Apple ने अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Apple TV+ का नाम बदलकर अब 'Apple TV' कर दिया है। कंपनी ने इसे नई और आकर्षक पहचान बताया है। यह बदलाव चुपचाप किया गया, जिसमें 2019 में लॉन्च हुए प्लेटफॉर्म के भविष्य के बारे में जानकारी दी गई। हालांकि, वेबसाइट पर पुराना लोगो अभी भी दिख रहा है। नाम बदलने से कन्फ्यूजन बढ़ने की भी संभावना है, क्योंकि 'Apple TV' नाम पहले से ही कंपनी के हार्डवेयर डिवाइस और ऐप के लिए इस्तेमाल होता है। कीमत में वृद्धि के बावजूद, Apple TV बिना विज्ञापन वाला स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बना हुआ है।
Apple ने अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Apple TV+ का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है. अब यह सर्विस सिर्फ “ Apple TV” के नाम से जानी जाएगी. कंपनी ने इसे अपनी “vibrant new identity” यानी नई और आकर्षक पहचान बताया है.
दिलचस्प बात यह है कि Apple ने यह घोषणा बहुत चुपचाप की- कंपनी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट “F1 The Movie” की रिलीज डेट 12 दिसंबर 2025 बताते हुए प्रेस रिलीज के आख़िरी हिस्से में बस एक लाइन में नाम बदलने की जानकारी दी. 2019 में हुई थी शुरुआत Apple TV+ को नवंबर 2019 में लॉन्च किया गया था. यह प्लेटफॉर्म “The Morning Show” जैसी बड़ी सीरीज के साथ शुरू हुआ था, जिसमें हॉलीवुड के नामी सितारे नजर आए थे. पिछले छह सालों में इस प्लेटफॉर्म ने सैकड़ों अवॉर्ड्स जीते हैं और अब तक यह Apple की एंटरटेनमेंट स्ट्रैटेजी का बड़ा हिस्सा रहा है. यह पहली बार है जब लॉन्च के बाद Apple ने अपने इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का नाम बदला है. अभी भी वेबसाइट पर दिख रहा है पुराना लोगो हालांकि, अभी तक Apple की वेबसाइट और ऐप्स पर Apple TV+ का पुराना लोगो ही दिखाई दे रहा है. कंपनी ने यह नहीं बताया है कि नया नाम और लोगो कब तक पूरी तरह से अपडेट हो जाएगा या इसके विजुअल्स में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि Apple आने वाले हफ्तों में अपने ऐप्स और टीवी इंटरफेस में यह अपडेट धीरे-धीरे लागू करेगा. नाम से बढ़ी कन्फ्यूजन यह नाम बदलने का फैसला जहां एक तरफ नई पहचान की तरफ इशारा करता है, वहीं इससे कन्फ्यूजन भी बढ़ गई है. दरअसल, “Apple TV” नाम पहले से ही कंपनी के टीवी सेट-टॉप बॉक्स डिवाइस और उसके ऐप के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. अब कंपनी के पास एक ही नाम से तीन अलग-अलग प्रोडक्ट्स हो गए हैं- 1. Apple TV 2. Apple TV 3. Apple TV इससे यूजर्स के लिए यह समझना मुश्किल हो सकता है कि “Apple TV” आखिर किस प्रोडक्ट की बात कर रहा है. बढ़ी कीमत, लेकिन कोई एड नहीं Apple ने अगस्त 2025 में अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की कीमत 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाई थी. अब इसकी नई कीमत $12.99 प्रति माह है. इसके बावजूद Apple TV अब भी एकमात्र ऐसा बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसने अपने प्लेटफॉर्म पर एड शामिल नहीं किए हैं. हालांकि, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि Apple भविष्य में Netflix और Disney+ की तरह एड-आधारित प्लान भी ला सकता है ताकि ज्यादा यूजर्स को आकर्षित किया जा सके. जीते सैकड़ों अवॉर्ड्स, मिला ऑस्कर तक Apple TV के ओरिजिनल कंटेंट ने अब तक 553 अवॉर्ड्स जीते हैं और 2,562 बार नॉमिनेट हुआ है. इनमें से कई शो जैसे “Ted Lasso”, “Severance”, और “The Studio” को Emmy Awards मिले हैं. यह प्लेटफॉर्म तब सुर्खियों में आया जब इसकी फिल्म “CODA” ने ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर अवॉर्ड जीता था — जो किसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए ऐतिहासिक जीत थी. Apple की नई स्ट्रैटेजी Apple के इस रिब्रांडिंग फैसले को कंपनी की नई मीडिया स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है. ब्रांडिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब अपने “Apple TV” को एक यूनिफाइड एंटरटेनमेंट ब्रांड के रूप में पेश करना चाहती है, जिसमें हार्डवेयर, ऐप्स और स्ट्रीमिंग कंटेंट सब कुछ एक ही पहचान के तहत आए. यह कदम बताता है कि Apple अब अपने प्रोडक्ट्स के बीच की सीमाओं को धीरे-धीरे खत्म कर एकीकृत अनुभव देने की दिशा में बढ़ रहा है.
