पंजाब में होटल और ढाबा कारोबार में करीब 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। जांच बढ़ने पर यह 500 करोड़ तक पहुंच सकती है। सरकार ने सख्त कार्रवाई और वसूली अभियान तेज किया है।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और फास्ट-फूड आउटलेट्स समेत हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल चीमा ने सोमवार को बताया कि अब तक करीब 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी सामने आई है, जबकि जांच का दायरा बढ़ने के साथ यह आंकड़ा 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। चीमा ने बताया कि राज्य भर में 882 प्रतिष्ठानों को जांच के दायरे में लिया गया है, जिनमें होटल, ढाबे, बेकरी, मिठाई की दुकानें, कैटरिंग सेवाएं और अन्य संबंधित व्यवसाय शामिल हैं। अब तक 239 मामलों की प्रारंभिक जांच में करीब 50 करोड़ रुपये के टर्नओवर को छिपाने का खुलासा हुआ है, जिस पर 5 फीसदी टैक्स के हिसाब से 2.
54 करोड़ रुपये बनते हैं। विभाग अब तक 2.02 करोड़ रुपये की वसूली कर चुका है और बाकी की प्रक्रिया जारी है। मंत्री ने बताया कि जांच में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। 3 करदाताओं में 2 करोड़ रुपये से अधिक, 6 में 1 करोड़ से ज्यादा, 18 में 50 लाख से अधिक, 26 में 25 लाख से ज्यादा और 91 मामलों में 5 लाख से अधिक की टैक्स चोरी पाई गई है। इससे साफ है कि छोटे से लेकर बड़े कारोबारियों तक में टर्नओवर छिपाने का चलन फैला हुआ है। यह भी पढ़ें- सरहिंद नगर कौंसिल की बजट बैठक रद्द; आम आदमी पार्टी पार्षदों का हंगामा, नोटिस देर से लगाने पर विवाद टैक्स चोरी में मोहाली आगे सेक्टर के हिसाब से देखें तो ढाबों में करीब 10 करोड़ रुपये, छोटे ईटरी, काफी और चाय बार में 8 करोड़ रुपये, जबकि पिज्जा और फास्ट-फूड चेन में 6 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी सामने आई है। चीमा ने कहा कि नकद और हाइब्रिड पेमेंट वाले कारोबार इस गड़बड़ी के केंद्र में हैं। जिला स्तर पर मोहाली 8.16 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के साथ सबसे आगे है, इसके बाद जालंधर और लुधियाना का स्थान है। वहीं पटियाला और अमृतसर में अपेक्षाकृत कम गड़बड़ी मिली है। यह भी पढ़ें- तीर्थ यात्रा योजना पर हाई कोर्ट की टिप्पणी; जरूरतमंदों तक सीमित होती तो बेहतर, हस्तक्षेप से अदालत ने किया इंकार 52 प्रतिष्ठानों में कोई गड़बड़ी नहीं मिली चीमा ने बताया कि यह पूरा खुलासा डेटा एनालिटिक्स, एआई आधारित जांच और टीआईयू व एसआईपीयू के इनपुट के आधार पर हुआ है। साथ ही ‘बिल लिआओ, इनाम पाओ’ योजना ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है। जांच के दौरान ऑनलाइन बिलिंग एप और जीएसटी रिटर्न के बीच अंतर को पकड़कर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि विभाग अब यूपीआई और अन्य डिजिटल पेमेंट डेटा भी जुटा रहा है, जिससे असल कमाई और घोषित टर्नओवर का मिलान और सटीक तरीके से किया जा सके। खास बात यह भी है कि 52 प्रतिष्ठानों में कोई गड़बड़ी नहीं मिली, जो संतुलित और डेटा आधारित जांच को दर्शाता है। मंत्री ने साफ चेतावनी दी कि टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, जबकि ईमानदार करदाताओं को पूरी सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार राज्य के राजस्व की सुरक्षा के लिए तकनीक और कड़े प्रवर्तन का पूरा इस्तेमाल कर रही है और एक महीने के भीतर जांच और वसूली की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- जालंधर में उद्योगपति की बेटी से दिनदहाड़े झपटमारी; गाड़ी में बैठते समय बैग छीनकर फरार, घटना कैमरों में कैद
Hospitality Sector Fraud Harpal Cheema GST Evasion Punjab Mohali Tax Fraud Jalandhar Tax Evasion Ludhiana Tax Fraud Bill Liyao Inaam Paao Data Analytics Tax Chandigarh Chandigarh News Chandigarh Latest News Chandigarh News In Hindi Chandigarh Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RCB vs SRH: विराट कोहली ने टपकाया बेहद आसान कैच, जीवनदान मिलने के बाद अनिकेत ने बल्ले से मचाई तबाहीसनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली से बड़ी गलती हो गई। उन्होंने अनिकेट वर्मा का आसान कैच टपका दिया, जिससे हैदराबाद की टीम ने 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
Read more »
RCB का 'विराट' धमाका, बना डाला IPL इतिहास का सबसे तेज 200 रन चेज; RR को छोड़ा पीछेRCB fastest 200 Record Chase: आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच को एकतरफा अंदाज में जीता। साथ ही आईपीएल में 200 रनों का लक्ष्य सबसे तेजी से हासिल करने का रिकॉर्ड अब आरसीबी के नाम हो गया है।
Read more »
पाकिस्तान: फार्मास्युटिकल हब रावलपिंडी में दवाओं की कीमतें बढ़ीं, 500 प्रतिशत तक का इजाफापाकिस्तान: फार्मास्युटिकल हब रावलपिंडी में दवाओं की कीमतें बढ़ीं, 500 प्रतिशत तक का इजाफा
Read more »
पाकिस्तान में हाहाकार, रावलपिंडी में 500 महंगा हुआ इलाज; कितनी महंगी हुई दवाई?पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है, खासकर मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण। रावलपिंडी में दवाओं की कीमतें 50 से 500 तक बढ़ गई हैं, जिससे आम आदमी का बुरा हाल है। डायबिटीज, हाइपरटेंशन और एंटीबायोटिक्स जैसी आवश्यक दवाएं महंगी हुई हैं। इंसुलिन इंजेक्शन और विटामिन सप्लीमेंट्स के दाम भी काफी बढ़े...
Read more »
IPL 2026: शार्दुल ठाकुर ने दिखाया क्यों उन्हें लॉर्ड कहते हैं, दूसरी ही गेंद पर फिन एलन शिकार कियाशार्दुल ठाकुर ने मुंबई इंडियंस के लिए अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से विस्फोटक बैटिंग कर रहे फिन एलन को आउट किया।
Read more »
बंगाल चुनाव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, BSF-CISF और ITBP के 30 हजार जवान होंगे तैनातचुनाव आयोग ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा मजबूत करने हेतु जम्मू-कश्मीर और मणिपुर से 200 से अधिक केंद्रीय बल की कंपनियां तैनात करने का फैसला किया है।
Read more »
