iphone Air ने रोका iphone Air 2 का रास्‍ता, लोगों ने नहीं द‍िखाया उत्‍साह, अब मूड बदल सकती है ऐपल

Iphone Air News

iphone Air ने रोका iphone Air 2 का रास्‍ता, लोगों ने नहीं द‍िखाया उत्‍साह, अब मूड बदल सकती है ऐपल
Iphone Air SalesIphone Air Less SalesIphone Air 2
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 24 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 51%

Apple ने सितंबर में आईफोन एयर को लॉन्च किया था। यह ऐपल का सबसे पतला आईफोन है। हालांक‍ि लोगों ने इसे हाथोंहाथ नहीं ल‍िया है। उम्‍मीद के मुताब‍िक ब‍िक्री ना होने की वजह से आईफोन एयर 2 के लॉन्‍च को 2027 तक टाला जा सकता है।

ऐपल ने इसी साल सितंबर महीने में iPhone 17 सीरीज के फोन लॉन्च किए थे। इनका लोगों में जबरदस्त क्रेज था। इस सीरीज के साथ ही ऐपल ने आईफोन एयर भी लॉन्च किया था। लॉन्च होने से पहले तक इसकी खूब चर्चा रही, लेकिन बाद में लोगों को यह उतना पसंद नहीं आया, जितना ऐपल के बाकी फोन आए। जितनी कंपनी को उम्मीद थी, उस हिसाब से आईफोन एयर की बिक्री नहीं हुई। अब नतीजा ये है कि ऐपल नए आईफोन एयर 2 को 2027 तक टाल सकती है। ऐपल इस असमंजस में है कि इसका अगला मॉडल बनाए या नहीं। लेकिन नई रिपोर्ट में इतना जरूर साफ हो गया है कि साल 2026 में आईफोन एयर 2 नहीं आने वाला है। कंपनी को बदलनी पड़ी योजनाद इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट कहती है कि मौजूदा मॉडल की बिक्री इतनी कम रही कि कंपनी आईफोन एयर को लेकर अपनी रणनीति बदल रही है। पहले कंपनी की यही प्लानिंग थी कि आईफोन एयर 2 अगले साल यानी सितंबर 2026 में आईफोन 18 सीरीज के साथ आएगा। लेकिन अब बिक्री के नतीजे देखकर कंपनी इसे आईफोन 18 सीरीज के साथ लाना नहीं चाहती।प्रोडक्शन भी घटा दिया गया है आईफोन एयर की बिक्री कम होने के कारण इसका प्रोडक्शन भी घटा दिया गया है। फोन के शिपमेंट भी घटाए गए हैं। ऐपल की बड़ी पार्टनर फॉक्सकॉन ने लगभग सभी प्रोडक्शन लाइन बंद कर दी हैं। इस महीने के अंत तक आईफोन एयर बनाना पूरी तरह बंद हो सकता है।ऐपल का सबसे पबता दें कि आईफोन एयर की ज्यादा चर्चा इसलिए थी क्योंकि, यह फोन बहुत पतला है, सिर्फ 5.

6 mm मोटा है। इसमें सिम कार्ड की जगह eSIM है और अंदर का स्ट्रक्चर भी ऐसा बनाया गया है कि बैटरी के लिए ज्यादा जगह मिले, यही कारण है कि फिजिकल सिम की बजाय भी ई-सिम के साथ यह लॉन्च हुआ।फोन में पावरफुल A19 प्रो चिपआईफोन एयर पतला और हल्का है, इसकी टाइटेनियम बॉडी है। फोन में पावरफुल A19 प्रो चिप है। iOS 26 सिस्टम जिसमें नई ऐपल इंटेलिजेंस सुविधाएं हैं। इसमें सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले प्रोमोशन के साथ, पूरे दिन चलने वाली बैटरी और आगे-पीछे नई सिरेमिक शील्ड है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Iphone Air Sales Iphone Air Less Sales Iphone Air 2 Apple Will Not Launch Iphone Air 2 In 2026 Iphone Air News आईफोन एयर बिक्री आईफोन एयर 2026 में नहीं आएगा आईफोन एयर 2

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

‘Struggling For 10 Years… No One Cares About Health’: How Delhi Residents React To Surging Air Pollution‘Struggling For 10 Years… No One Cares About Health’: How Delhi Residents React To Surging Air PollutionProtests erupted at India Gate over Delhi’s worsening air pollution; residents demanded clean air, several were detained, and AAP accused BJP of manipulating AQI data to downplay the crisis.
Read more »

1 नहीं 2 कैमरा, Apple iPhone Air के अपग्रेड वर्जन में होने जा रहा बदलाव, मिलेंगे ये नए फीचर1 नहीं 2 कैमरा, Apple iPhone Air के अपग्रेड वर्जन में होने जा रहा बदलाव, मिलेंगे ये नए फीचरApple iPhone Air को लॉन्च हुए अभी दो महीने हुए हैं और अब अपग्रेड मॉडल को लेकर बड़ा खुलासा हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone Air 2 में बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें स्लिम और स्लीक डिजाइन को मेंटेनेंस करके रखा जाएगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »

Motorola का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला फ्लैगशिप 5G फोन, iPhone Air को देगा टक्कर?Motorola का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला फ्लैगशिप 5G फोन, iPhone Air को देगा टक्कर?मोटोरोला ने हाल ही में एज 70 लॉन्च किया है, लेकिन अब खबरें हैं कि कंपनी फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा पेश करने की तैयारी में है। इसमें 1.
Read more »

सस्ते में खरीद सकते हैं iPhone 16, मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंटसस्ते में खरीद सकते हैं iPhone 16, मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंटiPhone 16 Discount Offer: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iPhone 16 पर मिल रहे ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
Read more »

iPhone Air 2 के लॉन्च में हो सकती है देरी, दो प्रोडक्ट्स पर कंपनी का फोकसiPhone Air 2 के लॉन्च में हो सकती है देरी, दो प्रोडक्ट्स पर कंपनी का फोकसएप्पल ने हाल ही में लॉन्च हुए iPhone Air की खराब बिक्री के कारण इसके अगले वर्जन, iPhone Air 2, के लॉन्च में देरी कर सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने मौजूदा iPhone Air का उत्पादन कम कर दिया है, क्योंकि इसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। एप्पल अब 2026 में iPhone 18 Pro और एक फोल्डेबल iPhone पर ध्यान केंद्रित कर सकता है, जबकि iPhone Air 2...
Read more »

₹43,000 डिस्काउंट में मिल रहा 90 हजार वाला iPhone, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील₹43,000 डिस्काउंट में मिल रहा 90 हजार वाला iPhone, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डीलiPhone Price Drop: अगर आप कम कीमत में iPhone ढूंढ रहे हैं, तो iPhone 15 Plus एक बढ़िया चॉइस साबित हो सकता है. प्रीमियम फीचर्स और मॉडर्न डिजाइन के साथ यह फोन आपको शानदार एक्पीरियंस देगा. चलिए जानते हैं कहां मिल रही है ये तगड़ी छूट.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:35:37