Warning For Apple Users: भारत सरकार ने Apple डिवाइस यूजर्स को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की है. भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने कुछ चुनिंदा Apple मॉडल्स पर गंभीर कमजोरियां पाई गई हैं जिनका हैकर्स आसानी से फायदा उठा सकते हैं. सरकार ने इससे बचने का भी तरीका बताया है.
Warning For Apple Users : क्या आप भी Apple डिवाइस यूज करते हैं? जवाब अगर हां है तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए. Apple डिवाइस इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए भारत सरकार ने बड़ी चेतावनी जारी कर दी है. भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी CERT-In ने आधिकारिक एडवाइजरी जारी करते हुए में बताया गया है कि Apple के कुछ खास मॉडल और कई प्रोडक्ट्स पर गंभीर सिक्योरिटी थ्रेट मंडरा रहा है, जिसकी वजह से यूजर्स का डेटा चोरी हो सकता है.
आइए जानते हैं इससे बचने के लिए क्या करना होगा. भारत सरकार की एजेंसी ने Apple के कई प्रॉडक्ट्स के लिए हाई लेवल की सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की है. यह चेतावनी उन यूजर्स के लिए है जो पुराने सॉफ्टवेयर वाले डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं. CERT-In ने Apple यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि यूजर्स तुरंत अपने डिवाइस को अपडेट कर लें. ये कमजोरियां हैकर्स को डिवाइस पर गलत कोड चलाने, इनका कंट्रोल लेने, प्राइवेट चैट चुराने या फिर आपके डिवाइस को ही बंद करने की क्षमता रखती है. सभी ऐपल यूजर्स को इस चेतावनी पर ध्यान देना चाहिए. CERT-In ने चेतावनी के साथ कुछ सावधानियां भी बताई है जिससे हैकिंग के खतरे से बचा जा सकता है. इन डिवाइसों पर खतरा Apple के पुराने डिवाइस पर यह खतरा है, खासकर उनमें जो पुराने वर्जन पर चल रहे हैं. अगर आप इनमें से कोई डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएइ. ये डिवाइस हैं- आईफोन और आईपैड ऐपल वॉच ऐपल टीवीओएस मैक Mac विजनओएस सफारी एक्सकोड CERT-In के चेतावनी के अनुसार ये कमियां बहुत खतरनाक हैं. हैकर्स इनका फायदा उठाकर आपके फोन से प्राइवेट जानकारी हासिल कर सकते हैं या फिर आपके डिवाइस पर पूरा कंट्रोल पा सकते हैं. ये भी पढ़ेंः अब YouTube बनेगा आपका AI असिस्टेंट! हर वीडियो से पूछिए कोई भी सवाल, मिलेगा झटपट जवाब तुरंत करें ये काम CERT-In के चेतावनी के बाद ऐपल ने अपने यूजर्स को इन समस्या से बचाने के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है. यूजर्स को आईओएस 26.1, आईपैडओएस 26.1, मैकओएस 15.1 या उससे ऊपर वॉचओएस 11.1, टीवीओएस 18.1, सफारी 17.6.1, विजनओएस 2.1 और एक्सकोड 15.4 पर अपडेट करना चाहिए. ये अपडेट सभी प्रभावित सिस्टम और ऐप्स में Security Patch डालते हैं. इन बातों का भी रखें ध्यान भारत सरकार की कंपनी ने भी यूजर्स को सलाह दी है कि सभी यूजर्स अपने डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें. इसके साथ ही ऑटोमैटिक अपडेट ऑन रखें जिससे नए पैच अपने आप आ जाएं. कहीं से भी ऐप्स डाउनलोड करने से बचें, केवल विश्वसनीय सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड करें. अनजान लिंक पर गलती से भी क्लिक न करें, कभी कभी अनजान लिंक्स भी हमले का जरिया बन सकते हैं. ये भी पढे़ंः कौन-सा फोन यूज करती हैं अंबानी परिवार की छोटी बहू? जानकर दंग रह जाएंगे
