JPMorgan Chase के सीईओ जेमी डिमन ने अमेरिका को बड़ी चेतावनी देते हुए व्यापार विरोधी नीतियों को लेकर सचेत किया है और अभी से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक ने दुनियाभर के देशों को हिलाकर रख दिया और इसका असर अभी भी लगातार देखने को मिल रहा है. भारत, जापान हो या फिर चीन टैरिफ के चलते ट्रेड वॉर की स्थिति तक बन गई.
अमेरिका की ट्रेड पॉलिसियों को लेकर जेपी मॉर्गन चेज ने बड़ी चेतावनी दी है. JPMorgan Chase CEO जेमी डिमन ने अलर्ट करते हुए कहा है कि अगर देश में व्यापार विरोधी नीतियां जारी रहीं, तो यूरोप जैसा आर्थिक संकट दिख सकता है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ें'तो US चलने लगेगा यूरोप की चाल'बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने US Trade Policies को लेकर वार्निंग जारी करते हुए कहा कि इन व्यापार-विरोधी नीतियों के चलते कंपनियां शहरों से बाहर निकलती जा रही हैं, इसके चलते अमेरिका को यूरोप जैसी आर्थिक गिरावट का सामना करना पड़ सकता है. मियामी में अमेरिकन बिज़नेस फोरम में बोलते हुए डिमन ने ये चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर इसे लेकर कोई जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो फिर 30 सालों में हम यूरोप की राह पर चलते नजर आएंगे. डिमन बोले- अभी से उठाने होंगे कदम जेमी डिमन ने यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं में घटती जीडीपी ग्रोथ को एक चेतावनी के रूप में बयां किया. इसके साथ ही उन्होंने कारोबारी माहौल को कमजोर करने के लिए हाई टैक्सेशन के साथ ही ओवर-रेगुलेशन को जिम्मेदार ठहराया. डिमन ने अलर्ट किया कि अमेरिकी शहरों और राज्यों को प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए अभी से कदम उठाने की जरूरत है, नहीं तो ज्यादा कारोबार अनुकूल नीतियों वाले क्षेत्रों में कंपनियां खोने का जोखिम उठाना पड़ सकता है. Advertisement पलायन का करना पड़ेगा सामना!जेपी मॉर्गन चेज की ओर से आई अमेरिका के लिए ये बड़ी चेतावनी खास है, क्योंकि टैरिफ को लेकर भले ही राष्ट्रपति ट्रंप खजाना भरने के दावे करें, लेकिन महंगाई समेत बिजनेस सेक्टर पर इसका बुरा असर भी देखने को मिला है और लगातार एक्सपर्ट्स इसकी आलोचना करते हुए नजर आए हैं. डिमन ने ये चेतावनी भी दी है कि प्रतिकूल व्यावसायिक माहौल अपनाने वाले राज्यों और शहरों को पूंजी निवेश और प्रतिभा के पलायन का सामना भी करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सभी को प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी, देशों के बीच, राज्यों के बीच और शहरों के बीच. जो राज्य व्यवसायों को बाहर धकेल रहे हैं, उनका उल्टा असर होगा.ज्यादा नियम अक्सर नुकसानदायकजेमी ने आगे कहा कि किसी भी तरह से व्यापार विरोधी होने की धारणा औसत अमेरिकी नागरिकों की मदद करेगी, यहां तक कि कम वेतन पाने वालों की भी, लेकिन मैं इस अवधारणा से सहमत नहीं हूं. उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियां टैक्स बेस को कम करती हैं और उन्हीं लोगों को नुकसान पहुंचाती हैं जिनकी मदद करने का लक्ष्य रखा गया है. डिमन के मुताबिक, अत्यधिक नियम अक्सर बड़े निगमों की तुलना में छोटे व्यवसायों और निम्न आय वाले लोगों को ही अधिक नुकसान पहुंचाते हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Big Warning For America Jpmorgan Chase CEO Jamie Dimon Jamie Dimon JP Morgan Warns US Trump Tariff United States Usa Florida Jpmorgan Chase CEO Warning Trump Tariff Policy Donald Trump Donald Trump Policies Impact Europe Economic Crisis Business News यूरोप आर्थिक संकट अमेरिका अमेरिका को चेतावनी अमेरिका के लिए वार्निंग जेपी मॉर्निंग चेज सीईओ वॉर्निंग बिजनेस न्यूज इन हिंदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आपका Apple डिवाइस खतरे में! भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, तुरंत कर लें ये काम नहीं तो...Warning For Apple Users: भारत सरकार ने Apple डिवाइस यूजर्स को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की है. भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने कुछ चुनिंदा Apple मॉडल्स पर गंभीर कमजोरियां पाई गई हैं जिनका हैकर्स आसानी से फायदा उठा सकते हैं. सरकार ने इससे बचने का भी तरीका बताया है.
Read more »
US: 'नो कॉन्ट्रैक्ट, नो कॉफी', जोहरान ममदानी ने क्यों की स्टारबक्स के बहिष्कार की अपील? रेड कप डे से पहले बवालन्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने शुक्रवार को स्टारबक्स के बहिष्कार की अपील करते हुए लोगों से कहा कि वे हड़ताल पर बैठे यूनियन बारिस्ताओं का साथ दें। ममदानी ने साफ कहा
Read more »
दुबई क्यों है क्रिमिनल्स की पसंद? रोहित गोदारा ने लॉरेंस के आदमी को मरवाया, US-कनाडा की तरह यहां भी होगा गै...Dubai Criminals: दुबई में पहली बार भारतीय गैंगस्टर्स की बड़ी गैंगवॉर सामने आई है. रोहित गोदारा ने जोरा सिद्दू की हत्या का दावा किया है. वह लॉरेंस विश्नोई का आदमी था. गोदारा ने धमकी दी है कि उसका दुश्मन दुबई में भी नहीं छिप सकता है.
Read more »
Indigenous Kaal Bhairav Drone Roars On International Stage, Wins Silver In Croatia - India Is Now The New Powerhouse In Global Drone Warfare!The defense export market, long controlled by the US, Russia, and China, now has a formidable new competitor.
Read more »
INDIA-US: हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर भारत-अमेरिका एकजुट, संयुक्त अभ्यास और बढ़ेंगेहिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत और अमेरिका ने नौसैनिक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है। अमेरिकी दौरे पर गए भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने
Read more »
US: ट्रंप ने कट्टर समर्थक मार्जोरी ग्रीन से तोड़ा नाता, कहा- वह सिर्फ शिकायतें करती हैराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कट्टर समर्थक मार्जोरी टेलर ग्रीन से संबंध तोड़ लिए हैं। प्रतिनिधि ग्रीन को सनकी बताते हुए ट्रंप बोले, वह अगले वर्ष मध्यावधि चुनावों में उनके प्रतिद्वंद्वी को समर्थन देंगे।
Read more »
