iOS 26.2 Update: अगर आप iPhone यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए है! Apple इस दिसंबर अपने नए iOS 26.2 अपडेट को रोलआउट करने जा रहा है, जो आपके iPhone के एक्सपीरियंस को और भी स्मार्ट और मेजदार बना देगा. आइए जानते हैं इस नए अपडेट में क्या क्या नए फीचर्स मिलने वाले हैं.
iOS 26.2 Update: अगर आप iPhone यूजर हैं या नया iPhone लेने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी. Apple अपने यूजर्स को अगले महीने यानी दिसंबर में बड़ा तोहफा देने जा रहा है. दिसंबर में Apple अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.
2 को रोलआउट करने की तैयारी में है, जिसमें ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो आपके iPhone के इस्तेमाल का पूरा एक्सपीरियंस बदल देंगे. इस अपडेट में न सिर्फ परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा बल्कि कुछ नए स्मार्ट टूल्स और डिजाइन अपग्रेड भी आईफोन में देखने को मिलेंगे. तो आइए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर वो कौन-से हैं टॉप 5 फीचर्स हैं जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे-वाह! यही तो चाहिए था... मिल सकते हैं iOS 26.2 में ये टॉप 5 फीचर्स Apple Music में अब ऑफलाइन लिरिक्स म्यूजिक लवर्स के लिए नए अपडेट में बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है! iOS 26.2 के साथ Apple Music में आखिरकार ऑफलाइन लिरिक्स उपलब्ध होंगे. इसका मतलब है कि अब आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी यात्रा के दौरान या कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी गाने के बोल देख पाएंगे. Apple News ऐप में मिलेगा नया Following टैब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नए अपडेट iOS 26.2 में Apple News ऐप अब पहले से ज्यादा साफ-सुथरा और फोकस्ड नजर आएगा. इस अपडेट में एक नया Following टैब जोड़ा जाएगा. नए टैब की सहायता से यूजर्स अपनी पसंदीदा खबरें या पब्लिकेशन को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे. यह फीचर रीडिंग एक्सपीरियंस को बदल कर रख देगा. नोटिफिकेशन के लिए अब स्क्रीन भी करेगी फ्लैश अलर्ट iOS 26.2 एक्सेसिबिलिटी को भी एक लंबी छलांग देगा, जिसमें एक नया Screen Flash फीचर शामिल किया जाएगा है. अब तक iPhone यूजर्स केवल पीछे वाले कैमरे के फ्लैश का ही इस्तेमाल कर पाते हैं. लेकिन नए अपडेट के आने के बाद नोटिफिकेशन के लिए LED Flash, Screen Flash, या दोनों में से किसी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. यह फीचर सुनने में समस्या वाले यूजर्स के लिए और उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जिनसे अलर्ट अक्सर मिस हो जाते हैं. Live Translation फीचर Apple का AirPods Live Translation फीचर, जो iOS 26 के साथ लॉन्च हुआ था अब आखिरकार यूरोपियन यूनियन के यूजर्स तक पहुंच जाएगा. यह नया फीचर आपको बातचीत के दौरान रियल टाइम में वॉइस ट्रांसलेशन सीधे आपके AirPods में सुनने की सुविधा देगा जिसके लिए आपको बार-बार iPhone की स्क्रीन देखने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए शुरू होगा. लिक्विड ग्लास स्लाइडर Apple लगातार iPhone को पर्सनलाइज करने के ऑप्शनों को बेहतर बनाने में लगा हुआ है. अब लॉक स्क्रीन क्लॉक बैकग्राउंड के लिए एक नया Liquid Glass opacity slider जोड़ा जाएगा. यह टूल यूजर्स को यह तय करने की सुविधा देगा कि उनकी लॉक स्क्रीन