Warning For Apple Users Apple Apple Users Warning For Apple Users Government Warning Apple Users India Government Warning For Apple Users Iphone Security Flaw Apple Iphone Apple Ipad ऐपल यूजर्स के लिए चेतावनी ऐपल यूजर्स को भारत सरकार की चेतावनी Apple यूजर्स खतरा CERT-In एडवाइजरी Iphone अपडेट Apple डिवाइस सिक्योरिटी डेटा चोरी से बचें Ios 26.1 अपडेट मैकओएस सुरक्षा Apple वॉच खतरा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Apple TV+ का नाम बदला गया: अब सिर्फ 'Apple TV'Apple ने अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Apple TV+ का नाम बदलकर अब 'Apple TV' कर दिया है। कंपनी ने इसे नई और आकर्षक पहचान बताया है। यह बदलाव चुपचाप किया गया, जिसमें 2019 में लॉन्च हुए प्लेटफॉर्म के भविष्य के बारे में जानकारी दी गई। हालांकि, वेबसाइट पर पुराना लोगो अभी भी दिख रहा है। नाम बदलने से कन्फ्यूजन बढ़ने की भी संभावना है, क्योंकि 'Apple TV' नाम पहले से ही कंपनी के हार्डवेयर डिवाइस और ऐप के लिए इस्तेमाल होता है। कीमत में वृद्धि के बावजूद, Apple TV बिना विज्ञापन वाला स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बना हुआ है।
Read more »
Apple iPhone 18 की परफॉर्मेंस होगी और भी धाकड़, रैम अपग्रेड करेगा AppleApple के आगामी iPhone 18 में रैम को अपग्रेड किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 में 50 अधिक रैम हो सकती है, जो कि ऑन-डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोसेसिंग के लिए जरूरी है। इसके लिए एपल सैमसंग से LPDDR5X RAM की उपलब्धता पर बात कर रहा है। माना जा रहा है कि iPhone 17, 8GB रैम वाला आखिरी मॉडल...
Read more »
iOS 26.1 Update: आईफोन में लिक्विड ग्लास इफेक्ट को कैसे करें डिसेबल, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीकाApple ने iOS 26.
Read more »
Apple Trade In: ஐபோனில் மிகப்பெரிய தள்ளுபடியை வழங்கும் ஆப்பிள் நிறுவனம்Apple Trade In Program: Apple Trade In -இல், ஆப்பிள் உங்கள் பழைய தொலைபேசியை மதிப்பீடு செய்து அதன் மதிப்பைப் பயன்படுத்தி புதிய ஆப்பிள் சாதனத்தை வாங்குவதில் தள்ளுபடியை வழங்கும்.
Read more »
iPhone यूजर्स हो जाइए तैयार! आने वाला है iOS 26.2 अपडेट, ये 5 फीचर्स देखकर आप भी कहेंगे वाह!iOS 26.2 Update: अगर आप iPhone यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए है! Apple इस दिसंबर अपने नए iOS 26.2 अपडेट को रोलआउट करने जा रहा है, जो आपके iPhone के एक्सपीरियंस को और भी स्मार्ट और मेजदार बना देगा. आइए जानते हैं इस नए अपडेट में क्या क्या नए फीचर्स मिलने वाले हैं.
Read more »
Apple यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी: साइबर अटैक का खतरा, तुरंत अपडेट करें डिवाइसभारत सरकार ने Apple डिवाइस यूजर्स के लिए हाई लेवल की सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की है। CERT-In ने पुराने सॉफ्टवेयर वाले डिवाइस इस्तेमाल करने वालों को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है। हैकर्स इन कमजोरियों का फायदा उठाकर निजी जानकारी चुरा सकते हैं, डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं या सर्विस को रोक सकते हैं।
Read more »
