WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की धूम के बीच दिल्ली की टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं. ये टीम पहले से ही निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है, अब खिलाड़ियों की चोट के चलते उसे स्क्वाड में बदलाव करना पड़ा है.
WPL 2026 : इन दिनों विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की धूम है. प्लेऑफ की जंग नजदीक है, इससे ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम को डबल झटका लगा है. दो खिलाड़ी एक साथ पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. इस सीजन पहले से ही दिल्ली की हालत खराब है और ऊपर से दो खिलाड़ियों की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है.
जो खिलाड़ी अब बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगी वो दीया यादव और ममता मदिवाला हैं. ये दोनों चोट के चलते बचे हुए मैचों से बाहर हुई हैं. दोनों के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया गया है. स्क्वाड में प्रगति सिंह और एडला सृजना को लाया गया है. दिल्ली की टीम में अचानक शामिल की गईं दोनों खिलाड़ियों को 10 लाख रुपए की बेस प्राइस पर लाया गया है. प्रगति सिंह एक ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलती हैं और इंडिया बी अंडर 19 टीम के लिए खेल चुकी हैं. वहीं सृजना दिल्ली के लिए खेलती हैं. वो पहले नेट बॉलर के रूप में थीं और अब मेन टीम में एंट्री हुई है. दीया कर चुकी हैं डेब्यू बचे हुए मैचों से बाहर होने वालीं दीया ने पिछले दिनों मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू किया था, लेकिन उनकी बैटिंग नहीं आई थी और ना ही गेंदबाजी मिली थी. वो इस लीग में डेब्यू करने वालीं सबसे यंग खिलाड़ी हैं, जबकि ममता बिना डेब्यू के ही बाहर हो गईं. इस सीजन कैसा रहा दिल्ली का प्रदर्शन? दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन 5 मैच खेल चुकी है और 3 हार के साथ प्वाइंट टेबल में नंबर 4 पर है. उसके पास 4 ही अंक हैं. दिल्ली को अगला मैच आज यानी 24 जनवरी को आरसीबी के खिलाफ खेलना है. ये मैच बेहद अहम है. अगर दिल्ली को प्लेऑफ में जाना है तो यहां जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है. वहीं आरसीबी 5 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में नंबर 1 पर है और प्लेऑफ के लिए पहले ही जगह पक्की कर चुकी है. प्लेऑफ में जा पाएगी दिल्ली की टीम? दिल्ली की टीम ने पिछले तीनों सीजन फाइनल खेला था, लेकिन इस बार उसका प्रदर्शन निराश करने वाला है. 5 मैच खेलने के बाद अब उसके पास 3 बचे हैं. अगर वो तीनों मैच जीतेगी तो प्लेऑफ में एंट्री कर सकती है, एक हार उसको बड़ा झटका दे सकती है. WPL 2026 के लिए दिल्ली की टीम शेफाली वर्मा, लिजेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, मैरिजेन कप्प, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लूसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, अलाना किंग, चिनेल हेनरी, प्रगति सिंह, एडला सृजना. ये भी पढ़ें: हम कोई कसर नहीं....T20 WC 2026 से पहले सूर्या ने विरोधियों को डराया, इस बयान से मचाई खलबली
DC Vs RCB Women WPL 2026 Delhi Capitals Deeya Yadav Mamata Madiwala Delhi Capitals Delhi Capitals WPL 2026 Deeya Yadav Delhi Capitals Mamata Madiwala Delhi Capitals Delhi Capitals Ruled Out Players Delhi Capitals Women Delhi Capitals Squad दिल्ली कैपिटल्स दीया यादव ममता मदिवाला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WPL 2026: RCB को डबल गुड न्यूज...टीम में अचानक हुई मैच विनर ऑलराउंडर की एंट्री, खिल उठा स्मृति मंधाना का चेहराPooja Vastrakar joins RCB: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के सीजन में प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी RCB के लिए खुशखबरी है. टीम की एक स्टार ऑलराउंडर वापस लौट आई है. अब प्लेऑफ में उसका जलवा दिखेगा.
Read more »
WPL Playoff Scenario: दो अनार और चार बीमार, विमेंस प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में किसे मिलेगी जगह, समीकरण समझ लीजिएWPL 2026: आरसीबी विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। अभी भी प्लेऑफ के दो स्थान खाली हैं और इसके लिए चार टीमों के बीच टक्कर जारी है।
Read more »
UPW vs GG WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात जायंट्स करेगी पहले बल्लेबाजी, यहां देखें प्लेइंग-11UPW vs GG WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. इसके साथ ही गुजरात की टीम पहले बैटिंग करेगी. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
UPW vs GG WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को दिया 154 का लक्ष्य, सोफी डिवाइन ने खेली अर्धशतकीय पारीUPW vs GG WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य दिया है. यूपी वॉरियर्स के लिए क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी की. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
WPL 2026: पहले ही दौड़ रहा विजयरथ.. अब प्लेऑफ से पहले RCB हुई और भी खतरनाक, फिट हुई खूंखार बॉलरWPL 2026 प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है जिसमें आरसीबी की टीम रेस में सबसे आगे है. टीम इस टूर्नामेंट में जीत का पंजा लगा चुकी है और किसी भी टीम ने मंधाना की कप्तानी वाली इस टीम को शिकस्त नहीं दे पाई है.
Read more »
UPW vs GG WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 45 रनों से चटाई धूल, राजेश्वरी गायकवाड़ ने चटकाए 3 विकेटUPW vs GG WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने शानदार खेल के दम पर यूपी वॉरियर्स को मात दी है. टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में यूपी को 45 रनों से हार मिली है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
