भारत में अब पुराने आईफोन खरीदने पर ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। एपल ने आईफोन 15 और 16 जैसे पुराने मॉडल्स पर रिटेलर्स को मिलने वाला 'डिमांड जनरेशन' (DG) सपोर्ट यानी इंसेंटिव वापस लेने का फैसला किया, जिससे कीमतें करीब 5,000 रुपए तक बढ़ सकती हैं। Apple has decided to withdraw Demand Generation (DG) support for older iPhone models...
Apple Removes DG Support: Older IPhones Like IPhone 15 & 16 To Get Costlier By Up To ₹5,000 In Indiaभारत में अब पुराने आईफोन खरीदने पर ग्राहकों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। एपल ने आईफोन 15 और 16 जैसे पुराने मॉडल्स पर रिटेलर्स को डिमांड जनरेशन सपोर्ट यानी इंसेंटिव देना बंद करने का फैसला किया, जिससे कीमतें करीब 5,000 रुपए तक बढ़ सकती हैं। मनीकंट्रोल के मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह फैसला इसी हफ्ते लागू हो सकता है। हाल ही में कैशबैक ऑफर्स 6,000 से घटाकर 1,000 रुपए किए गए थे, जिससे आईफोन 17 सीरीज महंगी हुई और अब पुराने मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ जाएंगी।मार्केट सोर्सेज के मुताबिक, डिमांड जनरेशन यानी DG सपोर्ट एक इंसेंटिव है जो ब्रांड्स रिटेलर्स और चैनल पार्टनर्स को देते हैं, जिससे वे ग्राहकों को डिस्काउंट देकर डिमांड बढ़ाते हैं। MRP बदले बिना भी इस सपोर्ट से फोन सस्ते मिलते थे। अब सपोर्ट बंद होने से रिटेलर्स पहले जैसा डिस्काउंट नहीं दे पाएंगे और ग्राहकों का फाइनल बिल बढ़ेगा।रिटेलर्स के अनुसार, पुराने रेट पर आईफोन खरीदने का आज आखिरी दिन हो सकता है।यह उन लोगों के लिए मुश्किल होगा जो नए लॉन्च के बाद कीमत गिरने का इंतजार कर रहे थे।सूत्रों के मुताबिक, DG सपोर्ट हटाना केवल पुराने मॉडल्स के लिए है और आईफोन 17 लाइनअप की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। जानकारों के अनुसार, एपल ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज की MRP नहीं बढ़ाई, जबकि अन्य कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई हैं।एपल ही नहीं सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रियलमी, शाओमी, मोटोरोला और नथिंग जैसे ब्रांड्स ने नवंबर से कीमतें बढ़ाई हैं। मार्च में भी कई मॉडल्स महंगे हुए हैं। कंपनियों के अनुसार, मेमोरी और स्टोरेज महंगे होने से इनपुट कॉस्ट बढ़ी है। मुनाफा बनाए रखने के लिए कई कंपनियों ने सेल्स टारगेट में 20% तक कटौती की है।एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भले ही कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन भारत में ज्यादातर आईफोन EMI पर खरीदे जाते हैं। ₹5,000 की बढ़ोतरी से मंथली EMI पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा, इसलिए मांग में भारी गिरावट की आशंका कम है।इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन के अनुसार, 2026 भारतीय स्मार्टफोन सेक्टर के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सप्लाई चेन दिक्कतें, रुपए की अस्थिरता और बढ़ती कंपोनेंट कीमतें दबाव बढ़ाएंगी। अनुमान है कि इस साल स्मार्टफोन का टोटल शिपमेंट 12-15% घट सकता है, जबकि एपल पोर्टफोलियो में 5-6% ग्रोथ की उम्मीद है।रेडमी नोट 15 प्रो रिव्यू: ₹27,000 में 200MP कैमरा और IP69K रेटिंग वाली सॉलिड बॉडी, 6500mAh बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज मार्केट में आ चुकी है। आज हम बात करेंगे रेडमी नोट 15 प्रो के बारे में और देखेंगे कि क्या यह अपनी कीमत को सही साबित करता है। ये फोन मिड-रेंज बजट में आता है। फोन 8GB रैम के साथ दो वैरिएंट में आया है। इसे 128GB स्टोरेज के साथ ₹29,999 और 256GB स्टोरेज के साथ ₹31,999 में खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन पर 3000 रुपए का कैशबैक भी दे रही है।₹27,000 में 200MP कैमरा और IP69K रेटिंग वाली सॉलिड बॉडी, 6500mAh बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग2026 मॉडल में क्रूज कंट्रोल और नए कलर्स मिलेंगे; ₹2.
