US: 'नो कॉन्ट्रैक्ट, नो कॉफी', जोहरान ममदानी ने क्यों की स्टारबक्स के बहिष्कार की अपील? रेड कप डे से पहले बवाल

New York City News

US: 'नो कॉन्ट्रैक्ट, नो कॉफी', जोहरान ममदानी ने क्यों की स्टारबक्स के बहिष्कार की अपील? रेड कप डे से पहले बवाल
Mayor-ElectZohran MamdaniStarbucks
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 51%

न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने शुक्रवार को स्टारबक्स के बहिष्कार की अपील करते हुए लोगों से कहा कि वे हड़ताल पर बैठे यूनियन बारिस्ताओं का साथ दें। ममदानी ने साफ कहा

न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने शुक्रवार को स्टारबक्स के बहिष्कार की अपील करते हुए लोगों से कहा कि वे हड़ताल पर बैठे यूनियन बारिस्ताओं का साथ दें। ममदानी ने साफ कहा कि जब तक कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, वे खुद भी स्टारबक्स से कॉफी नहीं खरीदेंगे और जनता से भी ऐसा ही करने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ' स्टारबक्स के कर्मचारी पूरे देश में एक अनफेयर लेबर प्रैक्टिस स्ट्राइक पर हैं, और एक उचित कॉन्ट्रैक्ट के लिए लड़ रहे हैं। जब तक वे हड़ताल पर हैं, मैं स्टारबक्स नहीं खरीदूंगा। आप भी हमारा साथ दें। नो कॉन्ट्रैक्ट, नो कॉफी।' यह भी पढ़ें - ICL Fincorp: आईसीएल फिनकॉर्प का नया एनसीडी इश्यू 17 नवंबर से खुलेगा, 12.

62% तक यील्ड क्या है 'रेड कप रिबेलियन' हड़ताल? इसी दिन यूनियन स्टारबक्स वर्कर यूनाइटेड ने एक ओपन-एंडेड हड़ताल शुरू की, जिसे उन्होंने 'रेड कप रिबेलियन' नाम दिया है। यह हड़ताल स्टारबक्स के सालाना रेड कप डे के साथ रखी गई, वह दिन जब कंपनी के स्टोर सबसे ज्यादा भीड़ देखते हैं, क्योंकि ग्राहक फ्री रीयूजेबल हॉलिडे कप लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इस हड़ताल में 25 से अधिक अमेरिकी शहरों में कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हुए। वहीं यूनियन ने कहा कि यह स्टारबक्स के इतिहास की सबसे बड़ी और सबसे लंबी अनुचित श्रम अभ्यास हड़ताल बन सकती है। यूनियन ने लोगों से अपील की, 'नो कॉन्ट्रैक्ट, नो कॉफी… हड़ताल के दौरान स्टारबक्स मत खरीदिए!' क्या हैं कर्मचारियों की मांगें? यूनियन, जो लगभग 9000 स्टारबक्स बारिस्ताओं का प्रतिनिधित्व करती है, कहती है कि स्टारबक्स बातचीत से बच रहा है, कंपनी के खिलाफ 1000 से अधिक अनफेयर लेबर प्रैक्टिस शिकायतें नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड में दर्ज की गई हैं। यूनियन चेतावनी दे चुकी है कि अगर बातचीत आगे नहीं बढ़ी, तो हड़ताल और फैल सकती है। यह 2023 से अब तक यूनियन की चौथी हड़ताल है और 2024 में बने सीईओ ब्रायन निकॉल के कार्यकाल में तीसरी। यूनियन के आरोपों से स्टारबक्स का इनकार स्टारबक्स यूनियन के आरोपों से इनकार करती है। कंपनी के अनुसार, यूनियन की मांगें अनुचित हैं, कंपनी पहले ही कर्मचारियों को औसतन 19 डॉलर प्रति घंटा और लाभों समेत 30 डॉलर से अधिक का पैकेज देती है। स्टारबक्स का यह भी कहना है कि वह अपने कर्मचारियों को 'उद्योग में सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं' देता है। यह भी पढ़ें - GST: 645 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी का भंडाफोड़; हेराफेरी के लिए फर्जी फर्मों का बुना गया जाल, एक गिरफ्तार स्टोर बंद होने पर भी विवाद न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, बीते महीनों में स्टारबक्स ने देशभर में सैकड़ों स्टोर्स बंद किए, जिनमें 59 यूनियनाइज्ड स्टोर भी शामिल थे। कई बंद स्टोरों को केवल कुछ दिनों का नोटिस ही मिला। पिछले साल भी 'रेड कप डे' की हड़ताल के दौरान कंपनी को करीब 60 स्टोर अस्थायी रूप से बंद करने पड़े थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Mayor-Elect Zohran Mamdani Starbucks Boycott Of Starbucks Red Cup Rebellion Starbucks Red Cup Day Union Baristas Unfair Labor Practices Strike Fair Contract No Contract No Coffee Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News न्यू यॉर्क शहर नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी स्टारबक्स स्टारबक्स का बहिष्कार रेड कप विद्रोह रेड कप दिवस यूनियन बरिस्ता हड़ताल उचित अनुबंध

