फोल्डेबल iPhone लाएगा 'iPhone के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव', 7.7-इंच डिस्प्ले समेत होंगे ये फीचर्स

Apple Foldable Iphone News

फोल्डेबल iPhone लाएगा 'iPhone के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव', 7.7-इंच डिस्प्ले समेत होंगे ये फीचर्स
Iphone FoldMark GurmanBloomberg
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 39 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 53%

Mark Gurman की रिपोर्ट के अनुसार, Apple का फोल्डेबल iPhone इतिहास का सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव लाएगा। यह बुक-स्टाइल डिजाइन, 7.7-इंच इनर और 5.3-इंच आउटर डिस्प्ले के साथ आएगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple का फोल्डेबल iPhone काफी समय से चर्चा में है। पिछले कुछ महीनों में कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनसे हमें इस बात का मोटा-मोटा अंदाजा हो गया है कि इस डिवाइस में कौन-कौन से फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। अब Bloomberg के Mark Gurman की एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि ये फोल्डेबल iPhone, iPhone के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा डिजाइन चेंज लेकर आ सकता है। 'Power On' न्यूजलेटर में Gurman ने बताया है कि एप्पल का पहला फोल्डेबल iPhone, 'iPhone के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव और पहला असली फॉर्म-फैक्टर बदलाव' होगा। साथ ही उनका कहना है कि ये डिवाइस अब तक लॉन्च हुए कुछ सबसे पॉपुलर iPhones के मुकाबले भी सबसे अलग हो सकता है। उन्होंने बताया है कि iPhone 4, iPhone 6 और iPhone X यकीनन बड़े बदलाव लेकर आए थे, लेकिन अब ये डिवाइस एक बिल्कुल नया डिजाइन ऑफर कर सकता है। Apple iPhone Fold के संभावित स्पेसिफिकेशन्स रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि Apple के फोल्डेबल iPhone का डिजाइन सैमसंग के Galaxy Z Fold 7 जैसा हो सकता है। आसान शब्दों में कहें तो, यह डिवाइस बुक स्टाइल की तरह ओपन हो सकता है। डिवाइस में 7.

7-इंच का इनर डिस्प्ले और 5.3-इंच की आउटर डिस्प्ले मिल सकता है। कंपनी इस फोल्डेबल फॉर्म-फैक्टर के लिए iOS 27 को खास ऑप्टिमाइज भी करेगी। इससे एप्स को एक साथ चलाने और iPad जैसे मल्टीटास्किंग फीचर्स को सपोर्ट करने में मदद मिल सकती है। साथ ही फोल्डेबल स्क्रीन लगभग पूरी तरह से क्रीज-फ्री हो सकती है। पावर बटन में Touch ID सेंसर फोटोग्राफी के लिए iPhone Fold में पीछे की तरफ ड्यूल रियर कैमरा और एक फ्रंट कैमरा मिल सकता है। यह डिवाइस Face ID को भी हटा सकता है और इसके बजाय पावर बटन में ही Touch ID सेंसर मिल सकता है। Apple iPhone Fold की संभावित कीमत कंपनी सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ ही फोल्डेबल iPhone को भी लॉन्च कर सकती है। जहां तक कीमत की बात है तो रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अमेरिका में फोल्डेबल iPhone की शुरुआती कीमत $1,999 या उससे ज्यादा हो सकती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Iphone Fold Mark Gurman Bloomberg Ios 27 Touch ID Iphone 18 Foldable Phone Price 7.7-Inch Display Apple Design Change

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

iPhone Lockdown Mode: ऐपल का दावा- इस फीचर को ऑन करके हैक नहीं होगा आपका फोन, लेकिन कुछ नुकसान भीiPhone Lockdown Mode: ऐपल का दावा- इस फीचर को ऑन करके हैक नहीं होगा आपका फोन, लेकिन कुछ नुकसान भीApple Lockdown Mode: Apple का दावा है कि कंपनी के उन डिवाइस पर साइबर हमले की संभावना बहुत कम होती है, जिनमें लॉकडाउन फीचर ऑन है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का दावा है कि उसे एक भी ऐसा मामला नहीं मिला है, जिसमें ऐपल डिवाइस में लॉकडाउन मोड ऑन पर कोई हैकर सैंध लगा पाया हो। हालांकि, इस फीचर के कई नुकसान भी होते...
Read more »

