महिला प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। नेट साइवर-ब्रंट ने शानदार शतक लगाया, जबकि आरसीबी को जीत के लिए 200 रन बनाने होंगे।
" WPL 2026 : महिला प्रीमियर लीग 2026 का 16वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेल ा जा रहा है. आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 4 विकेट पर 199 रनों का स्कोर बनाया है.
मुंबई इंडियंस के लिए नेट साइवर-ब्रंट ने शानदार शतक लगाया. अब आरसीबी को जीत के लिए 200 रन बनाने होंगे.Advertisment नेट साइवर-ब्रंट और हेले मैथ्यूज के बीच हुई 131 रनों की साझेदारी मुंबई इंडियंस के लिए एस सजना और हेले मैथ्यूज ओपनिंग करने उतरीं, लेकिन एस सजना कुछ खास नहीं कर सकीं और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गईं. उन्हें लॉरेन बेल ने चलता किया. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए हेले मैथ्यूज और नेट साइवर-ब्रंट के बीच 131 रनों की शानदार साझेदारी हुई. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन फिर लॉरेन बेल ने ही मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका दिया. हेले मैथ्यूज 39 गेंदों पर 56 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुईं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौका लगा. फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर 12 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुईं. नेट साइवर-ब्रंट ने लगाया शानदार शतक इसके बाद नेट साइवर-ब्रंट ने शानदार शतक लगाया और मुंबई इंडियंस की टीम को 200 के करीब पहुंचाया. नेट साइवर-ब्रंट ने 57 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेलीं. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौका और एक छक्का निकला. आरसीबी के लिए लॉरेन बेल ने 2 विकेट चटकाए. वहीं नादिन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल को 1-1 सफलता मिली. ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: एस सजना, हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर , अमेलिया केर, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, राहिला फिरदौस , शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा. आरसीबी की प्लेइंग 11: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना , जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ऋचा घोष , राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर किया बड़ा ऐलान, PM शहबाज शरीफ से मिले थे PCB चीफ मोहसिन नकवी"
WPL 2026 मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नेट साइवर-ब्रंट क्रिकेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WPL 2026: RCB की बेहद खराब बल्लेबाजी, स्मृति मंधाना ने बचाई टीम की लाज, दिल्ली कैपिटल्स को मिला 110 रनों का लक्ष्यWPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 110 रनों का लक्ष्य दिया है. आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाईं. खेल समाचार
Read more »
WPL 2026: ऐसा हुआ तभी प्लेऑफ में पहुंच पाएगी मुंबई इंडियंस, वरना पहले ही राउंड से होगी बाहरWPL 2026: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 अब प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है. मुंबई इंडियंस के लिए अब अगले राउंड में पहुंचना मुश्किल हो गया है. आइए समीकरण के बारे में जानते हैं... खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
WPL 2026: RCB vs MI मैच से पहले लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 26 जनवरी को जाकिर खान देंगे स्पेशल परफॉर्मेंसZakir Khan Performance: भारत के स्टार स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान 26 जनवरी के खास मौके पर वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के प्री मैच सेलिब्रेशन में शामिल होंगे. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
WPL 2026: अंक तालिकामहिला प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शीर्ष पर है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के 6-6 अंक हैं, जबकि मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के 4-4 अंक हैं।
Read more »
WPL 2026 Points Table: चार टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग, ऑरेंज और पर्पल कैप पर भी कांटे की टक्कर; देखें समीकरणमहिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का लीग चरण अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। अब तक खेले गए 15 मुकाबलों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर
Read more »
WPL 2026: RCB ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस पहले करेगी बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. RCB और MI दोनों की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
