Vijaypat Singhania Dies: कभी ₹12000Cr के थे मालिक, फिर किराए के घर में गुजारा... विजयपत सिंघानिया से जुड़ीं 5 खास बातें

#Vijaypatsinghania News

Vijaypat Singhania Dies: कभी ₹12000Cr के थे मालिक, फिर किराए के घर में गुजारा... विजयपत सिंघानिया से जुड़ीं 5 खास बातें
Vijaypat SinghaniaVijaypat Singhania DeathRaymond Group Chairman Death
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 63%

Vijaypat Singhania Dies: रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का शनिवार को निधन हो गया. 87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई में होगा.

Vijaypat Singhania Dies: कभी ₹12000Cr के थे मालिक, फिर किराए के घर में गुजारा. विजयपत सिंघानिया से जुड़ीं 5 खास बातेंदिग्गज भारतीय बिजनेसमैन और रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपति सिंघानिया नहीं रहे.

Vijaypat Singhania Dies: कभी ₹12000Cr के थे मालिक, फिर किराए के घर में गुजारा... विजयपत सिंघानिया से जुड़ीं 5 खास बातेंदिग्गज भारतीय बिजनेसमैन और रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपति सिंघानिया नहीं रहे. शनिवार शाम 87 साल की उम्र में उनका मुंबई में निधन हो गया. उनके बेटे और Raymond Chairman-MD गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उनके निधन की जानकारी शेयर की. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. आइए जानते हैं रेमंड ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले दिवंगत विजयपत सिंघानिया से जुड़ी पांच खास बातें...विजयपत सिंघानिया का जन्म 4 अक्तूबर 1938 को हुआ था. वे लंबे समय तक रेमंड ग्रुप के चेयरमैन रहे और कारोबार को बुलंदियों पर पहुंचाया. उन्होंने 1980 से 2015 तक ग्रुप की कमान संभाली. उनके नेतृत्व में कंपनी की ग्रोथ में तगड़ा उछाल आया और कारोबार विस्तार करते हुए विजयपति सिंघानिया ने कपड़ों के व्यापार के साथ परफ्यूम समेत अन्य सेक्टर में कदम आगे बढ़ाए. उन्होंने 90 के दशक में रेमंड की मौजूदगी विदेशों में भी दर्ज करा दी थी. दिवंगत उद्योगपति विजयपत सिंघानियां ने बॉम्बे के शेरिफ के रूप में भी कार्य किया, जो उनके कद को दर्शाता है. बिजनेस के अलावा एविएशन सेक्टर में उनकी खास रुचि रही. एक प्रशिक्षित पायलट और एयर कमोडोर के रूप में उन्होंने तमाम रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. उन्होंने हॉट एयर बैलून में सबसे अधिक ऊंचाई तक जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था. साल 2005 में 21,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई तक उड़ान भरकर यह उपलब्धि हासिल की थी. विजयपत सिंघानिया ने न सिर्फ बिजनेस जगत में अपना अहम योगदान दिया, एविएशन सेक्टर में उनके काम को लेकर उन्हें 1994 में उन्हें भारतीय वायुसेना ने उन्हें ऑनरेरी एयर कमोडोर की उपाधि दी थी. इसके अलावा विजयपत सिंघानिया को साल 2006 में सरकार द्वारा पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था.विजयपत सिंघानियां की उपलब्धियों के अलावा उनसे जुड़ी एक खास बात ये है कि बिजनेस सेक्टर में अपनी धमक को बढ़ाने के साथ जहां एक समय उनकी नेटवर्थ 12,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी और वे मुंबई के पॉश इलाके में अपने महलनुमा घर जेके हाउस में लग्जरी लाइफ स्टाइल जी रहे थे, वहीं 2015 के बाद समय ऐसा बदला कि उन्हें साउथ मुंबई की ग्रैंड पराडी सोसायटी में किराए के घर में रहने को मजबूर होना पड़ा.देश के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल रहे विजयपत सिंघानियां ने साल 2015 में रेमंड ग्रुप की कमान बेटे गौतम सिंघानिया को सौंप दी थी. उसके बाद अचानक बाप-बेटे के रिश्तों में प्रॉपर्टी को लेकर ऐसी दरार पड़ी, जो लंबे समय तक न भर सकी. बिजनेस टुडे को दिए एक इंटरव्‍यू में उन्होंने खुद कहा था कि अपना सबकुछ अपने बेटे को सौंप दिया, लेकिन उनके बेटे ने उनसे ही सब कुछ छीन लिया. उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि उनका बेटा उन्हें सड़क पर देखकर बहुत खुश होता और बेटे को अपनी सारी संपत्ति सौंपना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Vijaypat Singhania Vijaypat Singhania Death Raymond Group Chairman Death Vijaypat Singhania Biography Former Raymond Chairman Vijaypat Singhania Networth Vijaypat Singhania Awards Vijaypat Sighania Dispute With Son

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रेमंड ग्रुप के फाउंडर विजयपत सिंघानिया नहीं रहे, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; आज होगा अंतिम संस्काररेमंड ग्रुप के फाउंडर विजयपत सिंघानिया नहीं रहे, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; आज होगा अंतिम संस्कारVijaypat Singhania Dies: रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। परिवार के अनुसार, उन्होंने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली।
Read more »

Raymomd Group के पूर्व प्रमुख विजयपत सिंघानिया का निधन, 29 मार्च को होगा अंतिम संस्कारRaymomd Group के पूर्व प्रमुख विजयपत सिंघानिया का निधन, 29 मार्च को होगा अंतिम संस्कारVijaypat Singhania Dies: विजयपत सिंघानिया, रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और मशहूर एविएटर, का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. जानिए उनके बिजनेस और करियर की पूरी कहानी. देश
Read more »

Vijaypat Singhania Dies: रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, बेटे गौतम ने दी यह जानकारीVijaypat Singhania Dies: रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, बेटे गौतम ने दी यह जानकारीVijaypat Singhania Dies: रेमंड समूह के पूर्व अध्यक्ष और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. विजयपत कैलाशपत सिंघानिया का निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन रविवार, 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे हवेली (एल. डी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:29:40