WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन की हार के साथ दोहरा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

WPL 2026 News

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन की हार के साथ दोहरा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
Cricket NewsJemimah RodriguesWomen’S Premier League
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 30 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

Jemimah Rodrigues News: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर यह जुर्माना उनकी टीम के स्लो ओवर रेट के कारण लगा है। WPL मैनेजमेंट ने इसकी पुष्टि कर दी है।

वडोदरा: दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार रात दोहरा झटका लगा है। पहले टीम को अहम मैच में गुजरात जॉइंट्स के हाथों महज 3 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए इस मैच में स्लो ओवर रेट के लिए उस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है। विमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के मैच में यह जुर्माना दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर लगाया गया है। WPL मैनेजमेंट ने इस कार्रवाई की पुष्टि कर दी है।इस सीजन में पहली बार लगा किसी पर जुर्माना WPL मैनेजमेंट ने जुर्माने की जानकारी देते हुए कहा,'दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना वडोदरा में मंगलवार को गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ मैच में उनकी टीम के स्लो ओवर रेट के लिए लगाया गया है। मैनेजमेंट ने यह भी बताया है कि यह किसी टीम पर न्यूनतम ओवर रेट से जुड़े WPL कोड ऑफ कंडक्ट के नियम तोड़ने के लिए इस सीजन में पहला आरोप लगा है, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स पर 12 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है।चौथे स्थान पर खिसक गई है दिल्लीदिल्ली कैपिटल्स टीम को इस जुर्माने के अलावा गुजरात जॉइंट्स से मिली हार के बाद अंकतालिका में भी नुकसान हुआ है। दिल्ली की टीम अब चौथे स्थान पर खिसक गई है। उसके छह अंक हैं और उसका नेट रनरेट - 0.

164 का है। इसके चलते पहले तीन स्थान में शामिल रहने और प्लेऑफ में स्थान बनाने की जंग और ज्यादा कड़ी हो गई है। दिल्ली अब 1 फरवरी को अपने आखिरी लीग मैच में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ उतरेगी, जो उसके लिए एक तरीके से नॉकआउट मैच रहेगा। रोड्रिग्स ने की स्नेह राणा-निकी प्रसाद की तारीफअपनी टीम की 3 रन से हार के बावजूद जेमिमा रोड्रिग्स ने स्नेह राणा और निकी प्रसाद की फाइटिंग स्प्रिट की प्रशंसा की है। दोनों ने टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली के लिए सातवें विकेट पर 70 रन की साझेदारी की थी, जिससे टीम जीत के करीब पहुंच गई थी। स्नेह राणा ने 15 गेंद में 29 रन और निकी प्रसाद ने 24 गेंद में 47 रन जोड़े थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Cricket News Jemimah Rodrigues Women’S Premier League Delhi Capitals WPL Gujarat Giants Sneh Rana Niki Prasad Baroda Cricket Association

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

WPL 2026: RCB ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस पहले करेगी बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11WPL 2026: RCB ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस पहले करेगी बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. RCB और MI दोनों की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ बनाए 199 रन, नेट साइवर-ब्रंट का शानदार शतकWPL 2026: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ बनाए 199 रन, नेट साइवर-ब्रंट का शानदार शतकमहिला प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। नेट साइवर-ब्रंट ने शानदार शतक लगाया, जबकि आरसीबी को जीत के लिए 200 रन बनाने होंगे।
Read more »

WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल, गुजरात जायंट्स से मिली हारWPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल, गुजरात जायंट्स से मिली हारजेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में चौथे स्थान पर आ गई है। गुजरात जायंट्स से मिली करीबी हार के बाद नॉकआउट में क्वालीफाई करने की उम्मीदें कम हो गई हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने अंतिम मैच में यूपी वॉरियर्स को हराना होगा और गुजरात जायंट्स की हार की उम्मीद करनी होगी।
Read more »

WPL 2026: ಗುಜರಾತ್ ಗೆಲುವಿನಿಂದ ಪ್ಲೇಆಫ್ ರೇಸ್ ಆರಂಭ, 2ನೇ ಸ್ಥಾನಕ್ಕಾಗಿ ನಾಲ್ಕು ತಂಡಗಳ ಪೈಪೋಟಿWPL 2026: ಗುಜರಾತ್ ಗೆಲುವಿನಿಂದ ಪ್ಲೇಆಫ್ ರೇಸ್ ಆರಂಭ, 2ನೇ ಸ್ಥಾನಕ್ಕಾಗಿ ನಾಲ್ಕು ತಂಡಗಳ ಪೈಪೋಟಿಡೆಲ್ಲಿ ವಿರುದ್ಧ ಗುಜರಾತ್ ರೋಚಕ ಗೆಲುವು ಸಾಧಿಸಿದ್ದರಿಂದ ಪ್ಲೇಆಫ್ ರೇಸ್‌ ತುಂಬಾ ರೋಮಾಂಚಕಾರಿಯಾಗಿದೆ. ಇದೀಗ ನಾಲ್ಕು ತಂಡಗಳು ಇನ್ನೂ ಎರಡು ಸ್ಥಾನಗಳಿಗಾಗಿ ಸ್ಪರ್ಧೆಯಲ್ಲಿವೆ.
Read more »

WPL 2026: यूवी वॉरियर्स को बीच टूर्नामेंट में लगा झटका, स्टार खिलाड़ी हुई बाहर, जानिए किसने किया रिप्लेसWPL 2026: यूवी वॉरियर्स को बीच टूर्नामेंट में लगा झटका, स्टार खिलाड़ी हुई बाहर, जानिए किसने किया रिप्लेसWPL 2026: खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

WPL 2026: जेम‍िमा रोड्रिग्स पर हुआ तगड़ा एक्शन, हुआ लाखों का नुकसान...जानें क्यों हुआ ऐसाWPL 2026: जेम‍िमा रोड्रिग्स पर हुआ तगड़ा एक्शन, हुआ लाखों का नुकसान...जानें क्यों हुआ ऐसादिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए ₹12 लाख का जुर्माना लगा है. इसी मैच में गुजरात ने सोफी ड‍िवाइन की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली को तीन रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:52:39