iPhone 17 के बाद Apple अब लाएगा स्मार्ट Glasses की क्रांति! फोन और वॉच दोनों को कर देगी फीका

Apple AI Smart Glasses News

iPhone 17 के बाद Apple अब लाएगा स्मार्ट Glasses की क्रांति! फोन और वॉच दोनों को कर देगी फीका
Apple Visionos GlassesApple Wearable 2026Apple Glasses Health Tracking
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 63%

Bloomberg की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह ग्लासेस visionOS पर चलेंगे- वही सॉफ्टवेयर जो Apple के Vision Pro हेडसेट को पावर देता है. यानी यह चश्मा, Apple के मिक्स्ड रियलिटी और AI को एक नए स्तर पर ले जाएगा.

Apple अब अपने अगले बड़े AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रहा है. यह सिर्फ चश्मा नहीं होगा, बल्कि एक ऐसा स्मार्ट डिवाइस होगा जो फोटो ले सकेगा, म्यूजिक चला सकेगा, हेल्थ ट्रैक करेगा और यहां तक कि voice assistant की तरह काम करेगा.

Bloomberg की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यह ग्लासेस visionOS पर चलेंगे- वही सॉफ्टवेयर जो Apple के Vision Pro हेडसेट को पावर देता है. यानी यह चश्मा, Apple के मिक्स्ड रियलिटी और AI को एक नए स्तर पर ले जाएगा. Vision Pro से अलग, लेकिन ज्यादा प्रैक्टिकल Apple ने पहले Vision Pro लॉन्च किया था, जो एक एडवांस ARVR हेडसेट है. हालांकि, इसका भारी डिजाइन, उंची कीमत और सीमित ऐप सपोर्ट के कारण यह सिर्फ प्रोफेशनल्स और टेक-एंथुजियास्ट तक सीमित रहा. अब कंपनी का ध्यान ऐसे प्रोडक्ट पर है जिसे हर रोज इस्तेमाल किया जा सके — यानी हल्का, स्टाइलिश और प्रैक्टिकल. AI Smart Glasses इस दिशा में Apple की अगली बड़ी चाल साबित हो सकते हैं. दो मोड में काम करेंगे ये स्मार्ट ग्लासेस रिपोर्ट के अनुसार, Apple के ये स्मार्ट ग्लासेस दो अलग-अलग मोड में काम करेंगे- • जब इन्हें Mac से जोड़ा जाएगा, तो यह पूरा visionOS वर्जन चला पाएंगे. • वहीं iPhone से कनेक्ट होने पर यह एक लाइट, मोबाइल-फ्रेंडली इंटरफेस दिखाएंगे. इस तरह ये ग्लासेस काम और पर्सनल लाइफ दोनों के लिए एक परफेक्ट ऑल-इन-वन डिवाइस बन सकते हैं, जो Apple के पूरे इकोसिस्टम से स्मूद तरीके से जुड़ जाएगा. Apple का प्लस पॉइंट: डिजाइन + इकोसिस्टम Apple की सबसे बड़ी ताकत है उसके स्लीक डिजाइन और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस. iPhone, Apple Watch और AirPods की सफलता इसी वजह से हुई — उन्होंने नए फीचर्स देने के साथ-साथ Apple इकोसिस्टम को और मजबूत किया. अब अगर इन स्मार्ट ग्लासेस में हेल्थ ट्रैकिंग फीचर भी आता है, तो यह Apple Watch की तरह ही धीरे-धीरे एक हेल्थ साथी के रूप में विकसित हो सकता है. बढ़ती प्रतिस्पर्धा: Meta और Samsung भी रेस में स्मार्ट ग्लासेस का बाजार अब तेजी से गर्म हो रहा है. • Meta ने पहले ही अपने Ray-Ban Smart Glasses लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत $799 से शुरू होती है. • वहीं Samsung और Google मिलकर अपने स्मार्ट ग्लासेस तैयार कर रहे हैं. इसके बावजूद, Apple की पहचान एक प्रीमियम कंज्यूमर प्रोडक्ट मेकर के रूप में है, इसलिए जब भी Apple इस मार्केट में कदम रखेगा, पूरा टेक वर्ल्ड उसे करीब से देखेगा. पहले वर्जन में डिस्प्ले नहीं होगा Bloomberg के Mark Gurman के मुताबिक, Apple के पहले वर्जन में लेंस के अंदर कोई डिस्प्ले नहीं होगा. शुरुआती मॉडल में मिल सकते हैं ये फीचर्स: • इन-बिल्ट स्पीकर्स • कैमरा और AI वॉइस कंट्रोल • बेसिक हेल्थ सेंसर भविष्य के वर्जन में ये ग्लासेस ऑगमेंटेड रियलिटी फीचर्स के साथ आ सकते हैं और Vision Pro लाइन के साथ को-एक्सिस्ट कर सकते हैं. कंपनी साल 2026 में इसका पहला अनाउंसमेंट, और 2027 में कमर्शियल लॉन्च करने की योजना बना रही है. क्यों गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं Apple Smart Glasses Apple के लिए यह कदम किसी हेडसेट से दूरी बनाना नहीं बल्कि मेनस्ट्रीम वेयरेबल टेक्नोलॉजी को अपनाने की दिशा में एक बदलाव है. Vision Pro अपने इनोवेशन के बावजूद अभी भी आम यूजर्स के लिए बहुत महंगा और भारी है. वहीं स्मार्ट ग्लासेस एक ऐसा गैजेट हो सकता है जिसे लोग हर दिन पहन सकें, जैसे आज स्मार्टवॉच या फोन. अगर Apple इसमें AI-आधारित स्मार्ट फीचर्स को हल्के और फैशनेबल डिजाइन में ला पाया, तो यह सिर्फ एक डिवाइस नहीं बल्कि नई टेक कैटेगरी की शुरुआत होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Apple Visionos Glasses Apple Wearable 2026 Apple Glasses Health Tracking Apple Smart Glasses Launch AI Glasses 2027 Apple AR Glasses एप्पल स्मार्ट ग्लासेस एप्पल AI चश्मा एप्पल Visionos ग्लासेस एप्पल वेयरेबल 2026 एप्पल ग्लास लॉन्च डेट एप्पल हेल्थ ट्रैकिंग ग्लास AI स्मार्ट चश्मा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