आईफोन-15 और 16 जैसे पुराने मॉडल्स ₹5,000 तक महंगे होंगे: एपल ने इंसेंटिव देना बंद किया, रिटेलर्स ग्राहकों स...आईफोन-15 और 16 जैसे पुराने मॉडल्स ₹5,000 तक महंगे होंगे: एपल ने इंसेंटिव देना बंद किया, रिटेलर्स ग्राहकों स...भारत में अब पुराने आईफोन खरीदने पर ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। एपल ने आईफोन 15 और 16 जैसे पुराने मॉडल्स पर रिटेलर्स को मिलने वाला 'डिमांड जनरेशन' (DG) सपोर्ट यानी इंसेंटिव वापस लेने का फैसला किया, जिससे कीमतें करीब 5,000 रुपए तक बढ़ सकती हैं। Apple has decided to withdraw Demand Generation (DG) support for older iPhone models...
Read more »

Apple की बड़ी तैयारी, इस साल लॉन्च होंगे 11 प्रोडक्ट, iPhone 18 Pro समेत कई नाम शामिलApple की बड़ी तैयारी, इस साल लॉन्च होंगे 11 प्रोडक्ट, iPhone 18 Pro समेत कई नाम शामिलApple इस साल के अंत तक अपने 11 डिवाइसों को अनवील करेगा. इसमें iPhone 18 Pro, 18 Pro Max समेत आईपैड और मैकबुक आदि के नाम भी शामिल हैं. आईफोन में कई अपग्रेड्स दिखाई देंगे. साथ ही कैमरा और डाइनैमिक आइलैंड का अपग्रेड किया जा सकेगा.
Read more »

1 अप्रैल से दीदारगंज टोल महंगा; पटना-बख्तियारपुर NH 30 पर बढ़ेगा टैक्स, यहां देखें अपडेट दरें1 अप्रैल से दीदारगंज टोल महंगा; पटना-बख्तियारपुर NH 30 पर बढ़ेगा टैक्स, यहां देखें अपडेट दरेंपटना के सिपारा से बख्तियारपुर तक NH-30 पर दीदारगंज टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल की मध्यरात्रि से टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। वाहनों को अब 3.70 से 7.70 अधिक शुल्क देना होगा।
Read more »

iPhone खरीदने वालों को झटका, Apple ने चुपचाप बदल दिया डिस्काउंट सिस्टम?iPhone खरीदने वालों को झटका, Apple ने चुपचाप बदल दिया डिस्काउंट सिस्टम?एप्पल ने अपने आईफोन डिस्काउंट सिस्टम में चुपचाप बदलाव किया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने रिटेलर्स को मिलने वाले 'डिमांड जेनरेशन' सपोर्ट में कटौती की है। इससे ग्राहकों को आईफोन खरीदने पर मिलने वाले डिस्काउंट कम हो जाएंगे।
Read more »

भारत में महंगे होंगे iPhone, 5000 तक बढ़ सकते हैं दाम, पुराने मॉडल्स पर भी पड़ेगा असरभारत में महंगे होंगे iPhone, 5000 तक बढ़ सकते हैं दाम, पुराने मॉडल्स पर भी पड़ेगा असरApple Retail Incentive: iPhone के दाम भारत में 5000 रुपये तक बढ़ सकते हैं। ऐसा ऐपल के DG सपोर्ट नाम से दिए जाने वाला इंसेंटिव को खत्म करने की वजह से हो सकते है। गौर करने वाली बात है कि इससे iPhone के MRP नहीं बढ़ेगी लेकिन अभी तक DG सपोर्ट की वजह से मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट नहीं मिल...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 17:07:54