WPL 2026: आरसीबी विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। अभी भी प्लेऑफ के दो स्थान खाली हैं और इसके लिए चार टीमों के बीच टक्कर जारी है।
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम विमेंस प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। इस लीग में 3 ही टीम प्लेऑफ में जाती है। टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिलती है। दूसरे और तीसरे नंबर की टीम के बीच एलिमिनेटर खेला जाता है। फिर इसके विजेता का सामना फाइनल में नंबर-1 पर रही टीम से होता है। 5 टीमों की इस लीग में अभी चार टीमें प्लेऑफ की रेस में हैं। इसमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स शामिल हैं। टूर्नामेंट में प्लेऑफ से पहले सिर्फ 7 ही मैच बचे हुए हैं। मुंबई इंडियंस के 6 मैचों में 4 पॉइंट6 मैच में दो जीत और 4 हार के साथ मुंबई इंडियंस के चार पॉइंट हैं। टीम अभी भी टेबल में दूसरे नंबर पर हैं। उसका नेट रन रेट +0.
046 का है। मुंबई के दो मैच बचे हैं और दोनों जीतने क बाद भी टीम टेबल के टॉप पर नहीं पहुंच पाएगी। प्लेऑफ में जाने के लिए उसे अपने दोनों ही मैच जीतने ही होंगे। इसके साथ ही उम्मीद करनी होगी कि अन्य तीन टीमों में से सिर्फ एक ही 8 पॉइंट तक पहुंच पाई। यूपी, दिल्ली और गुजरात की एक ही स्थितियूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स ने 5-5 मुकाबले खेले हैं। तीनों के 4-4 पॉइंट हैं। इन तीनों के पास मुंबई इंडियंस से एक ज्यादा मैच हैं। यही वजह है कि इनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीद मुंबई से ज्यादा है। हालांकि तीनों का नेट रन रेट माइस में है। इनमें से जो भी टीम अपने तीनों मैचों को जीत लेगी उसका प्लेऑफ में जाना तय होगा। यूपी की टीम दो मैच जीतकर भी प्लेऑफ में जा सकती है लेकिन इसके लिए गुजरात को अपने दो मैच हारने पड़ेगा जबकि दिल्ली भी एक हार जाती है तो यूपी का काम हो जाएगा। गुजरात का काम दो जीत से भी हो जाएगादिल्ली के दो मैच यूपी और गुजरात से हैं जबकि एक मैच आरसीबी से है। अगर दिल्ली की टीम यूपी और गुजरात को हरा देती है तो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। गुजरात जायंट्स के भी 4 ही पॉइंट हैं लेकिन उसका नेट रन रेट सबसे खराब है। वह लगातार तीन मैच भी हार चुकी है। अपने तीनों मैच जीतकर गुजरात की टीम प्लेऑफ में आसानी से एंट्री मार सकती है। अगर मुंबई एक मैच भी हार जाती है तो दो जीत के साथ भी टीम प्लेऑफ में जा सकती है।
Wpl 2026 Mumbai Indians Playoff Scenario विमेंस प्रीमियर लीग विमेंस प्रीमियर लीग प्लेऑफ समीकरण दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ यूपी वॉरियर्स प्लेऑफ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WPL 2026 DC vs MI Live Cricket Score: मुश्किल में मुंबई की टीम, हेली मैथ्यूज 12 रन बनाकर आउटWPL 2026 DC Women vs MI Women Live Cricket Score: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत.
Read more »
जेमिमा रोड्रिग्स ने दीया यादव की पुष्टि की, WPL में सबसे कम उम्र की खिलाड़ीदिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने पुष्टि की है कि 16 वर्षीय दीया यादव मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खेलेंगी, जिससे वह विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास में खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। हरियाणा की रहने वाली दीया ने अंडर-15 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें 578 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस ने भी वैष्णवी शर्मा को डेब्यू का मौका दिया।
Read more »
WPL में वैष्णवी शर्मा का डेब्यू: पिता की भविष्यवाणी हुई सचWPL में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में 20 वर्षीय वैष्णवी शर्मा ने डेब्यू किया। उनके पिता एक ज्योतिषविद हैं जिन्होंने उनकी कुंडली देखकर भविष्यवाणी की थी कि वह क्रिकेटर बनेंगी। वैष्णवी ने पिछले साल टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था।
Read more »
अमेलिया केर, 17 साल की उम्र में ठोका वनडे दोहरा शतक, 6 फुट लंबे ऑलराउंडर के प्यार में गिरफ्तार है खूबसूरत क्रिकेटरWho Is Amelia Kerr: न्यूजीलैंड की जोरदार ऑलराउंडर अमेलिया केर को दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटरों में गिना जाता है। केर इस समय WPL 2026 में मुंबई के लिए खेल रही हैं।
Read more »
WPL 2026: RCB के लिए आई बड़ी खुशखबरी, चोट को मात देकर टीम में लौटी खतरनाक ऑलराउंडरWPL 2026: इंडियन क्रिकेट टीम के लिए धमाल मचा चुकी खतरनाक ऑलराउंडर पूरा वस्त्रकर की आरसीबी के लिए डब्ल्यूपीएल में एंट्री होने वाली है, खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
WPL में UPW vs GG: गुजरात लगातार तीन हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे, यूपी से सीजन में दूसरी बार होगा...Women's Premier League (WPL) 2026 Score: Follow UP Warriorz Vs Gujarat Giants Match, Playing 11 List Latest News, Photos and Videos Updates with Dainik Bhaskar.
Read more »