Meta AI Speech: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta ने Omnilingual ASR मॉडल लॉन्च किया है, जो अब किसी भी भाषा को समझ सकेगा. यह नया AI स्पीच रिकग्निशन सिस्टम उन लोगों के लिए मददगार साबित होगा जो केवल अपनी स्थानीय या कम बोली जाने वाली भाषाएं बोलते हैं.
Meta AI: मार्क ज़ुकरबर्ग की कंपनी Meta ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पीच रिकग्निशन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी मॉडल लॉन्च किया है, जिसका नाम है ओमनीलिंगुअल ऑटोमैटिक स्पीच रिकग्निशन . यह मॉडल भाषा और AI को मिलाकर एक बड़ी सफलता है, जो अब उन लोगों के लिए भी AI स्पीच का इस्तेमाल संभव बनाता है जो सिर्फ अपनी क्षेत्रीय या कम भाषा एं जानते हैं और अंग्रेजी या दूसरी भाषा एं नहीं बोलते हैं.
AI स्पीच मॉडल की खासियत और फायदे मेटा का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा AI मॉडल है जो 1600 से अधिक भाषाओं और बोलियों को समझ सकता है और पहचान सकता है. यह इसकी सबसे बड़ी खासियत है. इस मॉडल में 500 से ज्यादा ऐसी भाषाओं को शामिल किया गया है जिनके बहुत कम डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद हैं. यह पुरानी प्राचीन और कम होती जा रही भाषाओं के लिए भी पूरी तरह योग्य है. यह मौजूदा भाषाओं जैसे- हिंदी, बांग्ला, तमिल, छत्तीसगढ़ी और अवधि तक के शब्द बोलने के ढंग को भी समझ सकता है. इसका मतलब है कि अब हर भाषा बोलने वाला व्यक्ति लोकल लैंग्वेज में AI से सवाल कर पाएगा और एआई उसी की भाषा में जवाब भी देगा. इससे लोकल लोगों तक AI की पहुंच कई गुना बढ़ जाएगी. यह भी पढ़ें: Fridge Blast: बम की तरह फट सकता है फ्रिज, भूलकर भी न करें ये गलतियां Meta का नया मॉडल काम कैसे करता है? मेटा के मौजूदा वॉइस रिकग्निशन टूल्स अंग्रेजी जैसी चुनिंदा बड़ी भाषाओं तक ही सीमित थे. लेकिन ओमनीलिंगुअल ASR सिस्टम एक दूर की सोच अपनाता है. AI मॉडल को खास भाषाओं के बड़े डेटासेट पर ट्रेन किया जाता है, लेकिन कम रिसोर्स वाली भाषाओं के लिए यह डेटा नहीं होता. मेटा ने इस चुनौती को दूर करने के लिए ऐसी तकनीकों का इस्तेमाल किया है जो अलग-अलग भाषाओं के बीच समानताएं ढूंढती हैं और बहुत कम डेटा से सीखने में सक्षम होती हैं. यह मॉडल एक ही फ्रेम के अंदर कई भाषाओं को प्रोसेस करने में सक्षम है, जिससे यह अलग-अलग लैंग्वेज इनपुट को पहचानता है और उनमें जवाब भी दे सकता है. मेटा ने इस नए सिस्टम को ओपन सोर्स के रूप में पेश किया है, जिससे डेवलपर्स और शोधकर्ता इसका इस्तेमाल और सुधार कर सकते हैं. कुल मिलाकर यह मॉडल भाषाओं की एकता की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह भी पढ़ें: Dating App पर हुआ प्यार, फिर लगा ₹1.29 करोड़ का चूना, ऐसे फंसाया जाल में
Meta AI Meta AI Speech Omnilingual ASR 1600 Languages Rare Languages Automatic Speech Recognition Hindi Bangla Tamil Speech Model AI Voice Recognition Mark Zuckerberg Meta Ceo मेटा मेटा एआई स्पीच मॉडल ओमनीलिंगुअल ऑटोमैटिक स्पीच रिकग्निशन मॉडल फेसबुक भाषा हिंदी तमिल बांग्ला मेटा एआई स्पीच ओमनीलिंगुअल एएसआर 1600 भाषाएं ओपन सोर्स मॉडल मार्क ज़ुकरबर्ग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
குறைந்த விலையில் எக்கசக்க நன்மைகள்.. Airtel பயனர்களுக்கு அடிச்சது ஜாக்பாட்இந்த திட்டத்தில் நீங்கள் தினசரி டேட்டா, அன்லிமிடெட் காலிங், இலவச SMS மற்றும் HelloTune, AI கருவி சந்தாக்கள் மற்றும் OTT அணுகல் போன்ற கூடுதல் நன்மைகளை வழங்கப்படும்.
Read more »
Meta Alert पर 10 मिनट में पहुंची पुलिस, फिरोजाबाद में बचाई फाइनेंसकर्मी की जानफिरोजाबाद में रामगढ़ पुलिस ने मेटा अलर्ट मिलने पर तत्परता दिखाते हुए एक फाइनेंसकर्मी की जान बचाई। युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की पोस्ट डाली थी, जिसमें उसने क़र्ज़ से परेशान होकर कपूर की गोली खाने की बात कही थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया और उसकी काउंसिलिंग...
Read more »
जयमाला के समय टूटा स्टेज, पंडित के साथ दूल्हा-दुल्हन भी जमीन पर गिरे, रिश्तेदारों में मच गई चीख पुकारWedding Funny AI Video: डेली सोशल मीडिया पर कितनी सारी AI वीडियो वायरल होती रहती हैं, ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
1600 रुपये की EMI... लाखों की बचत! i20 और Exter पर बंपर छूटHyundai Discount Offer: हुंडई मोटर इंडिया इस महीने अपने कारों के विस्तृज रेंज पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर पेश कर रही है.
Read more »
AI फूड डिलीवरी स्कैम: नकली तस्वीरों से धोखाधड़ी, AI का गलत इस्तेमालAI तकनीक का दुरुपयोग करके फूड डिलीवरी कंपनियों को धोखा देने का नया तरीका सामने आया है, जिसमें लोग AI से एडिट की गई तस्वीरों का इस्तेमाल करके रिफंड का दावा कर रहे हैं। यह एक बढ़ती हुई समस्या है जिसके खिलाफ कानून और तकनीकी समाधान खोजे जा रहे हैं।
Read more »
VIRAL: जंगल के राजा और रानी के सामने गिरी छोटी सी बच्ची, बेटी को बचाने के लिए मां की लगाई जान की बाजीMother Save Daughter Video: रोजाना सोशल मीडिया पर इतनी सारी AI वीडियो वायरल होती हैं, जिसे देखकर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