iPhone 16 Pro के दाम भरभरा कर गिरे, फ्लिपकार्ट दे रहा Apple के फोन पर 50 हजार रुपये तक की छूटiPhone 16 Pro के दाम भरभरा कर गिरे, फ्लिपकार्ट दे रहा Apple के फोन पर 50 हजार रुपये तक की छूटApple iPhone 16 Pro Price Drop: यदि आप भी ऐपल का आईफोन खरीदने के इच्छुक हैं, तो iPhone 16 Pro पर भारी छूट मिल रही है। आप इसे 50 हजार रुपये तक की छूट में खरीद सकते हैं। चलिए, जानते हैं कि यह डील आपको कैसे मिल सकती है।
Read more »

Gurugram Weather: गुरुग्राम में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, तापमान 17.6 डिग्री तक पहुंचाGurugram Weather: गुरुग्राम में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, तापमान 17.6 डिग्री तक पहुंचागुरुग्राम में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, तापमान 17.
Read more »

दिवाली की सफाई में मिले 2000 नोटों की गड्डी, इतनी ज्यादा कीमत में आ जाए 2 iPhone 17; लोगों ने लिए जमकर मजेदिवाली की सफाई में मिले 2000 नोटों की गड्डी, इतनी ज्यादा कीमत में आ जाए 2 iPhone 17; लोगों ने लिए जमकर मजेDiwali Cleaning: दीवाली की सफाई के दौरान एक महिला को पुराने डीटीएच बॉक्स से ₹2 लाख के पुराने 2000 रुपये वाले नोट मिले. सोशल मीडिया पर यह घटना वायरल हो गई, जानिए लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं और अब इस पैसे का क्या होगा.
Read more »

KBC 17: 'मुझे रूल्स बताने मत बैठो', अमिताभ बच्चन संग एक बच्चे ने की बदतमीजी, Video देख भड़कें फैंसKBC 17: 'मुझे रूल्स बताने मत बैठो', अमिताभ बच्चन संग एक बच्चे ने की बदतमीजी, Video देख भड़कें फैंसमनोरंजन | टेलीविज़न: Kaun Banega Crorepati 17: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 के लेटेस्ट एपिसोड में एक बच्चे की हरकत देख सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं.
Read more »

iPhone 17 सीरीज के बाद अब Apple लॉन्च करेगा ये 3 नए प्रोडक्ट, देखें क्या कुछ रहेगा खासएपल जल्द ही M5 चिपसेट के साथ 14-इंच MacBook Pro और iPad Pro 2025 लॉन्च कर सकता है। Apple Vision Pro का अपडेटेड वर्जन भी आने की उम्मीद है। ये प्रोडक्ट्स ऑनलाइन सॉफ्ट लॉन्च के जरिए पेश किए जाएंगे। iPad Pro में नया सेल्फी कैमरा और बेहतर M5 चिपसेट मिल सकता है, जो परफॉर्मेंस को...
Read more »

इस हफ्ते Apple करने वाला है बड़ा ऐलान, iPhone 17 सीरीज के बाद ये 3 धांसू प्रोडक्ट होंगे लॉन्च!इस हफ्ते Apple करने वाला है बड़ा ऐलान, iPhone 17 सीरीज के बाद ये 3 धांसू प्रोडक्ट होंगे लॉन्च!Apple new product: एप्पल एक बार फिर बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी कर रहा है. iPhone 17 सीरीज के बाद जल्द ही तीन नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकता है. इन प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन लॉन्च करके मार्केट में उतारा जाएगा. आइए जानते हैं क्या है इस एप्पल सरप्राइज के अंदर छिपा धमाका.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:45:49