iPhone Price Drop: अगर आप कम कीमत में iPhone ढूंढ रहे हैं, तो iPhone 15 Plus एक बढ़िया चॉइस साबित हो सकता है. प्रीमियम फीचर्स और मॉडर्न डिजाइन के साथ यह फोन आपको शानदार एक्पीरियंस देगा. चलिए जानते हैं कहां मिल रही है ये तगड़ी छूट.
Bumper Discount On iPhone: अगर आप आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा कीमत के कारण नहीं ले पाते हैं, तो iPhone 15 Plus इस समय मार्केट में एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. यह 6.7 इंच की शानदार सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले वाला आईफोन अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले बेहद सस्ते दाम पर मिल रहा है.
ग्राहक रिलायंस डिजिटल पर मिल रही डील्स का फायदा उठाकर ₹43,000 तक की बंपर बचत कर सकते हैं. यह डील इसे खरीदने के लिए सबसे शानदार iPhones में से एक बनाती है. iPhone 15 Plus पर बंपर ऑफर iPhone 15 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट सितंबर 2023 में ₹89,900 में लॉन्च हुआ था. यह मॉडल इस समय रिलायंस डिजिटल पर ₹50,900 में लिस्ट किया गया है. अगर आप IDBI डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 10% इंस्टेंट डिस्काउंट यानी ₹4,000 तक मिल सकता है. बैंक ऑफर का इस्तेमाल करने के बाद इस आईफोन की कीमत सिर्फ ₹46,900 हो जाएगी. यानी कि लॉन्च प्राइस से पूरे ₹43,000 सस्ता मिलेगा. यह भी पढ़ें: WhatsApp, Google और UPI को ठेंगा दिखाता है चीन, इस्तेमाल करता है ये एडवांस देसी ऐप्स iPhone 15 Plus के दमदार स्पेसिफिकेशंस iPhone 15 Plus शानदार फीचर्स से लैस है, जो इसे वैल्यू फॉर मनी डील बनाता है. इसमें 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जो 1290x2796 पिक्सल का रेजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. यह फोन हेक्सा कोर Apple A16 बायोनिक प्रोसेसर से लैस है और iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें रियर में 48MP का वाइड एंगल कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 12MP का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा मिलता है. एक्स्ट्रा फीचर्स यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं. इसका डिजाइन स्लीक है और इसका वजन 201 ग्राम है. यह भी पढ़ें: नहीं पड़ना मोहब्बत के चक्कर में... Perplexity के CEO बोले- AI Girlfriend कर देगी...
Iphone Apple Iphone 15 Iphone 15 Series Iphone 15 Price Iphone 15 Plus Price Discount On Iphone 15 Plus Iphone 15 Plus Price Offers On Iphone 15 Plus Iphone 15 Plus Specifications Reliance Digital Tim Cook Iphone 15 Plus Price Drop Iphone 15 Plus Price Cut आईफोन 15 प्लस आईफोन आईफोन 15 एप्पल रिलायंस डिजिटल डिस्काउंट आईफोन पर डिस्काउंट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 90 वकीलों को दिया वरिष्ठ एडवोकेट का दर्जा, पांच महिला वकील भी शामिलइलाहाबाद हाईकोर्ट ने 90 अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा दिया है, जिनमें पांच महिला वकील भी शामिल हैं. इस प्रक्रिया के बाद कुल सीनियर एडवोकेट की संख्या 230 हो गई है. प्रयागराज प्रधान पीठ में अब 173 और लखनऊ बेंच में 57 वरिष्ठ अधिवक्ता हैं. चयन प्रक्रिया साक्षात्कार और फुल कोर्ट मीटिंग के जरिए पूरी की गई. अधिसूचना रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की.
Read more »
Motorola का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला फ्लैगशिप 5G फोन, iPhone Air को देगा टक्कर?मोटोरोला ने हाल ही में एज 70 लॉन्च किया है, लेकिन अब खबरें हैं कि कंपनी फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा पेश करने की तैयारी में है। इसमें 1.
Read more »
सस्ते में खरीद सकते हैं iPhone 16, मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंटiPhone 16 Discount Offer: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iPhone 16 पर मिल रहे ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
Read more »
Bareilly News: सरकारी विभागों को 90 करोड़ गृहकर बकाया पर नोटिस, 15 तक करना होगा जमाबरेली नगर निगम ने सरकारी विभागों को गृहकर बकाया पर नोटिस जारी किया है, जिसमें जल निगम, पुलिस और कलेक्ट्रेट जैसे विभाग शामिल हैं। निगम ने निजी भवन स्वामियों से भी गृहकर जमा करने की अपील की है, जिससे 58 हजार से अधिक लोगों ने बकाया जमा किया है। एक लाख से अधिक के बकाएदारों को अंतिम नोटिस दिया गया है। सरकारी विभागों पर 90 करोड़ से अधिक का गृहकर बकाया...
Read more »
iPhone Air 2 के लॉन्च में हो सकती है देरी, दो प्रोडक्ट्स पर कंपनी का फोकसएप्पल ने हाल ही में लॉन्च हुए iPhone Air की खराब बिक्री के कारण इसके अगले वर्जन, iPhone Air 2, के लॉन्च में देरी कर सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने मौजूदा iPhone Air का उत्पादन कम कर दिया है, क्योंकि इसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। एप्पल अब 2026 में iPhone 18 Pro और एक फोल्डेबल iPhone पर ध्यान केंद्रित कर सकता है, जबकि iPhone Air 2...
Read more »
ZTE Blade V80 Vita: iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च?ZTE अपने नए स्मार्टफोन ZTE Blade V80 Vita को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसका डिजाइन iPhone 17 Pro से प्रेरित हो सकता है। हालिया रिपोर्ट्स और लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पतले बेज़ल होंगे। फोन की कीमत कम होने की संभावना है।
Read more »
