अदाणी पोर्ट्स की बड़ी उपलब्धि, पार किया 500 मिलियन टन कार्गो का ऐतिहासिक आंकड़ा
"अहमदाबाद, 1 अप्रैल । अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि उसने 500 मिलियन टन कार्गो हैंडलिंग का एक ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।Advertisment साल 1998 में एक पोर्ट के विजन से शुरू हुई यह कंपनी आज भारत और विदेशों में फैले 19 पोर्ट्स और टर्मिनल्स के नेटवर्क तक पहुंच चुकी है। एपीएसईजेड आज भारत के व्यापार , औद्योगिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, पोर्ट्स सिर्फ व्यापार के गेटवे नहीं होते, बल्कि वे देश के आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और भविष्य के द्वार भी हैं। मैं अपने ग्राहकों, साझेदारों और एपीएसईजेड परिवार के प्रत्येक सदस्य का अभारी हूं, जिनके समर्पण और विश्वास ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों का भी आभार जताया, जिनकी नीतियों और इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति प्रतिबद्धता ने एपीएसईजेड की मजबूत नींव तैयार की। यह उपलब्धि कंपनी के विकास में एक अहम मील का पत्थर है और यह भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित विकास की ताकत को भी दर्शाता है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि एक मजबूत और आधुनिक लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म के निर्माण की कहानी है। गौतम अदाणी ने कहा कि 500 मिलियन टन का आंकड़ा पार करना भारत की विकास यात्रा में कंपनी के लंबे भरोसे को दिखाता है। उन्होंने बताया कि एपीएसईजेड ने सिर्फ पोर्ट्स ही नहीं बनाए, बल्कि रेल, सड़क, ट्रकिंग, वेयरहाउस और कार्गो नेटवर्क के साथ एक मजबूत लॉजिस्टिक्स सिस्टम तैयार किया है। 500 मिलियन टन तक पहुंचने का सफर भी काफी खास रहा है। कंपनी को पहले 100 मिलियन टन तक पहुंचने में 16 साल लगे, लेकिन इसके बाद हर 100 मिलियन टन का आंकड़ा पहले से तेजी से हासिल किया गया, जो कंपनी की बढ़ती क्षमता और दक्षता को दिखाता है। इस उपलब्धि के साथ एपीएसईजेड अब 2030 तक 1 बिलियन टन कार्गो हैंडलिंग के अपने अगले बड़े लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। कंपनी वर्तमान में भारत के पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी तटों पर 15 प्रमुख पोर्ट्स और टर्मिनल्स का संचालन करती है। इसके साथ ही 127 जहाजों का मरीन फ्लीट, 12 मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, 31 लाख वर्ग फुट वेयरहाउस और 25,000 से अधिक ट्रकों का नेटवर्क भी इसके पास है। एपीएसईजेड का लक्ष्य आने वाले समय में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाएं प्रदान करते हुए भारत की आर्थिक प्रगति में और बड़ा योगदान देना है। --आईएएनएस डीबीपी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
राष्ट्रीय अदाणी पोर्ट्स की बड़ी उपलब्धि पार किया 500 मिलियन टन कार्गो का ऐतिहासिक आंकड़ा न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब में हास्पिटैलिटी सेक्टर में 200 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा; जांच बढ़ी तो 500 तक पहुंच सकता है आंकड़ापंजाब में होटल और ढाबा कारोबार में करीब 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। जांच बढ़ने पर यह 500 करोड़ तक पहुंच सकती है। सरकार ने सख्त कार्रवाई और वसूली अभियान तेज किया है।
Read more »
Assembly Election 2026: तमिलनाडु में पहले दिन 500 से ज्यादा नामांकन; असम में कांग्रेस उम्मीदवार पर हुआ हमलातमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही पहले ही दिन जबरदस्त हलचल देखने को मिली। सोमवार को 500 से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव आयोग के अनुसार
Read more »
देवरिया में लार सीएचसी को मिला ऑक्सीजन प्लांट, जल्द शुरू होगी सुविधादेवरिया के लार सीएचसी को मंगलवार को बहुप्रतीक्षित ऑक्सीजन प्लांट मिल गया। यह प्लांट प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन में सक्षम है।
Read more »
LPG Cylinder Price: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में तगड़ी बढ़ोतरी, चार महीने में ही करीब ₹500 महंगाLPG Gas Price Today: आज अप्रैल महीने की पहली तारीख है। आज ही से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है। आज से ही सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (Oil PSUs) ने अपने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 310 रुपये की तगड़ी बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम बढ़ कर 1768.50 रुपये से बढ़ कर 2078.
Read more »
The Bonus Market Update: सेंसेक्स में 1900, निफ्टी में 500+ अकों की उछाल; डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूतभारतीय शेयर बाजार ने बुधवा को मजबूत शुरुआत की। वैश्विक बाजारों में आई तेजी और पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान संघर्ष के जल्द खत्म होने की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। शुरुआती कारोबार
Read more »
नोएडा में 13 जगहों पर लगेंगे बैट्री स्वैपिंग स्टेशन, 30 सेकेंड में मिलेगी फुल चार्ज्ड बैट्री और EV चलेगी 500 किमीनोएडा प्राधिकरण और एचपीसीएल ने प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का फैसला किया है। शहर में 13 बैट्री स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन स्टेशनों पर दो और तीन पहिया वाहन चालक 30 सेकंड में 90 चार्ज बैट्री बदल सकेंगे।
Read more »
