WhatsApp में जल्द आ सकता है ये खास फीचर, चल रही है टेस्टिंग

Whatsapp News

WhatsApp में जल्द आ सकता है ये खास फीचर, चल रही है टेस्टिंग
AndroidWhatsapp FeaturesApps
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 62 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 53%

WhatsApp एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मोशन फोटोज भेजने का नया फीचर टेस्ट कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स फोटो लेने से पहले और बाद के मूवमेंट्स को ऑडियो के साथ भेज सकेंगे। ये सुविधा फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही वॉट्सऐप यूजरनेम पर भी काम कर रहा है जिससे नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं...

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp एंड्रॉयड के लिए कथित तौर पर एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है जिससे यूजर्स मोशन फोटोज भेज पाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये फीचर लेटेस्ट बीटा वर्जन में देखा गया है और कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए अवेलेबल हो सकता है। इसके जरिए यूजर्स ऐसी फोटोज भेज सकेंगे जिसमें शॉट लेने से पहले और बाद के मूवमेंट और ऑडियो कैप्चर होते हैं। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक प्लेटफॉर्म ऐसे यूज़रनेम्स पर भी काम कर रहा है जिन्हें नंबर शेयर करने की जगह इस्तेमाल किया जा सके। WhatsApp को जल्द मिल सकता है मोशन फोटोज का सपोर्ट WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक, प्लेटफॉर्म मोशन फोटोज सपोर्ट टेस्ट कर रहा है। ये नया फीचर सबसे पहले एंड्रॉयड के लिए वॉट्सएप बीटा 2.

25.22.29 अपडेट में देखा गया था, जो अब गूगल प्ले पर उपलब्ध है। बीटा टेस्टर्स इसे एक्सेस कर के ट्राई कर सकते हैं। सभी बीटा टेस्टर्स तक रोलआउट होने में कुछ दिन लग सकते हैं। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, मोशन फोटोज को एक नए आइकॉन से दिखाया जाएगा — जिसमें प्ले बटन एक रिंग और छोटे सर्कल से घिरा होगा। ये आइकॉन इमेज सेलेक्शन इंटरफेस पर दिखेगा, जहां से यूजर्स गैलरी से इमेज चुनकर किसी को भेज सकते हैं। टॉप राइट कॉर्नर में दिखने वाले इस आइकॉन पर टैप करने से फोटो को मोशन फोटोज के रूप में भेजा जा सकेगा। WhatsApp ने मोशन फोटोज को इस तरह डिस्क्राइब किया है- 'फोटो लेने से ठीक पहले और बाद के पलों की रिकॉर्डिंग।'। इसमें ऑडियो भी सपोर्ट होगा। गौरतलब है, मोशन फोटोज पहले से कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में मौजूद फीचर है। सैमसंग इसे मोशन फोटोज के नाम से और गूगल पिक्सल इसे टॉप शॉप के तौर पर ऑफर करता है। सिर्फ वही डिवाइस इन्हें कैप्चर कर पाएंगे जिनमें ये फीचर पहले से मौजूद है, लेकिन कोई भी डिवाइस इन्हें देख सकेगा। जब ये फीचर सभी के लिए रोलआउट हो जाएगा, तो मोशन फोटोज भेजने पर उन्हें वीडियो फाइल में कन्वर्ट होने की समस्या खत्म हो जाएगी। WhatsApp ने अभी तक ये नहीं बताया है कि इसे बीटा से बाहर कब लाया जाएगा। यह भी पढ़ें: क्या माउस और कीबोर्ड होने वाले हैं गायब? Microsoft के नए ऑपरेटिंग सिस्टम से बदल सकता है PC यूज करने का तरीका

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Android Whatsapp Features Apps Whatsapp Updates Whatsapp New Features

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अबतक कितने देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, जानिए भारत को लेकर कैसी है हलचलDonald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अबतक कितने देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, जानिए भारत को लेकर कैसी है हलचलUS Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति के दिमाग में क्या खुराफात चल रही है, कोई नहीं जानता.
Read more »

गिड़गिड़ाएगा पाकिस्तान, फिर भी भारत को नहीं आएगी रहम! एशिया कप पर ये बड़ा फैसला लेने जा रही बीसीसीआईगिड़गिड़ाएगा पाकिस्तान, फिर भी भारत को नहीं आएगी रहम! एशिया कप पर ये बड़ा फैसला लेने जा रही बीसीसीआईभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से जल्द ही पाकिस्तान को बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट है कि जल्द ही भारत एशिया कप के बहिष्कार का फैसला ले सकता है।
Read more »

खत्म होने वाला है सीज़न, यहां आधे दाम पर मिलने लगे बड़ी कंपनी के स्प्लिट AC, भरा पड़ा है स्टॉक...खत्म होने वाला है सीज़न, यहां आधे दाम पर मिलने लगे बड़ी कंपनी के स्प्लिट AC, भरा पड़ा है स्टॉक...AC discount: फ्लिपकार्ट पर तगड़ी सेल चल रही है. सेल में ऑफर के तहत ब्रांडेड एसी को सस्ते में खरीदा जा सकता है.
Read more »

Volvo EX30 इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की हो रही टेस्टिंग, भारत में जल्‍द हो सकती है लॉन्‍चVolvo EX30 इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की हो रही टेस्टिंग, भारत में जल्‍द हो सकती है लॉन्‍चVolvo EX30 यूरोप की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल वोल्‍वो की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसमें किस तरह के फीचर्स और रेंज को दिया जा सकता है। आइए जानते...
Read more »

भारत ने अभी तो बनाई भी नहीं ये मिसाइल, पहले ही सदमे में आ गया पाकिस्तान, जानें कैसे साबित होगी गेमचेंजरभारत ने अभी तो बनाई भी नहीं ये मिसाइल, पहले ही सदमे में आ गया पाकिस्तान, जानें कैसे साबित होगी गेमचेंजरभारत एक खास तरह की मिसाइल बनाने जा रहा है, जिसे लेकर पाकिस्तान में अभी से डर का माहौल है। ये मिसाइल भारत के लिए गेमचेंजर साबित होने वाली है। जानिए कैसे...
Read more »

Samsung Galaxy S25 FE जल्द देगा दस्तक, सभी डिटेल्स हुईं लीक, 50MP के कैमरा संग मिलेगी बड़ी बैटरीSamsung Galaxy S25 FE जल्द देगा दस्तक, सभी डिटेल्स हुईं लीक, 50MP के कैमरा संग मिलेगी बड़ी बैटरीसैमसंग गैलेक्सी S25 FE जल्द ही बाजार में आ सकता है। खबरों के अनुसार, यह फोन महीने के अंत तक या सितंबर की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:54:30