Apple Apple TV Apple TV+ स्ट्रीमिंग नाम परिवर्तन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AI की शक्ति: एक डेंटिस्ट का Apple तक का सफरआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कार्य करने के तरीके को बदल रहा है, और लोग AI की सहायता से नए करियर बना रहे हैं। एक भारतीय मूल के डेंटिस्ट ने AI का उपयोग करके Apple में जगह बनाई। उन्होंने डेंटिस्ट की पढ़ाई पूरी करने के बाद, AI में अपना करियर बनाया और डेटा एनालिस्ट के रूप में काम किया।
Read more »
AI फोटो रिमूवल में Apple पीछे क्यों? वजह जानकर Android यूजर्स भी करेंगे तारीफ!आजकल AI फोटो एडिटिंग टूल्स काफी लोकप्रिय हैं। Apple के AI फोटो रिमूवल फीचर की तुलना में Android बेहतर प्रदर्शन करते हैं, क्योंकि Apple अपनी प्राइवेसी पॉलिसी के कारण सभी AI कार्य डिवाइस पर ही करता है, जिससे डेटा सुरक्षित रहता है। जबकि एंड्रॉइड में डेटा सर्वर पर भेजा जाता है, जिससे प्राइवेसी का खतरा होता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि Apple का यह...
Read more »
करियर बदला-जिंदगी बदली, दांतों के डॉक्टर को Apple ने इसलिए दी AI इंजीनियर की नौकरीApple कंपनी में काम करने का सपना कई लोगों का होता है. वहीं भारत में जन्म अंशुल गांधी कभी डेंटल डॉक्टर थे और आज वह ऐपल में बतौर AI इंजीनियर नौकरी कर रहे हैं. उनकी कहानी कई लोगों को इंस्पायर करने वाली है. आइए उनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
Apple ने दिया फैन्स को जोरदार झटका! रिटायर किया सबसे पॉपुलर App, 10 लाख लोगों ने किया था डाउनलोडClips Video App Shutdown: टेक की दुनिया की बड़ी कंपनी ने अपने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपने लोकप्रिय वीडियो-एडिटिंग ऐप को बंद करने का फैसला लिया है.
Read more »
TV presenter Death: ভেবেছিলেন সামান্য জ্বর, সর্দি! আচমকাই হদরোগে আক্রান্ত হয়ে শেষ ৪১-এর জনপ্রিয় টিভি সঞ্চালক...TV Presenter Dies After Mistaking Heart Attack for Common Cold at age of 41
Read more »
iPhone 17 के बाद Apple अब लाएगा स्मार्ट Glasses की क्रांति! फोन और वॉच दोनों को कर देगी फीकाBloomberg की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह ग्लासेस visionOS पर चलेंगे- वही सॉफ्टवेयर जो Apple के Vision Pro हेडसेट को पावर देता है. यानी यह चश्मा, Apple के मिक्स्ड रियलिटी और AI को एक नए स्तर पर ले जाएगा.
Read more »
