दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए ₹12 लाख का जुर्माना लगा है. इसी मैच में गुजरात ने सोफी डिवाइन की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली को तीन रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की.
Jemimah Rodrigues fined in WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर स्लो ओवर-रेट बनाए रखने के लिए ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया है. उन पर यह एक्शन गुजरात जायंट्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले के दौरान तय समय में ओवर पूरे नहीं करने के कारण हुआ.
और पढ़ेंWPL की ओर से जारी बयान में कहा गया- गुजरात जायंट्स के खिलाफ बीसीए स्टेडियम, वडोदरा में खेले गए मैच के दौरान न्यूनतम ओवर-रेट नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर जुर्माना लगाया गया है. यह इस सीजन में उनका पहला अपराध है, इसलिए उन पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया.मैच की बात करें तो गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. इस हार के साथ दिल्ली छह अंकों और -0.164 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई है और अब उसकी प्लेऑफ की राह और कठिन हो गई है.गुजरात vs दिल्ली के WPL मैच में क्या हुआ?गुजरात की जीत में सोफी डिवाइन और राजेश्वरी गायकवाड़ की घातक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई. 175 रन के टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में 171/8 रन ही बना सकी. Advertisement 𝗦𝗼𝗽𝗵𝗶𝗲 𝗖𝗹𝘂𝘁𝗰𝗵 𝗗𝗲𝘃𝗶𝗻𝗲! 🫡🎥 She is ice cool under pressure yet again to help @Giant_Cricket clinch a thriller 🧊Scorecard ▶️ https://t.co/73Ec3xR5A6 #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #GGvDC pic.twitter.com/kbdAKnUaKP— Women's Premier League January 27, 2026आखिरी ओवर में नौ रन चाहिए थे, लेकिन डिवाइन ने स्नेह राणा और निकी प्रसाद को आउट कर मैच गुजरात की झोली में डाल दिया. इससे पहले गुजरात की ओर से बेथ मूनी के 46 गेंदों पर 58, जबकि अनुष्का शर्मा ने 25 गेंदों पर 39 रन की अहम पारी खेली.दिल्ली की ओर से निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने अंतिम ओवरों में मैच को रोमांचक बना दिया था. दोनों ने सिर्फ 31 गेंदों में 60 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं. दिल्ली कैपिटल्स अब अपना अगला मुकाबला 1 फरवरी को सबसे निचली रैंक वाली यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेलेगी, जहां जीत उसके लिए बेहद जरूरी होगी. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Delhi Capitals Slow Over Rate WPL 2026 News Gujarat Giants Vs Delhi Capitals Sophie Devine Bowling WPL Points Table Jemimah Rodrigues Captaincy Women’S Premier League Vadodara DC Vs GG Thriller WPL Playoff Race जेमिमा पर लगा फाइन जेमिमा रोड्रिग्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WPL 2026: RCB ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस पहले करेगी बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. RCB और MI दोनों की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ बनाए 199 रन, नेट साइवर-ब्रंट का शानदार शतकमहिला प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। नेट साइवर-ब्रंट ने शानदार शतक लगाया, जबकि आरसीबी को जीत के लिए 200 रन बनाने होंगे।
Read more »
WPL 2026: RCB को जीत नहीं दिला सकी ऋचा घोष की 90 रनों की तूफानी पारी, मुंबई इंडियंस ने 15 रनों से हरायाWPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु 15 रनों से हरा दिया है. ऋचा घोष ने आखिरी तक कोशिश की, लेकिन RCB को जीत नहीं दिला सकीं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें धूमिल, गुजरात जायंट्स से मिली हारजेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में चौथे स्थान पर आ गई है। गुजरात जायंट्स से मिली करीबी हार के बाद नॉकआउट में क्वालीफाई करने की उम्मीदें कम हो गई हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने अंतिम मैच में यूपी वॉरियर्स को हराना होगा और गुजरात जायंट्स की हार की उम्मीद करनी होगी।
Read more »
WPL 2026: ಗುಜರಾತ್ ಗೆಲುವಿನಿಂದ ಪ್ಲೇಆಫ್ ರೇಸ್ ಆರಂಭ, 2ನೇ ಸ್ಥಾನಕ್ಕಾಗಿ ನಾಲ್ಕು ತಂಡಗಳ ಪೈಪೋಟಿಡೆಲ್ಲಿ ವಿರುದ್ಧ ಗುಜರಾತ್ ರೋಚಕ ಗೆಲುವು ಸಾಧಿಸಿದ್ದರಿಂದ ಪ್ಲೇಆಫ್ ರೇಸ್ ತುಂಬಾ ರೋಮಾಂಚಕಾರಿಯಾಗಿದೆ. ಇದೀಗ ನಾಲ್ಕು ತಂಡಗಳು ಇನ್ನೂ ಎರಡು ಸ್ಥಾನಗಳಿಗಾಗಿ ಸ್ಪರ್ಧೆಯಲ್ಲಿವೆ.
Read more »
WPL 2026: यूवी वॉरियर्स को बीच टूर्नामेंट में लगा झटका, स्टार खिलाड़ी हुई बाहर, जानिए किसने किया रिप्लेसWPL 2026: खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
