WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रिमियर लीग का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है. दिल्ली कैपटिल्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह महज 109 रनों योग पर ढेर हो गई.
WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रिमियर लीग का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है. जहां आरसीबी विजय रथ पर सवार थी और टूर्नामेंट खेले 5 में से 5 मैच जीत चुकी है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक टूर्नामेंट में खेले 5 में से 2 मैच जीतने का काम किया है.
दिल्ली कैपटिल्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह महज 109 रनों योग पर ढेर हो गई. आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए बाकी पूरी टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुकाबले को बड़े ही असानी से 26 गेंद रहते अपने नाम किया,जिसमें लौरा वोल्वार्ड्ट ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली और उनका साथ दिया मारिजैन कप्प ने 19 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेलकर. इसी के साथ आरसीबी के विजय रथ पर रोक लगा चुका है और उन्हें टूर्नामेंट में पहली हार नसीब हुई. बना दिया सबसे कम स्कोर दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. उसका ये फैसला एकदम सही साबित हुआ. स्मृति मंधाना के अलावा RCB का कोई बल्लेबाज चल ही नहीं पाया. ग्रेस हैरिस, गौतमी नायक और रिचा घोष भी फ्लॉप साबित हुईं. 1समय RCB ने एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए थे, लेकिन स्लो रन रेट के कारण बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता जा रहा था. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शिकंजा कसा हुआ था. 62 के स्कोर पर बेंगलुरु टीम ने दूसरा विकेट खोया, जिसके बाद विकेटों का झड़ी लग गई और पूरी आरसीबी की टीम महज 109 रनों पर ढेर हो गई, जो कि उनके विमेंस प्रिमियर लीग में उनका लोएस्ट टोटल भी है. टूर्नामेंट में पहली हार दिल्ली की टीम ने बेहद ही सधी हुई गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की टीम पर पूरी तरह सिकंजा कसा और ये मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही.दिल्ली की तरफ से नंदनी शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने का काम किया. बता दें की DC ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी सयम बरतते हुए मुकाबले के अपने नाम करने में कामयाब रही. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन लौरा वोल्वार्ड्ट 42 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 24 रनों का योगदान दिया और आखिर में मारिजैन कप्प ने 19 रनों की नाबाद पारी खेली. इसी के साथ आरसीबी को टूर्नामेंट में 5 मैचों के बाद पहली हार मिली है. प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रिमियर लीग में इसी के साथ तीसरी जीत हासिल कर ली है. अब मुंबई को पीछे छोड़कर वह तीसरे पायदान पर आ गए हैं. इसी के साथ दिल्ली ने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है. अब 6 मुकाबले में DC के 3 जीत के साथ 6 प्वाइंट्स हो चुके हैं. आज गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक दिल्ली की टीम ने दोनों ही डिपार्टमेंट में बेहद शानदार काम किया है. इसका परिणाम उन्हें जीत के रुप में मिला. ये भी पढ़ें: 200+ रन चेज करने में इस खतरनाक टीम का कोई जवाब नहीं, किस नंबर पर है टीम इंडिया?
Rcb Loose WPL WOMENS PREMIER LEAGUE RCB Vs DC Royal Challengers Bengaluru Rcb Vs Dc Wpl Rcb Vs Dc Wpl Live Rcb Vs Dc Women Rcb Vs Dc Wpl Scorecard Dc Vs Rcb Wpl 2026 Rcb Vs Dc Wpl 2026 Scorecard
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPW vs GG WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 45 रनों से चटाई धूल, राजेश्वरी गायकवाड़ ने चटकाए 3 विकेटUPW vs GG WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने शानदार खेल के दम पर यूपी वॉरियर्स को मात दी है. टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में यूपी को 45 रनों से हार मिली है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
GG-W vs UP-W: हार की हैट्रिक के बाद गुजरात का कमबैक, फॉर्म में लौटी 2 करोड़ी बल्लेबाज, यूपी के उड़े परखच्चेGG-W vs UP-W: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) प्लेऑफ की तरफ बढ़ रही है. इससे पहले गुजरात की टीम ने कमबैक कर लिया है. गुजरात पिछले तीन मैच से हार की बेड़ियों में कसी थी, लेकिन अब यूपी को रिमांड पर लेकर टीम ने कमबैक किया. गुजरात की खूंखार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन फॉर्म में लौटीं और उन्होंने टीम की लाज बचाई.
Read more »
ICC की डेडलाइन तक बांग्लादेश ने जवाब नहीं दिया: टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होना लगभग तय, स्कॉटलैंड को शामिल करन...Bangladesh India T20 World Cup 2026 Dispute Update; Follow India, ICC T20 World Cup 2026, PCB, Pakistan Cricket Board Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
2, 0, 4, 1... यूपी के डूब गए करोड़ों, प्लेऑफ से पहले टीम का हो गया बंटाधार, मिताली राज ने लगाई क्लासWPL 2026: महिला प्रीमियर लीग अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है. मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा चर्चा यूपी वॉरियर्ज की थी जिसे एक मजबूत टीम बताया जा रहा था. लेकिन खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत टीम पर फिट बैठ रही है. टीम ने जिस खिलाड़ी पर करोड़ों रुपये लुटा दिए वो प्लेयर लगातार फ्लॉप नजर आ रही है.
Read more »
WPL 2026: प्लेऑफ से पहले दिल्ली कैपिटल्स को डबल झटका, एक साथ ये 2 खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहरWPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की धूम के बीच दिल्ली की टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं. ये टीम पहले से ही निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है, अब खिलाड़ियों की चोट के चलते उसे स्क्वाड में बदलाव करना पड़ा है.
Read more »
WPL 2026: RCB की बेहद खराब बल्लेबाजी, स्मृति मंधाना ने बचाई टीम की लाज, दिल्ली कैपिटल्स को मिला 110 रनों का लक्ष्यWPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 110 रनों का लक्ष्य दिया है. आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाईं. खेल समाचार
Read more »
