महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का लीग चरण अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। अब तक खेले गए 15 मुकाबलों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर
महिला प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 5 1 0 0 10 +1.236 दिल्ली कैपिटल्स 6 3 3 0 0 6 -0.169 गुजरात जाएंट्स 6 3 3 0 0 6 -0.341 मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 0 4 +0.
046 यूपी वॉरियर्स 6 2 4 0 0 4 -0.769 आरसीबी: टेबल टॉपर बनने की सबसे मजबूत दावेदार लगातार जीत के बाद दिल्ली से मिली हार ने आरसीबी की सीधे फाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी रोकी है, लेकिन दो मैचों में एक जीत भी उन्हें शीर्ष दो में बनाए रखने के लिए काफी होगी। बेहतरीन नेट रन रेट की बदौलत आरसीबी अभी भी सबसे मजबूत स्थिति में है। दिल्ली कैपिटल्स: जीत मिली तो रास्ता साफ आरसीबी पर बड़ी जीत से दिल्ली की उम्मीदें जिंदा हैं। अगर दिल्ली अपने दोनों मैच जीत लेती है, तो बिना किसी गणित के प्लेऑफ पक्का। एक जीत भी उन्हें काफी हद तक सुरक्षित कर सकती है। हालांकि, दोनों मैच हारने की स्थिति में दिल्ली को बाकी टीमों के नतीजों और NRR पर निर्भर रहना पड़ेगा। गुजरात जाएंट्स: हर मैच 'करो या मरो' गुजरात के लिए समीकरण बेहद कठिन हैं। दोनों मैच जीतने पर न सिर्फ प्लेऑफ, बल्कि शीर्ष दो की भी उम्मीदें लगभग न के बराबर हैं। एक मैच जीतने पर भी नेट रन रेट बड़ा फैक्टर बनेगा। लगातार हार गुजरात की उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है। मुंबई इंडियंस: नेट रन रेट बना सकता है हीरो गत विजेता मुंबई इंडियंस पहली बार इतनी मुश्किल स्थिति में है। दोनों मैच जीतने पर प्लेऑफ की प्रबल संभावना। एक जीत की स्थिति में दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भरता। अच्छी बात यह है कि मुंबई का नेट रन रेट बाकी दावेदारों से बेहतर है, जो आखिरी समय में बड़ा रोल निभा सकता है। यूपी वॉरियर्स: चमत्कार की तलाश अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद यूपी वॉरियर्स के लिए हालात सबसे मुश्किल हैं। दोनों मैच जीतना अनिवार्य है। इसके साथ ही दूसरी टीमों के नतीजे उनके पक्ष में जाने चाहिए। खराब नेट रन रेट उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन आखिरी मैच दिल्ली के खिलाफ होने से उन्हें पूरा हिसाब पहले से पता होगा। ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में सितारों का जलवा महिला प्रीमियर लीग 2026 में जहां टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग अपने चरम पर है, वहीं व्यक्तिगत प्रदर्शन के दम पर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ भी बेहद रोमांचक हो चुकी है। कई खिलाड़ी लगातार मैच जिताऊ प्रदर्शन कर अपनी टीम की उम्मीदों को जिंदा रखे हुए हैं। ऑरेंज कैप: लिचफील्ड आगे, मंधाना शीर्ष-तीन में यूपी वॉरियर्ज की युवा स्टार बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड इस सीजन रन मशीन साबित हुई हैं। शीर्ष क्रम की इस बल्लेबाज ने मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभाला। तेज स्ट्राइक रेट के साथ बड़े शॉट खेलने की उनकी क्षमता ने उन्हें सबसे आगे रखा है। टीम की कमजोर स्थिति के बावजूद लिचफील्ड का लगातार रन बनाना उनकी क्लास दर्शाता है। लिचफील्ड 243 रनों के साथ शीर्ष पर हैं जबकि हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। महिला प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बल्लेबाज मैच पारियां रन सर्वोच्च स्कोर स्ट्राइक रेट अर्धशतक फीबी लिचफील्ड 6 6 243 78 154.77 2 हरमनप्रीत कौर 6 6 240 74* 143.71 2 स्मृति मंधाना 6 6 230 96 134.50 1 लिजेल ली 6 6 219 86 150.00 2 नेट शीवर-ब्रंट 5 5 219 70 146.97 3 पर्पल कैप: नंदनी शर्मा सबसे आगे दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा इस सीजन की सबसे घातक बॉलर बनकर उभरी हैं। नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर उनकी पहचान रही। आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट लेकर उन्होंने पर्पल कैप की दौड़ में बढ़त बनाई। लगातार विकेट निकालकर उन्होंने दिल्ली को कई मैचों में बढ़त दिलाई। 13 विकेटों के साथ नंदिनी शर्मा शीर्ष पर हैं जबकि 11 और 10 विकेटों के साथ सोफी डिवाइन और नादिन डी क्लार्क क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। महिला प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाज गेंदबाज मैच पारियां विकेट इकोनॉमी नंदिनी शर्मा 6 6 13 8.36 सोफी डिवाइन 6 6 11 8.10 नादिन डी क्लार्क 6 6 10 7.05 अमेलिया केर 5 5 10 7.35 लॉरेन बेल 6 6 9 5.75
Wpl 2026 Points Table Wpl 2026 Points Table Today Wpl Points Table 2026 Wpl Points Table 2026 Purple Cap Wpl Points Table 2026 Orange Cap Wpl Points Table 2026 Playoffs Wpl Points Table 2026 Qualified Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WPL 2026: RCB की बेहद खराब बल्लेबाजी, स्मृति मंधाना ने बचाई टीम की लाज, दिल्ली कैपिटल्स को मिला 110 रनों का लक्ष्यWPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 110 रनों का लक्ष्य दिया है. आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाईं. खेल समाचार
Read more »
WPL 2026: थम गया आरसीबी का विजय रथ... दिल्ली कैपिटल्स ने स्मृति मंधाना की टीम को बुरी तरह रौंदा, लगा शर्मनाक दागWPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रिमियर लीग का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है. दिल्ली कैपटिल्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह महज 109 रनों योग पर ढेर हो गई.
Read more »
WPL 2026: RCB को इस सीजन की मिली पहली हार, दिल्ली कैपिटल्स 7 विकेट से जीती मैचWPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस सीजन की पहली हार मिली है. दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को 7 विकेट से हराया है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.
Read more »
WPL 2026: ऐसा हुआ तभी प्लेऑफ में पहुंच पाएगी मुंबई इंडियंस, वरना पहले ही राउंड से होगी बाहरWPL 2026: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 अब प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है. मुंबई इंडियंस के लिए अब अगले राउंड में पहुंचना मुश्किल हो गया है. आइए समीकरण के बारे में जानते हैं... खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
WPL 2026: RCB vs MI मैच से पहले लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, 26 जनवरी को जाकिर खान देंगे स्पेशल परफॉर्मेंसZakir Khan Performance: भारत के स्टार स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान 26 जनवरी के खास मौके पर वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के प्री मैच सेलिब्रेशन में शामिल होंगे. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
WPL 2026: अंक तालिकामहिला प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शीर्ष पर है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जाएंट्स के 6-6 अंक हैं, जबकि मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के 4-4 अंक हैं।
Read more »
