भारतीय शेयर बाजार ने बुधवा को मजबूत शुरुआत की। वैश्विक बाजारों में आई तेजी और पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान संघर्ष के जल्द खत्म होने की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। शुरुआती कारोबार
भारतीय शेयर बाजार ने बुधवा को मजबूत शुरुआत की। वैश्विक बाजारों में आई तेजी और पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान संघर्ष के जल्द खत्म होने की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,899.
53 अंक बढ़कर 73,847.08 पर पहुंचा; निफ्टी 572.55 अंक बढ़कर 22,903.95 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे बढ़कर 94.70 पर पहुंच गया। बाजार में उछाल का कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि यह संघर्ष अगले तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है। वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी कहा कि तेहरान इस संकट को खत्म करने की जरूरी इच्छाशक्ति रखता है। इन बयानों के बाद एशियाई और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना। इस सकारात्मक संकेत का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला, जहां शुरुआती कारोबार में खरीदारी हावी रही। हालांकि, डॉलर पर दबाव बना हुआ है और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड में तेजी जारी है, जो निवेशकों की सतर्कता को भी दर्शाता है। एशियाई बाजारों में दिखी तेजी तनाव कम होने की उम्मीद के बीच एशियाई शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। निवेशकों को भरोसा है कि अगर हालात सुधरते हैं तो वैश्विक बाजारों में स्थिरता लौट सकती है। हालांकि, दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता के चलते सप्लाई बाधित होने का खतरा बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट करीब 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहा। इस संघर्ष का आर्थिक असर भी साफ दिखने लगा है। अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत चार साल में पहली बार 4 डॉलर प्रति गैलन के पार पहुंच गई है। वहीं यूरोप में महंगाई तेज हो गई है, जिससे निपटने के लिए सरकारें राहत पैकेज और समर्थन उपाय लागू कर रही हैं।
Bse Nse Nifty 50 Sensex 30 Rupee Vs Dollar Business News In Hindi Bazar News In Hindi Bazar Hindi News शेयर बाजार बीएसई एनएसई निफ्टी 50 सेंसेक्स 30 रुपया बनाम डॉलर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
The Bonus Market Update: लाल निशान पर खुला बाजार; सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचेपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।
Read more »
The Bonus Market Update: जंग के आगे बेबस शेयर बाजार; सेंसेक्स 1636 अंक टूटा, निफ्टी 22400 के नीचेहफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला
Read more »
गुजरात-महिला ने बेटियों का सरनेम बदला, पिता ने की शिकायत: पत्नी और स्कूल प्रबंधन पर केस; डेयरी बोनस घोटाले ...Vadodara, Gujarat woman changes daughters surname amid dairy bonus scam accusations. Follow Gujarat News Latest Updates.
Read more »
यूपी में शख्स ने जीते जी कर डाली खुद की तेरहवीं, भोज में 1900 लोगों को बुलाया; बोला- मरने के बाद का झंझट खत्मअजीतमल, औरैया के लक्ष्मणपुर गांव में 65 वर्षीय राकेश यादव ने अकेलेपन और भविष्य की चिंता से अपनी 'जिंदा तेरहवीं' का भोज आयोजित किया। उन्होंने 1900 लोगों को निमंत्रण दिया, जिसमें कन्या पूजन और रिश्तेदारों को उपहार भी शामिल थे।
Read more »
5,800mAh की बैटरी वाला Redmi फोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर भी मिलेगाRedmi Note 15 SE 5G को भारत में इस हफ्ते के लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Redmi Note 15 5G के स्पेशल एडिशन वर्जन के बारे में डिटेल शेयर की है।
Read more »
देवरिया में लार सीएचसी को मिला ऑक्सीजन प्लांट, जल्द शुरू होगी सुविधादेवरिया के लार सीएचसी को मंगलवार को बहुप्रतीक्षित ऑक्सीजन प्लांट मिल गया। यह प्लांट प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन में सक्षम है।
Read more »