घड़ी कितनी फ्रॉस्टेड या लिक्विड दिखाई दे. यह आपके iPhone के लुक को आपकी पसंद के मुताबित तैयार करने की दिशा में एक बड़ा और जरूरी कदम है. ये भी पढ़ेंः Bumper Offer! वेडिंग सीजन में Samsung-LG के 32 इंच वाले Smart TV हो गए 50% सस्ते बोनस फीचर्स पर एक नजर Apple यूजर्स के लिए स्लीप स्कोर मेट्रिक्स को भी बेहतर बना रहा है. यह नींद की क्वालिटी, स्लीप टाइम और रात में जागने के बारे में सही जानकारी देगा, जिससे यूजर अपने सोने के पैटर्न को ट्रैक कर सकेंगे. Urgent Reminders Reminders ऐप में अलार्म और जरूरी कामों के लिए एक नया Urgent टॉगल जोड़ा जाएगा जिससे यूजर्स अपने जरूरी कामों को ज्यादा आसानी से कर सकेंगे. ये भी पढे़ंः Aadhaar vs mAadhaar: 2 आधार ऐप्स ने बढ़ाया कन्फ्यूजन? जानें कौन-सा है बेस्ट और क्यों
Iphone New Features Apple December Update Ios 26.2 Top 5 Features Apple Music Offline Lyrics Screen Flash Alert Airpods Live Translation Liquid Glass Slider Iphone Customization Ios 26.2 अपडेट आईफोन नए फीचर्स Apple दिसंबर तोहफा Ios 26.2 टॉप 5 फीचर्स Apple Music ऑफलाइन लिरिक्स स्क्रीन फ्लैश अलर्ट Airpods लाइव ट्रांसलेशन लिक्विड ग्लास स्लाइडर आईफोन सॉफ्टवेयर अपडेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
₹43,000 डिस्काउंट में मिल रहा 90 हजार वाला iPhone, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डीलiPhone Price Drop: अगर आप कम कीमत में iPhone ढूंढ रहे हैं, तो iPhone 15 Plus एक बढ़िया चॉइस साबित हो सकता है. प्रीमियम फीचर्स और मॉडर्न डिजाइन के साथ यह फोन आपको शानदार एक्पीरियंस देगा. चलिए जानते हैं कहां मिल रही है ये तगड़ी छूट.
Read more »
iphone Air ने रोका iphone Air 2 का रास्ता, लोगों ने नहीं दिखाया उत्साह, अब मूड बदल सकती है ऐपलApple ने सितंबर में आईफोन एयर को लॉन्च किया था। यह ऐपल का सबसे पतला आईफोन है। हालांकि लोगों ने इसे हाथोंहाथ नहीं लिया है। उम्मीद के मुताबिक बिक्री ना होने की वजह से आईफोन एयर 2 के लॉन्च को 2027 तक टाला जा सकता है।
Read more »
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का फिर से बदलेगा डिजाइन? रिपोर्ट्स में खुलासाएप्पल के आईफोन 17 प्रो में पीछे की तरफ असमान टू-टोन फिनिश को लेकर यूजर्स ने शिकायत की थी। अब रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल इस खामी को आईफोन 18 प्रो सीरीज में दूर करने की तैयारी में है। कंपनी एल्यूमीनियम फ्रेम और ग्लास बैक को बेहतर तरीके से मर्ज करके एक यूनिफॉर्म और प्रीमियम डिजाइन पेश करेगी, जिससे फोन का लुक स्मूद और सॉलिड बनेगा। यह बदलाव वायरलेस...
Read more »
ऐपल ने लॉन्च किया 20,300 रुपये का मोजा, जिसे पहनेगा iPhoneऐपल ने 20 हजार रुपये की एक मोजे जैसी एक्सेसरी लॉन्च की है और उसे आप नहीं बल्कि आपका iPhone पहनेगा। चलिए जानते हैं इस नई और अनोखी iPhone एक्सेसरी के बारे में।
Read more »
iOS 26.2 Update: iPhone में आ रहे हैं 8 नए शानदार फीचर्स, बदल देंगे यूजर एक्सपीरियंसएप्पल ने iOS 26.
Read more »
Google का ये ऐप, बताएगा कहां पहुंची आपकी ट्रेन? बिना इंटरेनट भी करेगा कामWhere is My Train by Google ऐप को अब iOS प्लेटफॉर्म के लिए जारी कर दिया है. इसके बाद iPhone यूजर्स इसको इंस्टॉल कर सकते हैं और ट्रेन की लाइव लोकेशन देख सकते हैं. इस ऐप को खासतौर से भारतीयों के लिए तैयार किया है. इसमें पावर सेविंग मोड और ऑफलाइन मोड दिए गए हैं.
Read more »
