी द्वारा समय पर आवश्यक विवरण प्रस्तुत करने में विफल रहने और उचित जांच पड़ताल में वित्तीय संसाधनों की कमी पाए जाने का हवाला दिया है। इस फैसले के बाद विपक्ष ने सरकार की आलोचना की है।
Read more »

आपको खुश करने के लिए 'चापलूसी' का सहारा ले रहा AI, हर गलती को सही बताकर दे रहा है खतरनाक सलाहआपको खुश करने के लिए 'चापलूसी' का सहारा ले रहा AI, हर गलती को सही बताकर दे रहा है खतरनाक सलाहएक नए अध्ययन से पता चला है कि AI अब निष्पक्ष जवाब देने के बजाय 'चापलूसी' कर रहा है, जिसे 'सोशल साइकोफैंसी' कहा गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:49:25