60 लाख हो सकती है शुरुआती कीमतमरीज वर्चुअल, इलाज रियल; डॉक्टर्स को बारीकियां सिखा रहे ‘पुतले’:हिमाचल के 5 जिलों में कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टआंधी-बारिश से सहरसा में भरा पानी, किशनगंज में घने बादलगाजियाबाद में आज बारिश का अलर्टआगरा में कल से 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्टहजरतगंज, गोमतीनगर, सरोजनीनगर में बारिश
Iphone 16 Price Hike Apple DG Support Withdrawn Older Iphones Costly India Iphone Price Rise 2026 Demand Generation Support Apple Iphone 17 No Price Change Smartphone Prices Increasing India Apple Retail Incentive Cut Why Iphone Becoming Expensive In India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देहरादून में गैस आपूर्ति पटरी पर, कड़ी निगरानी में 16 हजार से ज्यादा सिलिंडर बांटेदेहरादून में एलपीजी गैस आपूर्ति सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। मांग बढ़ने के बावजूद गुरुवार को 16 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर पहुंचाए गए, जबकि व्यावसायिक आपूर्ति भी नियमित रही।
Read more »
बारिश-ओले और आंधी का अलर्ट... यूपी-एमपी और राजस्थान समेत 16 राज्यों में बरसेंगे बादलपश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के 16 राज्यों में मौसम ने करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश, आंधी और ओले गिरने की संभावना है।
Read more »
Realty Estate Shares: 2025 में 16 , 2026 में 21 गिरे, क्यों गिरे जा रहे हैं प्रॉपर्टी शेयर? एक्सपर्ट से जानिएरियल एस्टेट शेयरों में नवंबर से 30 की गिरावट आई है, जिससे निवेशकों की चिंताएं बढ़ी हैं। विशेषज्ञों अंबरीश बलिगा और सचिन गुप्ता ने बताया कि मौजूदा मूल्यांकन उचित है और 12 महीने में उछाल की संभावना है।
Read more »
Galaxy Book 6 Series: सैमसंग के सबसे पावरफुल लैपटॉप लॉन्च, 32GB तक मिलेगी रैम और कीमत लाखों मेंSamsung ने भारत में Galaxy Book 6 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। 3 मॉडल- Galaxy Book6 (14 इंच, 16 इंच), Galaxy Book6 Pro (14 इंच) और Galaxy Book6 Ultra (16 इंच) को उतारा है। अल्ट्रा मॉडल में 32 जीबी तक रैम दी गई है। सबसे सस्ता मॉडल भी 127990 रुपये का है। कंपनी दावा कर रही है कि ये उसके सबसे पावरफुल पीसी...
Read more »
Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: मैट्रिक रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे 16 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर, आज घोषित हो सकती है तारीखBSEB Bihar Board 10th Matric Result 2026 LIVE Updates: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) किसी भी वक्त मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणामों की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा कर सकता है. सूत्रों की मानें तो टॉपर्स वेरिफिकेशन का काम अंतिम चरण में है और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करेंगे.
Read more »
मैनाठेर बवाल 2011 में मुरादाबाद कोर्ट का बड़ा फैसला: 16 दोषियों को आजीवन कारावासपुलिस पर कुरान का अपमान करने का आरोप लगाकर भीड़ ने हमला किया था, जिसमें तत्कालीन डीआईजी अशोक कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। 15 साल बाद आए इस फैसले से दोषियों के परिवार में मायूसी छाई है।
Read more »