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

US: '20 हजार उड़ानें रद्द हुईं, दस लाख लोगों को नहीं मिला वेतन', ट्रंप ने बताया शटडाउन से कितना हुआ नुकसानUS: '20 हजार उड़ानें रद्द हुईं, दस लाख लोगों को नहीं मिला वेतन', ट्रंप ने बताया शटडाउन से कितना हुआ नुकसानअमेरिका में 43 दिनों तक चले शटडाउन का आखिरकार अंत हो गया है। स्थानीय समय के अनुसार, बुधवार शाम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शटडाउन खत्म करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस से पारित
Read more »

US: 'तुम्हारी कितनी बीवियां हैं?' जब व्हाइट हाउस में ट्रंप ने सीरिया के राष्ट्रपति से पूछा चौंकाने वाला सवालUS: 'तुम्हारी कितनी बीवियां हैं?' जब व्हाइट हाउस में ट्रंप ने सीरिया के राष्ट्रपति से पूछा चौंकाने वाला सवालएक अभूतपूर्व कूटनीतिक घटना के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा का स्वागत किया। अहमद अल शरा को एक समय अमेरिका ने आंतकी
Read more »

US तो नहीं तोड़ पाया तिलिस्‍म! धरती में दबी जिस दुर्लभ ताकत पर इतरा रहा ड्रैगन; चीन के उस गुरूर को तोड़ेगा भारतUS तो नहीं तोड़ पाया तिलिस्‍म! धरती में दबी जिस दुर्लभ ताकत पर इतरा रहा ड्रैगन; चीन के उस गुरूर को तोड़ेगा भारतIndia Rare Earth Policy: वो दौर बीत गया, जब तेल को ही पूरी दुनिया का ताकत माना जाता था. तेल पर कंट्रोल मतलब पूरी दुनिया पर दबदबा, लेकिन वक्त बदल चुका है. अब नए खिलाड़ी मैदान में आ चुके हैं. सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ मिनिरल्स आज सुपरपावर बने हुए हैं.
Read more »

Rs 25,000 Cr Export Mission, New Royalty Rate For Critical Minerals: How India Is Now Thinking Beyond US, ChinaRs 25,000 Cr Export Mission, New Royalty Rate For Critical Minerals: How India Is Now Thinking Beyond US, ChinaIndia has begun recalibrating its economic strategy — one that emphasizes self-reliance, export diversification, and resource security. The recent policy push through the Export Promotion Mission and the revision of royalty rates for critical miner
Read more »

'कई पॉजिटिव डेवलपमेंट...' भारत के लिए आ रही बड़ी खुशखबरी, जल्‍द US से होने वाली है डील!'कई पॉजिटिव डेवलपमेंट...' भारत के लिए आ रही बड़ी खुशखबरी, जल्‍द US से होने वाली है डील!भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि दोनों देशों के बीच इस साल के अंत से पहले डील हो सकती है, क्‍यों कि अमेरिका ने संकेत दिया है कि बातचीत में कई पॉजिटिव डेवलपमेंट हुए हैं.
Read more »

3 KM लंबी मालगाड़ी, 500 KM सीधी पटरी! US का रेल नेटवर्क क्यों है सबसे अलग?3 KM लंबी मालगाड़ी, 500 KM सीधी पटरी! US का रेल नेटवर्क क्यों है सबसे अलग?अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसकी लंबाई और ढांचा कई देशों को पीछे छोड़ देता है. इतना बड़ा नेटवर्क होने के बावजूद यात्री ट्रेनों की स्थिति अलग ही कहानी बताती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:23:55